Responsive Scrollable Menu

हाथ हैं या डिजिटल तराजू? बिना नापे शेफ ने हर बार काटी सटीक वजन की सब्जी, लोग बोले- ‘ये तो नामुमकिन है!’

Chefs Slicing Veggies To Exact Weights: वायरल हो रहे इस वीडियो में दो शेफ एक अनोखा चैलेंज करते हुए नजर आ रहे हैं. शर्त ये है कि उन्हें बिना नापे सब्जी का एक टुकड़ा काटना है, जिसका वजन पहले से तय होगा. आप यकीन नहीं करेंगे शेफ जब सब्जी काटते हैं, तो उसका वजन बिल्कुल सटीक होता है.

Continue reading on the app

जेद्दा जा रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान इंजन में खराबी के कारण वापस लौटा, 180 यात्री थे सवार

Air India Express : एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान मंगलवार सुबह कन्नूर से जेद्दा के लिए उड़ान भरा. विमान में 180 यात्री थे, लेकिन इंजन में खराबी का संकेत मिलने पर विमान के पायलट ने उसे वापस मोड़ दिया और सकुशल विमान की लैंडिंग करा दी.

The post जेद्दा जा रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान इंजन में खराबी के कारण वापस लौटा, 180 यात्री थे सवार appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: रोहित शर्मा होंगे बाहर? अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत कर सकता प्लेइंग-11 में 2 बदलाव

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल करने के बाद भारतीय टीम अब बुधवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाले दूसरे मुकाबले में सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी। धर्मशाला में खेला गया पहला वनडे बारिश से प्रभावित रहा था। लेकिन इसके बावजूद भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात विकेट से जीत दर्ज की थी।

हालांकि, दूसरे वनडे से पहले सबसे बड़ा सवाल टीम संयोजन को लेकर है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल पहले ही संकेत दे चुके हैं कि टीम मैनेजमेंट 2027 वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग खिलाड़ियों और संयोजनों को आजमाना चाहता। ऐसे में जीत के बावजूद प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

रोहित शर्मा की फिटनेस पर नजर
पहले वनडे में रोहित शर्मा अच्छी लय में दिख रहे थे। लेकिन बल्लेबाजी के दौरान उनकी कलाई पर गेंद लग गई थी। मैदान पर उनका इलाज भी किया गया। हालांकि रोहित ने बल्लेबाजी जारी रखी, लेकिन बाद में रन आउट होकर पवेलियन लौट गए।

मैच के दौरान वह थोड़ी असहजता में नजर आए थे। ऐसे में टीम प्रबंधन एहतियात के तौर पर उन्हें आराम देने का फैसला कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को मौका मिल सकता है। जायसवाल ने अब तक वनडे क्रिकेट में सीमित मौके पाए हैं। लेकिन पिछली बार जब उन्हें चोटिल खिलाड़ी के विकल्प के रूप में मौका मिला था, तब उन्होंने शतक जड़कर अपनी क्षमता साबित की थी।

कुलदीप यादव की वापसी संभव
पहले वनडे में भारत ने कुलदीप यादव को बाहर बैठाकर बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे को डेब्यू कराया था। दुबे ने मौके का पूरा फायदा उठाते हुए 5 ओवर में 47 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके बावजूद कुलदीप यादव की वापसी की संभावना बनी हुई है। हाल के महीनों में उनकी फॉर्म पर सवाल उठे हैं। लेकिन वनडे क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। मध्य ओवरों में विकेट निकालने की उनकी क्षमता टीम के लिए अब भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।

प्रिंस यादव का हो सकता डेब्यू
भारत ने इस सीरीज में पहले ही गुरनूर बरार को डेब्यू का मौका दिया था और उन्होंने तीन विकेट लेकर प्रभावित किया। अब टीम में सिर्फ एक अनकैप्ड खिलाड़ी प्रिंस यादव बचे हैं।

आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रिंस यादव को दूसरे वनडे में मौका मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो प्रसिद्ध कृष्णा या गुरनूर बरार में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है। प्रसिद्ध पहले मैच में विकेट लेने में सफल नहीं रहे थे, जबकि बरार ने प्रभाव छोड़ा था। भारत के लिए यह मुकाबला सिर्फ सीरीज जीतने का मौका नहीं, बल्कि भविष्य की टीम तैयार करने की दिशा में एक और अहम कदम भी होगा।

Tue, 16 Jun 2026 14:41:52 +0530

  Videos
See all

Ram Mandir Chori Kand: राम मन्दिर का दान चोरी कांड, SIT के रडार पर 6 किरदार! Ayodhya | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T09:14:56+00:00

Russia Ukraine War: मॉस्को पर हमला! जेलेंस्की ने वीडियो जारी किया | Zelensky | Putin | News18 India #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T09:16:26+00:00

एक पल की सूझबूझ, बच गई जिंदगी... | #viralnews #viralvideo #hindinews #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T09:14:17+00:00

पानी की मांग को लेकर रेलवे ट्रैक पर उतरे किसान | #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T09:13:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers