नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। एफसी बार्सिलोना ने घोषणा की है कि उनकी तरफ से 2029 यूईएफए चैंपियंस लीग फाइनल की मेजबानी के लिए आवेदन करने हेतु यूईएफए को 'बोली और पूरी जानकारी वाली फाइल' औपचारिक रूप से सौंप दी गई है।
FIFA World Cup 2026: फुटबॉल के सबसे बड़े महाकुंभ 'फीफा वर्ल्ड कप 2026' में खेल के रोमांच के साथ-साथ कड़े नियम भी देखने को मिलेंगे। खेल की नियम नियामक संस्था IFAB ने टूर्नामेंट को अधिक पारदर्शी, तेज और निष्पक्ष बनाने के लिए कई बड़े बदलावों को मंजूरी दी है। इन नए नियमों का सीधा असर खिलाड़ियों के अनुशासन और मैच की गति पर पड़ेगा।
मुंह छुपाकर बहस करने पर 'लाल कार्ड' मैदान पर अब खिलाड़ियों की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई खिलाड़ी विवाद या बहस के दौरान अपने मुंह को हाथ, जर्सी या बाजू से ढककर कुछ कहता है, तो रेफरी उसे सीधे रेड कार्ड दिखा सकता है। इस नियम का उद्देश्य मैदान पर होने वाली अनैतिक बातचीत और रेफरी के प्रति अभद्र व्यवहार को रोकना है।
टाइम वेस्टिंग और सब्स्टीट्यूशन पर सख्ती समय की बर्बादी रोकने के लिए फीफा ने '5 सेकंड' का नियम लागू किया है। अब थ्रो-इन या कॉर्नर लेने में देरी करने पर रेफरी 5 सेकंड का काउंटडाउन शुरू कर सकता है। समय सीमा के भीतर खेल शुरू न होने पर गेंद विपक्षी टीम को सौंप दी जाएगी। साथ ही, सब्स्टीट्यूशन के दौरान खिलाड़ी को 10 सेकंड के भीतर मैदान छोड़ना होगा, अन्यथा टीम को कुछ देर तक एक खिलाड़ी कम के साथ खेलना पड़ सकता है।
VAR की बढ़ी पावर फीफा वर्ल्ड कप 2026 में VAR (वीडियो असिस्टेंट रेफरी) का दायरा और बड़ा कर दिया गया है। अब VAR केवल गोल या पेनल्टी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ये इन स्थितियों में भी दखल देगा:
गलत तरीके से दिया गया कॉर्नर किक।
अटैक के दौरान हुआ फाउल।
गलत खिलाड़ी को कार्ड दिखाना।
गलत तरीके से दिया गया दूसरा येलो कार्ड।
मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए अनिवार्य ब्रेक अब यदि कोई खिलाड़ी चोटिल होने पर मैदान पर इलाज करवाता है, तो उसे अनिवार्य रूप से 1 मिनट तक मैदान से बाहर रहना होगा। हालांकि, गोलकीपर और गंभीर चोट या सिर में चोट (Head injury) जैसी स्थितियों में इस नियम में छूट दी गई है।
रेफरी के विरोध पर भारी जुर्माना रेफरी के फैसलों को चुनौती देना अब खिलाड़ियों के लिए महंगा साबित हो सकता है। किसी भी फैसले का विरोध करने या खिलाड़ियों को उकसाने वाले कोचों पर सख्त कार्रवाई होगी। विरोध में मैदान छोड़ने जैसे कृत्य करने पर रेड कार्ड दिया जाएगा और स्थिति बिगड़ने पर टीम को मैच भी गंवाना पड़ सकता है।
हाइड्रेशन ब्रेक और खेल का नया स्वरूप गर्म मौसम को देखते हुए प्रत्येक हाफ में 'हाइड्रेशन ब्रेक' अनिवार्य होगा, ताकि खिलाड़ी खुद को तरोताजा रख सकें। इन तमाम बदलावों का उद्देश्य फुटबॉल को और अधिक अनुशासित बनाना है, जिससे फैंस को आने वाले वर्ल्ड कप में पहले से कहीं ज्यादा तेज और निष्पक्ष मुकाबले देखने को मिलेंगे।