'Peddi' ने 7वें दिन की सबसे कम कमाई, फिर भी 300 करोड़ पार, 'Hai Jawani To Ishq Hona Hai' का ऐसा है कलेक्शन
Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इस समय कई फिल्में धमाल मचा रही हैं. जिनमें से राम चरण की पेड्डी (Peddi) को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है. इस फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड तक को दमदार कमाई की थी. लेकिन वीकडेज में इसके कलेक्शन में मंदी देखने को मिल रही है. सातवें दिन इसने अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है, बावजूद इसके पेड्डी ने 300 करोड़ की कलेक्शन पार कर लिया है. वहीं, वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani To Ishq Hona Hai) भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है.
बॉक्स ऑफिस पर पेड्डी का धमाल
राम चरण (Ram Charan) की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. राम चरण की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही हैं. वहीं जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) के किरदार को काफी ट्रोल किया गया. लेकिन फिर भी इस फिल्म को पसंद किया जा रहा है. फिल्म ने सिर्फ पेड प्रीव्यू से ही 18.50 करोड़ रुपये कमा डाले थे. इसके बाद, हले दिन 51 करोड़ रुपये की जबरदस्त शुरुआत की थी.
पेड्डी ने 7वें दिन कितनी कमाई की?
वहीं, पेड्डी ने दूसरे दिन 26.90 करोड़, तीसरे दिन 29.10, चौथे दिन 32.15 करोड़ कमाए थे. लेकिन वीकडेज में इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई.पेड्डी ने 5वें दिन यानी पहले मंडे को 12.35 करोड़ कमाए थे, छठे दिन 9.70 करोड़ की कमाई की. वहीं, अब 7वें दिन भी इसके कलेक्शन में काफी गिरावट देखी जा रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'पेड्डी' ने रिलीज के 7वें दिन यानी पहले बुधवार को 7.55 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ इसकी 7 दिनों (Peddi Box Office Collection Day 7) की भारत में कुल नेट कमाई अब 187.55 करोड़ रुपये हो गई है.
ये भी पढ़ें- दिल्ली में होगा 'कॉकटेल 2' का ग्रैंड प्रीमियर, शाहिद-कृति-रश्मिका की एंट्री से सजेगी शाम, जानिए तारीख
300 करोड़ पार किया कलेक्शन
वहीं वर्ल्डवाइड भी ये फिल्म कमाल कर रही है. पेड्डी ने दुनियाभर में सिर्फ पांच दिनों में 315 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था. खबरों के मुताबिक, तेलुगु स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' को 350 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनाया गया है. मेकर्स ने 6 दिनों में कुल निवेश का 50% से ज्यादा हिस्सा वसूल कर लिया है फिलहाल ये फिल्म हर दिन घटती कमाई से जूझ रही है. अगर दूसरे वीकेंड पर इसके कलेक्शन में तेजी नहीं आई तो राम चरण की इस फिल्म मुश्किल में पड़ सकती है.
'है जवानी तो इश्क होना है' की छठे दिन की कमाई?
वहीं, वरुण धवन (Varun Dhawan) की 'है जवानी तो इश्क होना है' की बात करे तो इसकी शुरुआत ठीक-ठाक हुई थी, लेकिन पहले सोमवार के बाद से इसमें लगातार गिरावट देखी जा रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, छठे दिन फिल्म की कमाई में पिछले दिन के मुकाबले 27.3% की गिरावट आई. इसने 2.85 करोड़ रुपये (Hai Jawani To Ishq Hona Hai Box Office Collection Day 6) कमाए. इसी के साथ अब भारत में इस फिल्म का 6 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 34.15 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 40.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
वर्ल्डवाइड कितना कर लिया कलेक्शन
ओवरसीज में वरुण धवन की इस फिल्म ने छठे दिन 0.75 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 11.25 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 51.85 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. बता दें, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पेड्डी से ही नहीं, बल्कि बॉबी देओल की बंदर और हॉलीवुड फिल्म 'ही-मैन एंड द मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स' से मुकाबला कर रही हैं. ऐसे में इसको शोज भी कम मिल रहे हैं. यहीं वजह है कि फिल्म की कमाई में कमी देखी जा रही है.
ये भी पढ़ें- '370 रुपये खर्च किए तो महिला की बॉडी पर अधिकार मिल गया?' आयशा खान ने प्रणित मोरे शो विवाद पर उठाए सवाल
Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में होने वाली है बारिश, देश के 17 राज्यों में IMD का अलर्ट
Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. 11 जून को मौसम विभाग ने अगले 5 से 6 घंटे के अंदर आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार, एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है. वहीं, दूसरा उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है, जिन राज्यों में अब तक मानसून ने दस्तक नहीं दी है, वहां भी तूफानी आंधी-बारिश देखने को मिलेगी. इस दौरान, 60 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, देश के 17 राज्यों में आंधी और बारिश हो सकती है, जिसमें उत्तर प्रदेश और दिल्ली भी शामिल हैं.
17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है. अगले तीन से चार दिनों में महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने की परिस्थितियां अनुकूल बनी हुईं हैं. ऐसे में दक्षिण भारत में केरल, तेलंंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation