Responsive Scrollable Menu

Don 3 Controversy: सलमान ही नहीं, आमिर खान भी नहीं सुलझा पाए रणवीर-फरहान का झगड़ा, 45 करोड़ पर अटकी बात!

डॉन 3 से रणवीर सिंह के हटने पर फरहान अख्तर और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने 45 करोड़ नुकसान का दावा किया, आमिर खान की मध्यस्थता नाकाम, फेडरेशन ने असहयोग आदेश वापस लिया

Continue reading on the app

सीईओ के एआई क्लोन दे रहे कर्मचारियों के जवाब‎:कर्मचारियों और क्लाइंट से बात करने के लिए नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं‎

कई कंपनियों के सीईओ और वरिष्ठ अधिकारी‎ अब कर्मचारियों के सवालों के जवाब देने के लिए ‎‎एआई एजेंट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। यदि किसी ‎‎अधिकारी के पास समय नहीं है तो कर्मचारी उसके ‎‎एआई क्लोन से बातचीत कर सकते हैं।‎ स्टेबलकॉइन कंपनी सर्किल के सीईओ जेरेमी ‎‎अलेयर ने अपने पॉडकास्ट इंटरव्यू, लेखों और ‎‎आंतरिक बातचीत के आधार पर एक एआई एजेंट ‎‎तैयार किया है। यह एजेंट उनकी तरह सोचता और‎ लिखता है। अलेयर इसे "जेरेमी अलेयर स्किल''‎कहते हैं। शुरुआत में यह दस्तावेजों के मसौदे तैयार‎ करने में मदद करता था, लेकिन वे उससे इतने ‎प्रभावित हुए कि उन्होंने कंपनी के एक हजार से‎ अधिक कर्मचारियों से बातचीत करने की जिम्मेदारी‎ उसे सौंप दी है। कंसल्टेंट और एग्जीक्यूटिव कोच‎ अपने कुछ क्लाइंट्स को एआई जुड़वां के पास भेज‎ रहे हैं। हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के कुछ प्रोफेसरों ने‎ अपने एआई संस्करणों को सिलेबस और‎ आफिशियल कामों में शामिल कर लिया है। कई‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎ कंपनियां दूसरे देशों के कर्मचारियों को उनकी भाषा‎ में संबोधित करने के लिए एआई अवतारों का‎ उपयोग कर रही हैं। डेल्फी, हेजेन और सिंथेसिया‎ जैसे स्टार्टअप किसी व्यक्ति के कंटेंट, आवाज‎ और शैली के आधार पर उसके डिजिटल संस्करण‎ बना रहे हैं। पिछले साल करीब 150 करोड़ रुपए की‎ फंडिंग जुटाने वाली डेल्फी के सीईओ दारा‎लेदजेवर्दियन के अनुसार यह किसी व्यक्ति के ‎दिमाग की नई तरह की डिजिटल कलाकृति है। कुछ‎ नई कंपनियां क्लोनिंग की इस विशेषज्ञता में मुनाफा‎ देख रही हैं। एक अन्य स्टार्टअप सेंसे कंपनी छोड़ने ‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎वाले कर्मचारियों के एआई वर्जन बनाकर उनके ‎ज्ञान का उपयोग कर रही है। ‎प्रोडक्ट मैनेजमेंट पर‎ चर्चित पॉडकास्ट चलाने वाले लेनी रैचिट्स्की का‎ एआई चैटबॉट "लेनीबॉट'' रोजाना करीब 100 बार‎ बातचीत करता है। वहीं आईएचएल ग्रुप के प्रेसिडेंट‎ ग्रेग बुजेक ने जनवरी में "आस्क ग्रेग एआई'' लॉन्च‎ किया, जो 30 डॉलर मासिक शुल्क पर रिसर्च से‎ जुड़े सवालों के जवाब देता है। हालांकि कई‎ अधिकारियों का अनुभव है कि लोग कई बार सीधे‎ व्यक्ति से बातचीत करना पसंद करते हैं।‎ हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में भी उपयोग हो रहा अप्रैल में लॉन्च फाउंड्री ‎नामक ऑनलाइन कैम्प में प्रोफेसरों के चैट और वीडियो अवतारों का इस्तेमाल कर रहा है। छात्र, ‎कस्टमर और वेंचर कैपिटलिस्ट से भी एआई‎ वीडियो अवतारों के द्वारा संवाद करा सकते हैं।‎एआई अवतार अपनी विशेषज्ञता और हार्वर्ड की‎ रिसर्च के आधार पर सलाह देते हैं।‎‎

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup: दो All-Rounders बाहर, Nasser Hussain ने बताया कैसे खिताब जीतेगी Harmanpreet की सेना

साल 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप के सेमीफाइनल में हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 171 रन बनाकर न केवल भारत को फाइनल में पहुंचाया था, बल्कि महिला क्रिकेट को देश में नई पहचान भी दिलाई थी। अब लगभग नौ साल बाद भारतीय टीम फिर इंग्लैंड में है और लक्ष्य एक बार फिर विश्व खिताब जीतना है।

मौजूद जानकारी के अनुसार महिला टी-20 विश्व कप 2026 का आयोजन इंग्लैंड में हो रहा है और भारतीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष नवी मुंबई में भारत को पहला महिला एकदिवसीय विश्व कप जिताने के बाद हरमनप्रीत का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। अब उनकी नजर एक और वैश्विक खिताब पर है। भारत अपने अभियान की शुरुआत रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगा।

बता दें कि भारत के समूह में पाकिस्तान के अलावा ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड भी शामिल हैं। ऐसे में शुरुआती दौर से ही भारतीय टीम को कड़ी चुनौती मिलने वाली है।

इस बार भारतीय बल्लेबाजी को भारती फुलमाली की वापसी से बड़ी मजबूती मिली है। वर्ष 2019 के बाद वह लंबे समय तक राष्ट्रीय टीम से बाहर रहीं, लेकिन महिला प्रीमियर लीग में लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने टीम में वापसी की है। पिछले दो सत्रों में उनके तेज रन बनाने की क्षमता ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार ऋचा घोष के बाद भारती फुलमाली का प्रहार दर सबसे बेहतर रहा है।

भारतीय बल्लेबाजी क्रम को मजबूत माना जा रहा है, लेकिन टीम संतुलन को लेकर कुछ चिंताएं बनी हुई हैं। दरअसल अमनजोत कौर और काश्वी गौतम चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हैं। दोनों तेज गेंदबाजी करने वाली हरफनमौला खिलाड़ी हैं और उनकी गैरमौजूदगी ने टीम संयोजन को मुश्किल बना दिया है।

गौरतलब है कि यदि अमनजोत या काश्वी में से कोई एक उपलब्ध होती, तो भारत दो प्रमुख तेज गेंदबाजों के साथ एक अतिरिक्त तेज गेंदबाजी हरफनमौला खिलाड़ी को भी मैदान में उतार सकता था। इससे बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में गहराई बनी रहती। अब टीम प्रबंधन के सामने सवाल यह है कि अतिरिक्त बल्लेबाज खिलाया जाए या फिर एक और विशेषज्ञ गेंदबाज को मौका दिया जाए।

इसी मुद्दे पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने अपनी राय रखी है। उनका मानना है कि भारतीय टीम को बल्लेबाजी को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ मैदान में उतरना पसंद करेंगे और जरूरत पड़ने पर शेफाली वर्मा का उपयोग गेंदबाजी विकल्प के रूप में किया जा सकता है।

नासिर हुसैन का मानना है कि महिला क्रिकेट, खासकर टी-20 प्रारूप में स्पिन गेंदबाजी की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण होती है। उनके अनुसार कई सफल टीमें स्पिनरों पर अधिक भरोसा करती हैं और भारत के पास भी दीप्ति शर्मा, श्री चरणी जैसी गुणवत्ता वाली स्पिन गेंदबाज मौजूद हैं। ऐसे में दो तेज गेंदबाजों के साथ मजबूत बल्लेबाजी क्रम तैयार करना बेहतर रणनीति हो सकती है।

हालांकि उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि भारत अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ उतरता है, तो उसे आक्रामक क्रिकेट खेलना होगा। केवल सामान्य स्कोर बनाकर काम नहीं चलेगा। टीम को औसत से अधिक स्कोर खड़ा करना होगा ताकि अपेक्षाकृत हल्के गेंदबाजी आक्रमण पर दबाव कम हो सके।

मौजूद जानकारी के अनुसार भारतीय टीम ने हाल के मुकाबलों में सकारात्मक और निडर क्रिकेट खेली है। ऐसे में प्रशंसकों को उम्मीद है कि हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारत एक बार फिर विश्व मंच पर बड़ा इतिहास रचने में सफल हो सकता है।
Fri, 12 Jun 2026 23:07:27 +0530

  Videos
See all

Heatwave News : 13 साल में इंडिया में हीटवेव के दिन हुए डबल! | Heatwave | Weather Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-12T23:30:08+00:00

Iran Attack On Israel: ईरान ने दागी इजरायली एयरपोर्ट पर मिसाइलें! | Khamenei | Iran America War #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-12T23:30:12+00:00

Iran America War Update: ईरान-अमेरिका युद्ध पर बहुत बड़ी खबर | Netanahu | Trump | Khamenei | War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-12T22:30:30+00:00

Saayoni Ghosh News: सयोनी घोष ने भी ममता के साथ खेल कर दिया ? #saayonighosh #westbengal #bengalnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-12T22:22:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers