24 घंटे में ईरान-अमेरिका शांति समझौता पर होंगे साइन! पाकिस्तान ने किया बड़ा दावा
Iran-US Peace Deal: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच पाकिस्तान ने बड़ा दावा किया है। मध्यस्थ पाकिस्तान का कहना है कि अमेरिका और ईरान 24 घंटों के भीतर प्रारंभिक समझौते पर हस्ताक्षर करने की उम्मीद कर रहे हैं। इस बारे में पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ ने एक्स पर पोस्ट किया है।
पोस्ट में शरीफ ने लिखा कि हम शांति समझौते के पहले से कहीं ज़्यादा करीब हैं। अगले 24 घंटों में इसके फाइनल होने की उम्मीद है, जिसके तुरंत बाद पाकिस्तान शांति समझौते पर इलेक्ट्रॉनिक तरीके से हस्ताक्षर करने की तैयारी कर रहा है और उसके बाद अगले हफ्ते तकनीकी स्तर की बातचीत होगी।
We are closer to a peace deal than ever before. With finalisation likely expected in the next 24 hours, Pakistan is preparing for the electronic signing of the peace deal immediately after, followed by technical level talks next week.
— Shehbaz Sharif (@CMShehbaz) June 13, 2026
We would like to thank United States of…
शरीफ ने कहा कि हम बातचीत के दौरान लगातार प्रतिबद्धता दिखाने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका और इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान का धन्यवाद करना चाहते हैं, और इस क्षेत्र में अपने भाइयों के समर्थन के लिए हम उनका दिल से आभार व्यक्त करते हैं। हमें भरोसा है कि यह ऐतिहासिक शांति समझौता स्थायी शांति के लिए एक मजबूत आधार बनेगा।
Pranit More Show Controversy: डेड बॉडी के प्राइवेट पार्ट का मजाक उड़ाने वाली लेडी डॉक्टर पर एक्शन, मेडिकल कॉलेज में 15 दिन के लिए एंट्री पर रोक
Sejal Pawar Pranit More Show Controversy: स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे (Pranit More) के शो में डेड बॉडी के प्राइवेट पार्ट का मजाक उड़ाने वाली लेडी डॉक्टर सेजल पवार के खिलाफ एक्शन लिया गया है. मुंबई के KEM हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज ने अपनी शुरुआती जांच के बाद सेजल को 15 दिन की अनिवार्य छुट्टी पर भेज दिया है. ऐसे में हॉस्पिटल कैंपस, मेडिकल कॉलेज और हॉस्टल परिसर में उनकी एंट्री पर बैन रहेगा. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और लोगों की तीखे रिएक्शन के बाद के कॉलेज प्रशासन ने यह फैसला लिया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























