Responsive Scrollable Menu

Aamir Kha के सौतेले भाई से शादी कर Eva Grover को हुआ पछतावा, बोलीं- 'बर्दाश्त करने की आखिरी हद तक पहुंच गई'

Eva Grover Recalls Troubled Marriage With Hyder Ali Khan: 'करिश्मा का करिश्मा', 'कोरा कागज' और 'सपना बाबुल का... बिदाई' जैसे सुपरहिट टेलीविजन शोज में अपनी बेहतरीन अदाकारी का लोहा मनवा चुकीं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़े खुलासे किए हैं. ईवा ने हाल ही में मशहूर बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली खान के साथ हुई अपनी पिछली शादी के दर्दनाक अनुभवों को साझा किया. उन्होंने बताया कि कैसे बहुत कम समय के प्यार के बाद जल्दबाजी में की गई शादी उनके लिए एक भयानक सपना और पछतावा बन गई.

जल्दबाजी में लिया था हैदर अली खान से शादी का फैसला

एक इंटरव्यू में विक्की लालवानी से खुलकर बात करते हुए ईवा ग्रोवर ने उन गलत फैसलों और रेड फ्लैग्स पर चर्चा की, जिन्हें उन्होंने प्यार के चक्कर में पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया था. ईवा ने बताया कि उन्होंने हैदर अली खान को बहुत कम समय के लिए डेट किया था. इसके तुरंत बाद ही हैदर ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर दिया. प्यार में अंधी हो चुकीं ईवा ने उस वक्त अपनी मां या परिवार के किसी भी सदस्य की सलाह नहीं मानी और एक बड़ा कदम उठा लिया.

डेटिंग के 19वें दिन किया निकाह

ईवा ने अपनी शादी के फैसले को याद करते हुए बताया कि उस दौरान उनका एक्टिंग करियर काफी शानदार चल रहा था और वे बुलंदियों पर थीं. अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखने के बावजूद, उन्होंने डेटिंग के महज 19वें दिन ही हैदर के साथ निकाह कर लिया. हालांकि, भागकर की गई इस शादी की असलियत और चमक बहुत जल्द ही फीकी पड़ गई. ईवा को कुछ ही समय में एहसास हो गया कि वैवाहिक जीवन वैसा बिल्कुल नहीं है जैसा उन्होंने सपने में सोचा था.

ईवा को मारते थे आमिर के सौतेले भाई

शादी के तुरंत बाद ईवा ग्रोवर को अपने पति के बेहद गुस्सैल और हिंसक स्वभाव का सामना करना पड़ा. इस शादी में उनके साथ न केवल इमोशनल बल्कि गंभीर शारीरिक दुर्व्यवहार भी हुआ. घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, "हां, हैदर बेहद हिंसक थे. मैं किसी एक विशेष दिन या घटना का जिक्र नहीं करना चाहती, लेकिन यह सच है कि वे मेरे साथ शारीरिक रूप से मारपीट करते थे." इन भयावह हालातों के बाद भी ईवा केवल इस उम्मीद में सालों तक उस रिश्ते को झेलती रहीं कि शायद एक दिन उनका प्यार सब कुछ ठीक कर देगा.

सास-ससुर ने रखा ख्याल

ईवा ने उस दौर के समाज पर बात करते हुए कहा कि उस समय मेंटल हेल्थ को लेकर लोगों में आज जैसी समझ या सपोर्ट सिस्टम नहीं था. इसके साथ ही, अक्सर रिश्ते में होने वाली हर समस्या और लड़ाई-झगड़े के लिए उन्हें ही दोषी ठहराया जाता था. हालांकि, ईवा ने यह स्पष्ट किया कि उनके एक्स सास-ससुर बेहद अच्छे इंसान थे. उन्होंने आमिर खान के दिवंगत पिता व फिल्ममेकर ताहिर हुसैन की तारीफ की और अपनी एक्स सास शहनाज को भी एक बेहद नेक दिल महिला बताया.

प्रेग्नेंसी में भी झेला पति का जुल्म

तमाम मानसिक और शारीरिक तनाव के बावजूद ईवा अपनी प्रेग्नेंसी के दिनों में भी लगातार शूटिंग और काम करती रहीं. उन्हें लगा कि शायद बच्चे के आने के बाद हैदर का व्यवहार बदल जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. बेटी के जन्म के एक महीने के भीतर ही पानी सिर से ऊपर चला गया और ईवा ग्रोवर की बर्दाश्त करने की क्षमता पूरी तरह खत्म हो गई. तब उन्होंने तय किया कि वे अब और जुल्म नहीं सहेंगी.

टीम मेंबर्स ने की थी ईवा की मदद

इस मुश्किल घड़ी में ईवा के टीवी शो 'वक्त बताएगा कौन अपना कौन पराया' की कास्ट और क्रू यूनिट उनके लिए फरिश्ता बनकर सामने आई. सेट पर मौजूद सह-कलाकारों को उनकी हालत का अंदाजा हो गया था. एक दिन पूरी यूनिट ने मिलकर ईवा की मदद करने का फैसला किया. वे लोग ईवा के घर गए, उनकी मां से बात की और ईवा को उस नरक जैसी जिंदगी से बाहर निकलने का हौसला दिया. अपनी टीम के इसी सपोर्ट की बदौलत ईवा ने अपनी मां से दिल की बात कही, जिन्होंने खुले दिल से अपनी बेटी को वापस अपना लिया और इस तरह ईवा इस टॉक्सिक रिश्ते से हमेशा के लिए आजाद हो गईं.

यह भी देखें- Gauri Spratt Net Worth: करोड़ों की मालकिन हैं आमिर खान की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट, जानिए बिजनेस से लेकर बैकग्राउंड तक सबकुछ

Continue reading on the app

महाराष्ट्र: RSS मुख्यालय, CMO समेत कई दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटीं पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां

महाराष्ट्र में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब RSS मुख्यालय, मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) और मुंबई-पुणे के मेयर कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में अलर्ट मोड पर आ गई और जांच में जुट गईं। यह धमकी ई-मेल के माध्यम से भेजी गई है।

खबर है कि ईमेल खालिस्तान नेशनल आर्मी बताने वाले ग्रुप की ओर से भेजे गए थे। इसके बाद कई इमारतें खाली कराई गईं और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच अभियान चलाया। हालांकि अभी तक कहीं कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। फिर भी सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी हैं।

पहले PMC कार्यालय को उड़ाने की मिली धमकी

सबसे पहले पुणे महानगरपालिका (PMC) कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला, जिसके बाद एहतियातन पूरी इमारत को खाली करा लिया गया और पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुख्यालय को भी इसी तरह के धमकी भरे ईमेल भेजे गए।

ईमेल में ‘खालिस्तान’, ‘ऑपरेशन ब्लूस्टार’ और ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ जैसे शब्दों का उल्लेख किया गया था। साथ ही RSS और भाजपा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की गई थीं। धमकी भरे संदेश में ‘बदला, बदला, बदला’ जैसी भाषा का इस्तेमाल करते हुए लोगों को अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चेतावनी दी गई थी। इन ईमेलों के सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

नागपुर मेयर को मिला धमकी भरा ईमेल

जानकारी अनुसार, नागपुर की मेयर नीता ठाकरे को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ था जिसमें दावा किया गया था कि महाल स्थित आरएसएस मुख्यालय और रेशीमबाग स्थित डॉ. हेडगेवार स्मृति भवन में विस्फोटक लगाए गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं तथा बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) को तत्काल मौके पर भेजा गया।

सुरक्षा टीमों ने दोनों परिसरों और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में गहन तलाशी अभियान चलाया। हालांकि जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। अधिकारियों ने इसे फिलहाल फर्जी धमकी माना है, लेकिन एहतियात के तौर पर संबंधित स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मामले की जांच जारी है और ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया से बाहर Suryakumar Yadav, पर T20 Cricket में छोड़ गए अपनी अमिट छाप

सूर्यकुमार यादव को न केवल भारत की टी20 टीम की कप्तानी से हटाया गया, बल्कि उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया गया। खास बात यह है कि यह फैसला उस खिलाड़ी के लिए आया जिसने महज तीन महीने पहले भारत को टी20 विश्व कप 2026 का खिताब दिलाने में कप्तान के रूप में अहम भूमिका निभाई थी।

गौरतलब है कि पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन पहले जैसा प्रभावशाली नहीं रहा था। इसी वजह से चयनकर्ताओं ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया। हालांकि उनके हालिया प्रदर्शन पर सवाल उठ सकते हैं, लेकिन भारतीय टी20 क्रिकेट पर उनके प्रभाव को नजरअंदाज करना आसान नहीं है।

बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने वर्ष 2021 में अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में पदार्पण किया था। उस समय भारतीय टीम की बल्लेबाजी शैली आज की तुलना में काफी अलग थी। टीम में रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली जैसे बल्लेबाज मौजूद थे, जो लगातार रन बनाने में माहिर थे, लेकिन आक्रामक बल्लेबाजी और बड़े शॉट लगाने की संस्कृति उतनी मजबूत नहीं थी जितनी आज दिखाई देती है।

मौजूद आंकड़ों के अनुसार मार्च 2021 से जून 2024 के बीच सूर्यकुमार यादव भारत के सबसे प्रभावशाली टी20 बल्लेबाजों में शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने 2,340 रन बनाए और उनका प्रहार दर 167 से अधिक रहा। उन्होंने केवल तेजी से रन नहीं बनाए, बल्कि लगातार बड़े शॉट लगाकर विपक्षी टीमों पर दबाव भी बनाया। इस अवधि में वह हर 10.49 गेंद पर एक छक्का लगाने में सफल रहे, जो भारतीय बल्लेबाजों में सबसे बेहतर आंकड़ों में शामिल था।

गौरतलब है कि वर्ष 2022 और 2023 सूर्यकुमार यादव के करियर के स्वर्णिम साल रहे। वर्ष 2022 में उन्होंने 1,158 रन बनाए और उनका प्रहार दर 187 रहा। इसके बाद 2023 में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन जारी रखा। इसी वजह से उन्हें लगातार दो वर्षों तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टी20 खिलाड़ी चुना गया था। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे।

सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, सूर्यकुमार यादव ने कप्तान के रूप में भी भारतीय टीम की सोच बदली। रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद जब उन्होंने टीम की कमान संभाली तो उन्होंने अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे आक्रामक खिलाड़ियों को खुलकर खेलने की आजादी दी। परिणाम यह हुआ कि भारत दुनिया की सबसे खतरनाक टी20 टीमों में शामिल हो गया।

बता दें कि आज भारतीय टीम में कई ऐसे बल्लेबाज हैं जो शुरुआत से ही बड़े शॉट लगाने की कोशिश करते हैं। अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों ने लगातार आक्रामक क्रिकेट खेलकर नई पहचान बनाई है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बदलाव में सूर्यकुमार यादव की सोच और प्रभाव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

हालांकि फिलहाल वह भारतीय टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उनके योगदान को केवल आंकड़ों से नहीं मापा जा सकता है। 3,272 रन, 25 अर्धशतक, चार शतक, दो टी20 विश्व कप खिताब और कप्तान के रूप में द्विपक्षीय श्रृंखलाओं में अपराजित रिकॉर्ड उनकी उपलब्धियों की कहानी बताते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि उन्होंने भारतीय टी20 क्रिकेट को एक नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाई है। यही कारण है कि भले ही उनका अंतरराष्ट्रीय सफर आगे बढ़े या नहीं, भारतीय टी20 क्रिकेट के इतिहास में सूर्यकुमार यादव का नाम हमेशा एक बदलाव के प्रतीक के रूप में याद किया जाएगा।
Wed, 10 Jun 2026 21:14:09 +0530

  Videos
See all

PM Modi Speech: देश की जनता ने राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक स्थिरता का मतलब समझा है - PM मोदी #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T16:14:48+00:00

PM Modi Speech: यही समय है... सही समय है - PM मोदी #shorts #pmmodi #ndameeting #bjp #breakingnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T16:12:06+00:00

TMC से किनारा...ममता बेसहारा | Mamata Banerjee | Abhishek Banerjee |West Bengal Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T16:00:36+00:00

PM Modi:140 करोड़ का ये देश, हमसे जो उम्मीदें लगाए बैठा है, वो जरूर पूरी होंगी - PM मोदी #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T16:13:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers