Responsive Scrollable Menu

इथेनॉल पर बड़ा दांव: सरकार ने हटाई एक्साइज़ ड्यूटी, इसका आपके लिए क्या मतलब है?

क्या सरकार की नई एक्साइज़ ड्यूटी छूट E22, E25, E27 और E30 फ्यूल को भारत का अगला बड़ा ईंधन बना देगी? क्या E20 के बाद अब आपकी गाड़ी ज़्यादा इथेनॉल वाले पेट्रोल के लिए तैयार है, या छिपे हैं कम्पैटिबिलिटी के सवाल? क्या इथेनॉल ब्लेंडिंग सच में तेल आयात घटाकर किसानों और अर्थव्यवस्था को बड़ा फायदा पहुंचाएगी?

Continue reading on the app

'Peddi' ने 7वें दिन की सबसे कम कमाई, फिर भी 300 करोड़ पार, 'Hai Jawani To Ishq Hona Hai' का ऐसा है कलेक्शन

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इस समय कई फिल्में धमाल मचा रही हैं. जिनमें से राम चरण की पेड्डी (Peddi) को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है. इस फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड तक को दमदार कमाई की थी. लेकिन वीकडेज में इसके कलेक्शन में मंदी देखने को मिल रही है. सातवें दिन इसने अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है, बावजूद इसके पेड्डी ने 300 करोड़ की कलेक्शन पार कर लिया है. वहीं, वरुण धवन की फिल्म  'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani To Ishq Hona Hai) भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है.

बॉक्स ऑफिस पर पेड्डी का धमाल

राम चरण (Ram Charan) की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेद्दी'  4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. राम चरण की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही हैं. वहीं जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) के किरदार को काफी ट्रोल किया गया. लेकिन फिर भी इस फिल्म को पसंद किया जा रहा है. फिल्म ने सिर्फ पेड प्रीव्यू से ही 18.50 करोड़ रुपये कमा डाले थे. इसके बाद, हले दिन 51 करोड़ रुपये की जबरदस्त शुरुआत की थी. 

पेड्डी ने 7वें दिन कितनी कमाई की?

वहीं, पेड्डी ने दूसरे दिन 26.90 करोड़, तीसरे दिन 29.10, चौथे दिन 32.15 करोड़ कमाए थे. लेकिन वीकडेज में इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई.पेड्डी ने 5वें दिन यानी पहले मंडे को 12.35 करोड़ कमाए थे, छठे दिन 9.70 करोड़ की कमाई की. वहीं, अब  7वें दिन भी इसके कलेक्शन में काफी गिरावट देखी जा रही है. सैकनिल्क की  रिपोर्ट के मुताबिक 'पेड्डी' ने रिलीज के 7वें दिन यानी पहले बुधवार को 7.55 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ इसकी 7 दिनों (Peddi Box Office Collection Day 7) की भारत में कुल नेट कमाई अब 187.55 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में होगा 'कॉकटेल 2' का ग्रैंड प्रीमियर, शाहिद-कृति-रश्मिका की एंट्री से सजेगी शाम, जानिए तारीख

300 करोड़ पार किया कलेक्शन

वहीं वर्ल्डवाइड भी ये फिल्म कमाल कर रही है. पेड्डी ने दुनियाभर में सिर्फ पांच दिनों में 315 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था. खबरों के मुताबिक, तेलुगु स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' को 350 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनाया गया है. मेकर्स ने 6 दिनों में कुल निवेश का 50% से ज्यादा हिस्सा वसूल कर लिया है फिलहाल ये फिल्म हर दिन घटती कमाई से जूझ रही है. अगर दूसरे वीकेंड पर इसके कलेक्शन में तेजी नहीं आई तो राम चरण की इस फिल्म मुश्किल में पड़ सकती है.

'है जवानी तो इश्क होना है' की छठे दिन की कमाई?

वहीं, वरुण धवन (Varun Dhawan) की 'है जवानी तो इश्क होना है' की बात करे तो इसकी शुरुआत ठीक-ठाक हुई थी, लेकिन पहले सोमवार के बाद से इसमें लगातार गिरावट देखी जा रही है. सैकनिल्क  की रिपोर्ट के मुताबिक, छठे दिन फिल्म की कमाई में पिछले दिन के मुकाबले 27.3% की गिरावट आई. इसने 2.85 करोड़ रुपये (Hai Jawani To Ishq Hona Hai Box Office Collection Day 6) कमाए. इसी के साथ अब भारत में इस फिल्म का 6 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 34.15 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 40.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

वर्ल्डवाइड कितना कर लिया कलेक्शन

ओवरसीज में वरुण धवन की इस फिल्म ने छठे दिन 0.75 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 11.25 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 51.85 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. बता दें, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पेड्डी से ही नहीं, बल्कि बॉबी देओल की बंदर और हॉलीवुड फिल्म 'ही-मैन एंड द मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स' से मुकाबला कर रही हैं. ऐसे में इसको शोज भी कम मिल रहे हैं. यहीं वजह है कि फिल्म की कमाई में कमी देखी जा रही है.

ये भी पढ़ें- '370 रुपये खर्च किए तो महिला की बॉडी पर अधिकार मिल गया?' आयशा खान ने प्रणित मोरे शो विवाद पर उठाए सवाल

Continue reading on the app

  Sports

अफगानिस्तान ने किया बड़ा उलटफेर, इंडिया ए टीम को 4 रनों से हराया, बारिश बनी विलेन

India A vs Afghanistan A: इंडिया ए की टीम इस समय श्रीलंका के दौरे पर है, जहां ट्राई सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज के दूसरे मैच में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला. अफगानिस्तान की ए टीम ने भारत को डकवर्थ-लुईस के तहत 4 रन से हरा दिया. Thu, 11 Jun 2026 19:19:00 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Bengal Politics: हस्ताक्षर विवाद में कल्याण बनर्जी का खुलासा! | #westbengal #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-11T14:11:34+00:00

Sahil Joshi: कल्याण बनर्जी ने बताया ममता की हार का कारण #mamatabanerjee #tmc #shorts #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-11T14:13:01+00:00

West Bengal News: TMC सांसद Kirti Azad बागियों को भगोड़ा कह रहे हैं | Aaj Tak Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-11T14:11:58+00:00

Khabardar with Sweta Singh Live: ममता के साए की तरह रहने वाले सांसद क्यों बागी हुए? | TMC | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-11T14:12:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers