India Tour of Sri Lanka: 9 साल बाद टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका जाएगा भारत, इस मैदान पर होगा पहला मुकाबला
India Tour of Sri Lanka: भारतीय क्रिकेट टीम के श्रीलंका दौरे को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. लंबे समय से इस सीरीज का इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है कि भारत और श्रीलंका के बीच अगस्त में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. यह सीरीज मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा होगी, इसलिए दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने 15 से 27 अगस्त के बीच टेस्ट सीरीज आयोजित करने की योजना बनाई है. हालांकि अभी तक दोनों बोर्डों की ओर से आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है.
गाले में खेला जा सकता है पहला टेस्ट
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, पहला टेस्ट मैच 15 से 19 अगस्त के बीच गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. गाले का मैदान स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार माना जाता है और यहां हमेशा रोमांचक मुकाबले देखने को मिलते हैं. जबकि दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से शुरू हो सकता है. इसके लिए कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) मैदान को संभावित मेजबान माना जा रहा है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है.
India's upcoming tour of Sri Lanka is taking shape... pic.twitter.com/uaR1leOF5s
— Cricbuzz (@cricbuzz) June 10, 2026
नौ साल बाद श्रीलंका का टेस्ट दौरा
आपको बता दें कि भारत आखिरी बार 2017 में टेस्ट सीरीज खेलने श्रीलंका गया था. उस समय कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को क्लीन स्वीप किया था. अब लगभग नौ साल बाद भारतीय टीम फिर से टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी. इस बार टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में हो सकती है और फैंस को एक बार फिर दोनों देशों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.
टी20 सीरीज पर भी चल रही चर्चा
टेस्ट सीरीज के अलावा भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज भी खेले जाने की संभावना है. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने भी संकेत दिए हैं कि तीन टी20 मुकाबलों को लेकर बातचीत जारी है और जल्द ही अंतिम फैसला लिया जा सकता है. जानकारी के मुताबिक, लंका प्रीमियर लीग (LPL) का फाइनल 9 अगस्त को खेला जाएगा. ऐसे में टेस्ट सीरीज के बाद टी20 मुकाबलों का आयोजन करना ज्यादा आसान माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें- Asian Games 2026: एशियन गेम्स के लिए पाकिस्तान ने स्क्वॉड का किया ऐलान, साहिबजादा संभालेंगे टीम की कमान
व्यस्त है भारतीय टीम का शेड्यूल
भारतीय टीम का आने वाला कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है. श्रीलंका दौरे के बाद टीम को सितंबर में बांग्लादेश का दौरा करना है, जहां तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज प्रस्तावित है. इसके अलावा भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज भी खेलनी है और एशियन गेम्स में भी हिस्सा लेना है. ऐसे में BCCI को खिलाड़ियों के वर्कलोड और कार्यक्रम के बीच संतुलन बनाना होगा. फिलहाल क्रिकेट फैंस को आधिकारिक कार्यक्रम का इंतजार है, लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि अगस्त में भारत और श्रीलंका के बीच रोमांचक टेस्ट क्रिकेट देखने को मिलेगा.
यह भी पढ़ें- वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, हार्दिक पांड्या हुए बाहर, जानिए क्या है वजह?
Aamir Kha के सौतेले भाई से शादी कर Eva Grover को हुआ पछतावा, बोलीं- 'बर्दाश्त करने की आखिरी हद तक पहुंच गई'
Eva Grover Recalls Troubled Marriage With Hyder Ali Khan: 'करिश्मा का करिश्मा', 'कोरा कागज' और 'सपना बाबुल का... बिदाई' जैसे सुपरहिट टेलीविजन शोज में अपनी बेहतरीन अदाकारी का लोहा मनवा चुकीं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़े खुलासे किए हैं. ईवा ने हाल ही में मशहूर बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली खान के साथ हुई अपनी पिछली शादी के दर्दनाक अनुभवों को साझा किया. उन्होंने बताया कि कैसे बहुत कम समय के प्यार के बाद जल्दबाजी में की गई शादी उनके लिए एक भयानक सपना और पछतावा बन गई.
जल्दबाजी में लिया था हैदर अली खान से शादी का फैसला
एक इंटरव्यू में विक्की लालवानी से खुलकर बात करते हुए ईवा ग्रोवर ने उन गलत फैसलों और रेड फ्लैग्स पर चर्चा की, जिन्हें उन्होंने प्यार के चक्कर में पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया था. ईवा ने बताया कि उन्होंने हैदर अली खान को बहुत कम समय के लिए डेट किया था. इसके तुरंत बाद ही हैदर ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर दिया. प्यार में अंधी हो चुकीं ईवा ने उस वक्त अपनी मां या परिवार के किसी भी सदस्य की सलाह नहीं मानी और एक बड़ा कदम उठा लिया.
डेटिंग के 19वें दिन किया निकाह
ईवा ने अपनी शादी के फैसले को याद करते हुए बताया कि उस दौरान उनका एक्टिंग करियर काफी शानदार चल रहा था और वे बुलंदियों पर थीं. अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखने के बावजूद, उन्होंने डेटिंग के महज 19वें दिन ही हैदर के साथ निकाह कर लिया. हालांकि, भागकर की गई इस शादी की असलियत और चमक बहुत जल्द ही फीकी पड़ गई. ईवा को कुछ ही समय में एहसास हो गया कि वैवाहिक जीवन वैसा बिल्कुल नहीं है जैसा उन्होंने सपने में सोचा था.
ईवा को मारते थे आमिर के सौतेले भाई
शादी के तुरंत बाद ईवा ग्रोवर को अपने पति के बेहद गुस्सैल और हिंसक स्वभाव का सामना करना पड़ा. इस शादी में उनके साथ न केवल इमोशनल बल्कि गंभीर शारीरिक दुर्व्यवहार भी हुआ. घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, "हां, हैदर बेहद हिंसक थे. मैं किसी एक विशेष दिन या घटना का जिक्र नहीं करना चाहती, लेकिन यह सच है कि वे मेरे साथ शारीरिक रूप से मारपीट करते थे." इन भयावह हालातों के बाद भी ईवा केवल इस उम्मीद में सालों तक उस रिश्ते को झेलती रहीं कि शायद एक दिन उनका प्यार सब कुछ ठीक कर देगा.
सास-ससुर ने रखा ख्याल
ईवा ने उस दौर के समाज पर बात करते हुए कहा कि उस समय मेंटल हेल्थ को लेकर लोगों में आज जैसी समझ या सपोर्ट सिस्टम नहीं था. इसके साथ ही, अक्सर रिश्ते में होने वाली हर समस्या और लड़ाई-झगड़े के लिए उन्हें ही दोषी ठहराया जाता था. हालांकि, ईवा ने यह स्पष्ट किया कि उनके एक्स सास-ससुर बेहद अच्छे इंसान थे. उन्होंने आमिर खान के दिवंगत पिता व फिल्ममेकर ताहिर हुसैन की तारीफ की और अपनी एक्स सास शहनाज को भी एक बेहद नेक दिल महिला बताया.
प्रेग्नेंसी में भी झेला पति का जुल्म
तमाम मानसिक और शारीरिक तनाव के बावजूद ईवा अपनी प्रेग्नेंसी के दिनों में भी लगातार शूटिंग और काम करती रहीं. उन्हें लगा कि शायद बच्चे के आने के बाद हैदर का व्यवहार बदल जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. बेटी के जन्म के एक महीने के भीतर ही पानी सिर से ऊपर चला गया और ईवा ग्रोवर की बर्दाश्त करने की क्षमता पूरी तरह खत्म हो गई. तब उन्होंने तय किया कि वे अब और जुल्म नहीं सहेंगी.
टीम मेंबर्स ने की थी ईवा की मदद
इस मुश्किल घड़ी में ईवा के टीवी शो 'वक्त बताएगा कौन अपना कौन पराया' की कास्ट और क्रू यूनिट उनके लिए फरिश्ता बनकर सामने आई. सेट पर मौजूद सह-कलाकारों को उनकी हालत का अंदाजा हो गया था. एक दिन पूरी यूनिट ने मिलकर ईवा की मदद करने का फैसला किया. वे लोग ईवा के घर गए, उनकी मां से बात की और ईवा को उस नरक जैसी जिंदगी से बाहर निकलने का हौसला दिया. अपनी टीम के इसी सपोर्ट की बदौलत ईवा ने अपनी मां से दिल की बात कही, जिन्होंने खुले दिल से अपनी बेटी को वापस अपना लिया और इस तरह ईवा इस टॉक्सिक रिश्ते से हमेशा के लिए आजाद हो गईं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















