Responsive Scrollable Menu

कौन जीता आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच, जानिए आज किन 4 टीमों के बीच होगी टक्कर

ICC Womens T20 World Cup 2026 : आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मुकाबला इंग्लैंड और श्रीलंका की टीमों के बीच खेला गया. इस मुकाबले में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 87 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है. इंग्लैंड की डैनी वायट-हॉज की शतकीय पारी श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर भारी पड़ी और वो उन्हें अपने पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ गया. इस मैच से आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप की जोरदार ओपनिंग सेरेमनी भी हुई, जिसमें कई बड़ी हस्तियों ने अपना जलवा बिखेरा और फैंस का इंटरटेनमेंट किया. 

इंग्लैंड ने श्रीलंका को 87 रनों से हराया

इस मैच में श्रीलंका क्रिकेट टीम की कप्तान चमारी अथापट्टू ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. उस समय उन्हें नहीं पता था कि रनों का पीछा करने का फैसला उन पर भारी पड़ने वाली है. मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 1 विकेट गंवाकर 219 रन बनाए. श्रीलंका की टीम 220 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 132 पर ऑल आउट हो गई और 87 रनों के बड़े अंतर से मैच हार गई. 

डैनी वायट-हॉज ने ठोक शतक 

इस मैच में इंग्लैंड के लिए डैनी वायट-हॉज ने सबसे बड़ी और शतकीय पारी खेली. उन्होंने पारी की शुरुआत करते हुए 62 बॉल में 13 चौके और 1 छक्के के साथ 105 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. उनके अलावा सलामी बल्लेबाज ऐमी जोन्स ने 38 बॉल में 4 चौके और 1 छक्के के साथ 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. टीम के लिए कप्तान नेट साइवर-ब्रंट ने 22 बॉल में 6 चौके और 1 छक्के के साथ 46 रनों की नाबाद पारी खेली. श्रीलंका के लिए एकमात्र विकेट माल्की मदारा को हासिल हुआ. 

श्रीलंका के बल्लेबाज हुए फ्लॉप

ये भी पढ़ें : फ्री में कहां देखें भारत बनाम पाकिस्तान मैच, जानिए किस ऐप पर देख पाएंगे IND W vs PAK W की लाइव स्ट्रीमिंग

Continue reading on the app

Aaj Ka Mausam: आज फिर दिल्ली-एनसीआर में होगी बारिश, 17 राज्यों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने आंधी और बारिश को लेकर ताजा अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, 13 जून को देश के 17 राज्यों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है. बारिश के साथ 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है. लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है. बदलते मौसम ने पहाड़ी राज्यों में मुश्किलें बढ़ा दी है. आंधी के कहर की वजह से पूर्वी राज्यों में बड़े-बड़े वृक्ष जड़ से उखड़ गए हैं. आइये जानते हैं, देश में कैसा रहेगा आज का मौसम…

दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम

दिल्ली में 13 जून को मध्यम बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है. 13 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा आज का मौसम

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मुजफ्फरनगर, आगरा, मेरठ, बुलंदशहर, मथुरा, हमीरपुर, अलीगढ़, बांदा, झांसी, मिर्जापुर, प्रयागराज, सोनभद्र, ललितपुर और देवरिया में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है. राजधानी लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंच सकता है. 

बिहार-झारखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम

बिहार की राजधानी पटना, गया, औरंगाबाद, रोहतास, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, अरवल, सारण, नवादा, जमुई, भागलपुर,  बांका, मुंगेर, लखीसराय, भोजपुर, कैमूर, पूर्णिया, वैशाली, किशनगंज, खगड़िया और कटिहार में तेज बारशि और आंधी की चेतावनी है. इसके अलावा, झारखंड की राजधानी रांची, देवघर, दुमका, साहेबगंज, हजारीबाग, गिरिडीह, जमशेदपुर, बोकारो, पश्चिमी सिंहभूम, गिरिडीह, पलामू और पूर्वी सिंहभूम में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. 

उत्तराखंड-हिमाचल में कैसा रहेगा आज का मौसम

उत्तराखंड के नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर अल्मोड़ा और रुद्रप्रयाग में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, दूसरे पहाड़ी राज्य हिमाचल की राजधानी शिमला, मंडी, सोलन, सिरमौर, कांगड़ा, चंबा, किन्नौर और ऊना में बारिश और तूफान की आशंका जताई गई है. 

राजस्थान और मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा आज का मौसम 

राजस्थान की राजधानी जयपुर, अलवर, दौसा, बीकानेर, सीकर, सीकर, चुरू, भरतपुर, झुंझुनू, जोधपुर और अजमेर में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी है. इसके अलावा, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, इंदौर टीकमगढ़, भिंड, छतरपुर, बालाघाट, कटनी, गुना, होशंगाबाद, रायसेन, मंडला, शहडोल, सीधी और अनूपपुर में बारिश-आंधी की चेतावनी दी गई है. 

देश के 17 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग ने 13 जून को देश के 17 राज्यों के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसमें देश की राजधानी दिल्ली, यूपी, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल और तमिलनाडु शामिल हैं. आंधी-बारिश की चेतावनी के साथ-साथ इन राज्यों में मौसम विभाग ने तेज हवा भी चलने का अलर्ट जारी किया है, जिनकी स्पीड 70 से 80 किमी प्रति घंटे रह सकती है. पहाड़ी राज्यों में तूफान हवाएं आफत ला सकती हैं. 

 

Continue reading on the app

  Sports

FIFA World Cup 2026 Schedule: कब, कहां और किसके खिलाफ खेलेगी आपकी फेवरेट टीम, यहां देखिए पूरा शेड्यूल

FIFA World Cup 2026: इस बार का फुटबॉल वर्ल्डकप पहले से बिल्कुल अलग है क्योंकि पहली बार इसका मेजबानी 3 देश मिलकर कर रहे हैं और साथ ही पहली बार इसमें 48 टीम हिस्सा ले रही हैं. Sat, 13 Jun 2026 13:36:03 +0530

  Videos
See all

Bihar News: डेढ़ साल की मासूम से बलात्कार, मोहम्मद रजिक गिरफ्तार | Police Action | Crime #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T08:00:58+00:00

G-7 Summit: फ्रांस रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी, वैश्विक मुद्दों पर होगी चर्चा | shorts | PM Modi | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T08:00:03+00:00

Jaspal Rana Demise: कोच को अंतिम विदाई देते हुए खुद को नहीं संभाल पाईं मनु भाकर! | Shooter |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T08:00:21+00:00

130 साल पहले लुप्त हुआ दुर्लभ ट्यूलिप फिर खिला [Rare Tulip Blooms After 130 Years] #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-13T07:58:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers