गर्मी में चेहरा पड़ गया है बेजान? ब्यूटी एक्सपर्ट ने बताया चेहरे पर ग्लो लाने का आसान तरीका
गर्मी और धूल-प्रदूषण की वजह से चेहरे पर गंदगी जमा हो जाती है. टैनिंग बढ़ने लगती है और त्वचा की चमक कम हो जाती है. ऐसे में एक आसान घरेलू उपाय त्वचा की सफाई में मदद कर सकता है. कच्चा दूध एक प्राकृतिक क्लिंजर की तरह काम करता है इसे बनाने के लिए 2 से 3 चम्मच कच्चे दूध में आधा चम्मच गुलाब जल मिला लें अगर त्वचा ज्यादा रूखी है तो इसमें कुछ बूंदें शहद की भी डाल सकते हैं. इस मिश्रण को कॉटन की मदद से चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 2 से 3 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें. इसके बाद कॉटन से चेहरा साफ कर सादे पानी से धो लें. सप्ताह में 4 से 5 बार इस प्राकृतिक क्लिंजर का उपयोग करने से गर्मियों में होने वाली हल्की टैनिंग भी हो जाएगी. साथ ही चेहरा खिल उठेगा.
अंटार्कटिका का तापमान 20 डिग्री चढ़ा, अचानक गायब हुई फ्रांस के बराबर बर्फ! समुद्र का जलस्तर कितना बढ़ेगा?
Antarctica Ice Loss Update: अंटार्कटिका के वेस्ट कोस्ट से फ्रांस के बराबर जमी बर्फ गायब हो गई है. ठंड के मौसम में भी यहां का टेम्परेचर सामान्य से 20 डिग्री ज्यादा पहुंच गया. इस बदलाव से बेलिंग्सहाउसेन सी पूरी तरह बर्फ से खाली हो चुका है. वैज्ञानिकों के अनुसार बर्फ न बनने से पेंगुइन का जीवन खतरे में है. इससे थवाइट्स ग्लेशियर तेजी से पिघलेगा और दुनिया भर में समुद्र का जलस्तर बढ़ जाएगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18