Responsive Scrollable Menu

अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, 1 प्रतिशत तक महंगा हुआ क्रूड ऑयल

Crude Oil Prices Hike: वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बुधवार के सत्र में तेजी देखने को मिली। अमेरिका द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरानी सैन्य ठिकानों पर हमला किए जाने के बाद ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने की आशंकाएं बढ़ गईं, जिससे तेल की कीमतों में 1 प्रतिशत तक का उछाल आया। 

अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 1 प्रतिशत बढ़कर 93.26 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई। वहीं, अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 0.97 प्रतिशत की बढ़त के साथ करीब 90 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। तेल की कीमतों में यह तेजी तब आई जब अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरान के एयर डिफेंस, ग्राउंड कंट्रोल और निगरानी रडार ठिकानों पर "आत्मरक्षा" के तहत हमले किए हैं।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, यह कार्रवाई क्षेत्र में अमेरिकी सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर को कथित रूप से मार गिराए जाने की घटना के जवाब में की गई। हालांकि, ईरान ने इस घटना में अपनी किसी भी भूमिका से इनकार किया और कहा कि हेलीकॉप्टर दुर्घटना एक हादसा थी। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब बाजारों को उम्मीद थी कि पश्चिम एशिया में तनाव धीरे-धीरे कम होगा। लेकिन अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते टकराव ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। निवेशकों और कारोबारियों का भरोसा भी कमजोर पड़ा, जिसके चलते वैश्विक शेयर बाजारों में बिकवाली का दबाव देखने को मिला।

लगातार 8वीं बार बढ़े रेट

रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका के कच्चे तेल के भंडार में पिछले सप्ताह लगातार आठवीं बार कमी दर्ज की गई है, जिससे भी तेल की कीमतों को समर्थन मिला है। इस बीच, ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि इजरायल लेबनान में हिजबुल्लाह पर हमले जारी रखता है तो वह फिर से संघर्ष शुरू कर सकता है।

इस बीच, तनाव बढ़ने का असर एशियाई शेयर बाजारों पर भी दिखाई दिया। जापान का निक्केई और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 1 प्रतिशत से अधिक टूट गए, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स लगभग 4 प्रतिशत तक गिर गया। वहीं, अमेरिकी शेयर बाजार भी मंगलवार को कमजोरी के साथ बंद हुए। नैस्डैक कंपोजिट 0.97 प्रतिशत और एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

इसके विपरीत, घरेलू शेयर बाजारों में सुबह के कारोबार के दौरान मजबूती देखने को मिली। प्रमुख सूचकांकों में शुरुआती कारोबार में करीब 0.5 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई। विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और ऊर्जा आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता आने वाले दिनों में तेल बाजार और वैश्विक वित्तीय बाजारों की दिशा तय कर सकती है।

--आईएएनएस

Continue reading on the app

नेपाल ने भारत के केले के साथ जो गलती की, अब वही उसने आम के साथ कर दी; रेट जैसे भागा था वैसा फिर हुआ तो पछताना पड़ेगा!

Nepal Bans Indian Mango Imports: कुछ समय पहले भारत से आने वाले केलों पर पाबंदी लगाकर अपनी फजीहत कराने के बाद, अब नेपाल सरकार ने 'भारतीय आम' के इंपोर्ट पर भी कड़ा प्रतिबंध लगा दिया है। नेपाली अधिकारियों का दावा है कि भारत से आने वाले आमों में कीटनाशकों की मात्रा बहुत ज्यादा है

Continue reading on the app

  Sports

गुजरात का गांव, चेन्नई की गलियां और बंगाली कनेक्शन...दूसरी टीमों से खेलेंगी 4 भारतीय मूल की बेटियां, टी20 वर्ल्ड कप में पलट सकती हैं मैच का पासा

4 Indian-origin cricketers Women's T20 World Cup: आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स की धरती पर होने वाले इस टूर्नामेंट में हर किसी की नजरें हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम पर टिकी हैं. पिछले साल घरेलू सरजमीं पर वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं. लेकिन इस बार कहानी सिर्फ 'टीम इंडिया' की नहीं है. इस विश्व कप में भारतीय मूल के कई ऐसे खिलाड़ी भी नजर आएंगी जो दूसरे देशों की जर्सी पहनकर अपनी चमक बिखेरेंगी. Wed, 10 Jun 2026 17:00:08 +0530

  Videos
See all

Iran War : युद्ध में किसका 'डर्टी माइंड'? | Major Gaurav Arya | Israel | Trump | News18 India #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T11:42:16+00:00

Rahul-अभिषेक बनर्जी की बैठक पर बड़ा अपडेट #abhisekhbanerjee #pmmodi #bengal #bjp #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T11:43:25+00:00

Iran War : महायुद्ध की 10 बड़ी ख़बरें | Major Gaurav Arya | Israel | Trump | Command Centre | News18 #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T11:45:13+00:00

Iran- America War : Jordan में ईरान ने उड़ाया अमेरिकी F-35 का हैंगर ? | US Army | Missle Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T11:42:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers