Lock Upp 2: कंगना नहीं, अब फराह-रितेश चलाएंगे 'लॉक अप' की जेल, धमाकेदार प्रोमो रिलीज; जाने कंटेस्टेंट के बारे में
Lock Upp 2: एकता कपूर का चर्चित रियलिटी शो 'लॉक अप' एक बार फिर दर्शकों के बीच लौटने जा रहा है। करीब चार साल बाद शो का दूसरा सीजन आने वाला है, जिसे लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मेकर्स ने अब शो का नया प्रोमो रिलीज कर दिया है, जिसमें कई बड़े खुलासे किए गए हैं।
बदले गए शो के होस्ट
'लॉक अप' के पहले सीजन को कंगना रनौत ने होस्ट किया था, लेकिन इस बार शो की कमान फराह खान और रितेश देशमुख संभालते नजर आएंगे। दोनों को प्रोमो में 'बेरहम जेलर्स' के रूप में पेश किया गया है।
प्रोमो में फराह खान जेल की सलाखों के पीछे नजर आती हैं और मजाकिया अंदाज में खुद को बाहर निकालने की मांग करती हैं। वहीं रितेश देशमुख कहते हैं कि जनता चाहे तो किसी को भी कटघरे में खड़ा कर सकती है। दोनों के बीच की मजेदार बातचीत ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है।
14 सेलिब्रिटीज होंगे कैद
मेकर्स के मुताबिक, इस बार शो में 14 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट हिस्सा लेंगे। प्रोमो के साथ जारी जानकारी में बताया गया है कि शो कुल 6 हफ्तों तक चलेगा। हालांकि अभी सभी कंटेस्टेंट्स के नामों का खुलासा नहीं किया गया है।
इन सितारों के नाम चर्चा में
रिपोर्ट्स के अनुसार, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा को शो की पहली कन्फर्म कंटेस्टेंट माना जा रहा है। इसके अलावा प्रणित मोरे, मालती चाहर, राखी सावंत, शिव ठाकरे, आकांक्षा चमोला, रिद्धिमा पंडित और सौंदर्या शेट्टी जैसे नाम भी चर्चा में हैं। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
फराह खान ने दिया बड़ा हिंट
प्रोमो के आखिर में रितेश देशमुख फराह खान से कहते हैं कि कंटेस्टेंट्स के बारे में किसी को कुछ नहीं बताना है। लेकिन फराह मजाक में एक हिंट देते हुए कहती हैं, "एक हिंट तो दे सकते हैं ना, जैसे वो सडन वेट लॉस वाली।" उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस अलग-अलग नामों को लेकर कयास लगाने लगे हैं।
इस दिन से शुरू होगा शो
'लॉक अप 2' का प्रीमियर 27 जून से नेटफ्लिक्स पर होगा। शो शनिवार से बुधवार तक स्ट्रीम किया जाएगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि नया सीजन पहले सीजन जैसी सफलता हासिल कर पाता है या नहीं।
यह भी पढ़े- हाथों में हाथ, रोमांटिक अंदाज... शादी की तैयारियों के बीच होने वाली दुल्हन के साथ दिखे आमिर खान; VIDEO
Cockroach Janata Party का ऐलान, 'शिक्षा क्रांति' के लिए जारी होगा Manifesto
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
prabhasakshi






















