Responsive Scrollable Menu

पीएम मोदी ने मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति का किया धन्यवाद, बोले- भारत-मालदीव संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। इस मौके पर दुनिया के तमाम देशों की तरफ से शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। ग्लोबल लीडर्स ने पीएम मोदी को बधाई संदेश दी और प्रधानमंत्री ने सभी नेताओं का धन्यवाद किया। पीएम मोदी ने मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मद नशीद का धन्यवाद करते हुए कहा कि भारत हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, खुशहाली और सतत विकास के हमारे साझा दृष्टिकोण के लिए भारत-मालदीव संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Continue reading on the app

पेंटागन में अचानक गैस मास्क और प्रोटेक्टिव गियर पहनकर पहुंची रेस्क्यू टीम, बिल्डिंग को कराया गया खाली

वाशिंगटन, 11 जून (आईएएनएस)। पेंटागन के एक हिस्से को खाली कराकर लॉकडाउन कर दिया गया। अमेरिकी मीडिया की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, बिल्डिंग को खाली कराकर उसमें रेस्क्यू टीमें गैस मास्क और प्रोटेक्टिव गियर पहनकर पहुंची। हालांकि, अधिकारियों ने इसे केवल हवा की गुणवत्ता में दिक्कत बताकर गलत मतलब ना निकालने का अनुरोध किया।

Continue reading on the app

  Sports

फुटबॉल वर्ल्डकप की सबसे बड़ी दावेदार स्पेन:18 साल के यमाल ताकत; फ्रांस नंबर-2; जानिए मेसी की अर्जेंटीना किस नंबर पर है?

फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। दुनिया की 48 बेस्ट टीमें खिताब के लिए भिड़ रही हैं। ऑप्टा सुपरकंप्यूटर और EPSN ने एनालिसिस किया और कहा कि इस वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी दावेदार स्पेन है। इस टीम का सबसे चर्चित चेहरा हैं 18 साल के लेमिन यमाल। उन्हें 16 गोल करने के लिए स्पेन के सबसे बड़े टूर्नामेंट ला लीगा का प्लेयर ऑफ द सीजन चुना गया। साथ ही रोड्री और पेड्री जैसे भरोसेमंद मिडफील्डर्स के ये टीम ताकतवर हैं। 2018 का वर्ल्ड कप जीत चुकी फ्रांस इस बार दूसरी बड़ी दावेदार है, जिसके स्टार खिलाड़ी किलियन एम्बापे इन-फॉर्म हैं। जिन्होंने पिछले वर्ल्ड कप में गोल की हैट्रिक बनाई थी। वर्ल्ड कप में फ्रांस की टीम का नेतृत्व एम्बापे के हाथ में ही है। इसके बाद नंबर है इंग्लैंड का, जिनके कैप्टन हैरी केन जबरदस्त फॉर्म में हैं। वे इस टूर्नामेंट में गोल्डन बूट के दावेदार भी माने जा रहे हैं। वे 2025-26 के सीजन में 51 मैचों में 61 गोल कर चुके हैं। चौथी दावेदार है पिछली विजेता अर्जेंटीना। जिनके स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी से इस बार भी करिश्मे की उम्मीद है। मेसी पिछले वर्ल्डकप में गोल्डन बूट विजेता थे और फाइनल में भी उन्होंने 2 गोल किए थे। स्टोरी में जानते हैं ऑप्टा सुपरकंप्यूटर-ESPN के एनालिसिस में इस बार खिताब की दावेदार टीमों में क्या खास और दावे कितने मजबूत… 1. स्पेन: डिफेंडिंग यूरो कप चैंपियन FIFA वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन को खिताब का सबसे बड़ा दावेदार माना है। स्पेन के चैंपियन बनने के चांस 16.1% हैं, जो सभी टीमों में सबसे ज्यादा है। स्पेन इकलौती ऐसी टीम रही, जिसके क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की संभावना 50% से ज्यादा रही। स्पेन को ग्रुप-H में उरुग्वे, सऊदी अरब और काबो वर्डी के साथ रखा गया है। 2. फ्रांस: लगातार तीसरे वर्ल्ड कप फाइनल की उम्मीद फ्रांस को वर्ल्ड कप 2026 जीतने का दूसरा सबसे बड़ा दावेदार माना है। टीम के खिताब जीतने की संभावना 13% आंकी गई है। हालांकि, टॉप टीमों में फ्रांस का ग्रुप सबसे कठिन माना जा रहा है। ग्रुप-I में उसे नॉर्वे, सेनेगल और इराक का सामना करना है। 3. इंग्लैंड: 60 साल का सूखा खत्म करने का मौका इंग्लैंड के खिताब जीतने की संभावना 11.2% है। नए कोच थॉमस टचल को अपनी टीम की आक्रामक ताकत पर पूरा भरोसा है। कप्तान हैरी केन शानदार फॉर्म में हैं और टीम की सबसे बड़ी उम्मीद माने जा रहे हैं। 4. अर्जेंटीना: मेसी के दम पर लगातार दूसरा खिताब जीतने की चुनौती डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना को ऑप्टा सुपरकंप्यूटर ने वर्ल्ड कप 2026 का चौथा सबसे बड़ा दावेदार माना है। टीम के खिताब जीतने की संभावना 10.4% बताई गई है। ग्रुप-J में ऑस्ट्रिया, अल्जीरिया और जॉर्डन के साथ होने के कारण अर्जेंटीना के लिए शुरुआती दौर आसान माना जा रहा है। 5. पुर्तगाल: रोनाल्डो के आखिरी वर्ल्ड कप में खिताब की उम्मीद पुर्तगाल के खिताब जीतने की संभावना 7% आंकी गई है। फीफा रैंकिंग में 5वें स्थान पर मौजूद पुर्तगाल को ग्रुप-K में डीआर कांगो, उजबेकिस्तान और कोलंबिया के साथ रखा गया है, जिससे उसके नॉकआउट स्टेज में पहुंचने की संभावना मजबूत मानी जा रही है। कैसे एनालिसिस करता है ऑप्टा सुपरकंप्यूटर? ऑप्टा सुपरकंप्यूटर खेलों के नतीजों की सटीक भविष्यवाणी नहीं करता, बल्कि आंकड़ों के आधार पर अलग-अलग परिणामों की संभावना बताता है। इसके लिए वह टीमों और खिलाड़ियों के हालिया प्रदर्शन, आपसी रिकॉर्ड, टीम की ताकत, खिलाड़ियों की फॉर्म और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़ों का विश्लेषण करता है। इसके बाद सुपरकंप्यूटर किसी मैच या पूरे टूर्नामेंट को हजारों बार वर्चुअली खेलकर देखता है और यह गणना करता है कि कौन-सी टीम कितनी बार जीतती है। उदाहरण के लिए, अगर कोई टीम 10,000 सिमुलेशन में 2,500 बार चैंपियन बनती है, तो उसे खिताब जीतने की 25% संभावना दी जाती है। हालांकि यह सिर्फ एक अनुमान होता है, क्योंकि असली मैचों में मौसम, चोट, दबाव या किसी खिलाड़ी के शानदार प्रदर्शन जैसी अप्रत्याशित चीजें भी नतीजों को बदल सकती हैं। ------------------------------------------------------- फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… मैक्सिको ने पहला मैच जीता, साउथ अफ्रीका को 2-0 से हराया मैक्सिको ने FIFA फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 का ओपनिंग मैच जीत लिया है। टीम ने साउथ अफ्रीका को 2-0 से हरा दिया। मुकाबले के 9वें मिनट में मैक्सिको के जूलियन क्विनोनेस ने गोल किया। इसके बाद 67वें मिनट में स्ट्राइकर राउल जिमेनेज बेहतरीन हेडर लगाकर बढ़त दोगुनी कर दी। पढ़ें पूरी खबर Thu, 11 Jun 2026 23:43:10

  Videos
See all

6 lionesses roamed road together in Gir Somnath | सड़क पर निकलीं 6 शेरनियाँ, थम गई लोगों की सांसें! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-11T23:45:20+00:00

50 हज़ार ताबूतों पर सरेंडर करेगा 'सुपरपावर'? Iran Israel War | Russia Ukraine War |N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-11T23:30:15+00:00

Raja Raghuvanshi Murder Case : सोनम की जमानत पर बड़ी खबर! | Top | Breaking News | Sonam Raghuvanshi #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-11T23:30:11+00:00

US Iraan War News Live: Trump को चाहिए युद्ध वाला 'Birthday Gift'? | Donadl Trump | Strait of Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-11T23:43:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers