आमिर खान ने 60 साल के हो चुके हैं. उम्र के इस पड़ाव पर वह तीसरी शादी करने जा रहे हैं. वह 48 साल की गौरी स्प्रैट संग 7 फेरे लेंगे. दोनों कथित तौर पर 5 जुलाई को एक इंटिमेट सेरेमनी में शादी के बंधन में बंध सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर और गौरी ने शादी को लो प्रोफाइल रखने का फैसला किया है और घर पर रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे.
PM kisan 23rd Installment Date: जून और जुलाई का महीना भारतीय कृषि के लिए सबसे व्यस्त और खर्चीला माना जाता है। इस दौरान धान की नर्सरी तैयार करने और फिर खेतों में उसकी रोपाई के लिए किसानों को भारी लागत लगानी पड़ती है। ऐसे समय में पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाले ₹2000 किसानों के लिए एक बड़ा सहारा बनते हैं
FIFA World Cup 2026 अब पूरी रफ्तार पकड़ने लगा है और तीसरे दिन फुटबॉल प्रेमियों को चार रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। ग्रुप स्टेज के शुरुआती मैचों में हर टीम जीत के साथ अपने अभियान की मजबूत शुरुआत करना चाहती है, ऐसे में आज के मुकाबले बेहद अहम माने जा रहे हैं।
आज के मैच (Day 3 Schedule-13-14 June)
मैच
मुकाबला
ग्रुप
1
कतर vs स्विट्जरलैंड
B
2
ब्राजील vs मोरक्को
C
3
हैती vs स्कॉटलैंड
C
4
ऑस्ट्रेलिया vs तुर्की
D
इन मुकाबलों में सबसे ज्यादा चर्चा ब्राजील और मोरक्को के हाई-वोल्टेज मैच की है। मोरक्को पिछले विश्व कप की सेमीफाइनलिस्ट टीम रही है जबकि ब्राजील खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
दिन की शुरुआत कतर और स्विट्जरलैंड के मुकाबले से होगी। कतर घरेलू माहौल से मिली पिछली सफलताओं की यादों के साथ मैदान पर उतरेगा, जबकि स्विट्जरलैंड अपनी मजबूत रक्षात्मक रणनीति और अनुशासित खेल के लिए जाना जाता है। दोनों टीमों के लिए शुरुआती अंक बेहद महत्वपूर्ण होंगे।
ब्राजील vs मोरक्को: दिन का सबसे बड़ा मुकाबला
फुटबॉल फैंस की नजरें ब्राजील और मोरक्को के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी रहेंगी। पांच बार का विश्व चैंपियन ब्राजील छठे खिताब के मिशन के साथ उतरा है, लेकिन मोरक्को ने पिछले विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर दुनिया को चौंकाया था। इस मुकाबले को ग्रुप स्टेज के सबसे बड़े मैचों में गिना जा रहा है।
हैती vs स्कॉटलैंड
हैती और स्कॉटलैंड दोनों लंबे अंतराल के बाद विश्व कप मंच पर अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे। स्कॉटलैंड 1998 के बाद पहली बार विश्व कप खेल रहा है, जबकि हैती भी अपनी वापसी को यादगार बनाने की कोशिश करेगा।
ऑस्ट्रेलिया vs तुर्की
दिन का आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और तुर्की के बीच होगा। तुर्की की युवा प्रतिभाएं और ऑस्ट्रेलिया का जुझारू खेल इस मैच को बेहद दिलचस्प बना सकता है। दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी।
FIFA World Cup 2026: भारत में कब और कहां देखें लाइव? भारत में FIFA World Cup 2026 के सभी 104 मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग ZEE5 पर उपलब्ध है। टीवी दर्शक चयनित स्पोर्ट्स चैनलों के माध्यम से मुकाबलों का आनंद ले सकते हैं। समय का अंतर होने के कारण अधिकांश मुकाबले देर रात और तड़के सुबह भारतीय समयानुसार खेले जा रहे हैं। मैचों की लाइव स्कोर और अपडेट्स के लिए आधिकारिक FIFA वेबसाइट भी उपलब्ध है।
FIFA World Cup 2026 Format
कुल 48 टीमें
कुल 104 मैच
12 ग्रुप
शीर्ष टीमें नॉकआउट राउंड में प्रवेश करेंगी
फाइनल 19 जुलाई 2026 को खेला जाएगा।
संयुक्त रूप से टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे हैं- अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको।
फुटबॉल प्रेमियों के लिए तीसरा दिन रोमांच, बड़े मुकाबलों और संभावित उलटफेरों से भरा रहने वाला है। खासकर ब्राजील और मोरक्को के बीच होने वाला मुकाबला दुनिया भर के करोड़ों दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करेगा।