पंजाब में अनुसूचित जाति आयोग की 29वीं बैठक, कल्याण योजनाओं पर चर्चा: जसवीर सिंह गढ़ी
चंडीगढ़, 11 जून (आईएएनएस)। पंजाब अनुसूचित जाति आयोग की बैठक को लेकर पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि आबादी का एक बड़ा हिस्सा अनुसूचित जाति समुदाय से आता है, जो पंजाब की कुल जनसंख्या का 35 प्रतिशत से अधिक है। राज्य में अनुसूचित जाति समुदाय की आबादी 1.25 करोड़ से अधिक है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग यह जानना चाहते हैं कि आयोग और सरकार उनके कल्याण के लिए क्या पहल और योजनाएं लागू कर रही हैं। इसी उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की गई, जो वर्ष में चार बार होनी चाहिए और यह उसी क्रम में 29वीं बैठक थी।
पीएम मोदी ने मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति का किया धन्यवाद, बोले- भारत-मालदीव संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध
नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। इस मौके पर दुनिया के तमाम देशों की तरफ से शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। ग्लोबल लीडर्स ने पीएम मोदी को बधाई संदेश दी और प्रधानमंत्री ने सभी नेताओं का धन्यवाद किया। पीएम मोदी ने मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मद नशीद का धन्यवाद करते हुए कहा कि भारत हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, खुशहाली और सतत विकास के हमारे साझा दृष्टिकोण के लिए भारत-मालदीव संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
















