'पहले टॉप हीरो था, अब फ्लॉप है', 'वेलकम टू द जंगल' ट्रेलर में सितारों की फौज, 4:10 मिनट में एक-दूसरे को किया ट्रोल
‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. अक्षय कुमार की इस अवेटेड फिल्म का ट्रेलर देख दर्शकों का हंसते-हंसते बुरा हाल हो गया है. . एक्शन, कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर ट्रेलर की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. 4 मिनट 10 सेकंड के इस ट्रेलर में बेहतरीन कलाकारों की बड़ी टोली नजर आती है, जो दर्शकों को हंसी और रोमांच का डबल डोज देने वाली है. ट्रेलर की शुरुआत परेश रावल से होती है, जो एक फिल्म बनाना चाहते हैं. इसके बाद फिल्म के सभी कलाकारों का परिचय कराया जाता है और फिर जंगल में शूटिंग शुरू होती है.इसके बाद परेश रावल अपनी टीम को समझाते हैं कि उनकी फिल्म आर्मी पर आधारित है, जिसके लिए उन्हें पहले इसकी ट्रेनिंग करवाई जाएगी. इसी दौरान लारा दत्ता की एंट्री होती है और प्रशिक्षण के बीच कलाकारों की मजेदार नोकझोंक देखने को मिलती है. ये फिल्म 26 जून को रिलीज होने के लिए तैयार है.
10 साल तक हर रात मंगवाता था पिज्जा, ग्यारह दिन नहीं किया ऑर्डर, घर पहुंच गए स्टाफ!
ओरेगन के सलेम के एक पिज्जा आउटलेट की वजह से उनके कस्टमर की जान बच गई. वायरल हो रही खबर के मुताबिक़, ये शख्स पिछले दस साल से लगातार रात को पिज्जा मंगवाता था. जब इतने साल बाद अचानक ही ग्यारह दिन के लिए ऑर्डर आने बंद हुए, तो स्टाफ उसके घर पहुंच गए. वहां उन्होंने शख्स को गंभीर हालत में देखा, जिसके बाद 911 पर कॉल शख्स को अस्पताल भेजा गया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18






















