गुजरात का गांव, चेन्नई की गलियां और बंगाली कनेक्शन...दूसरी टीमों से खेलेंगी 4 भारतीय मूल की बेटियां, टी20 वर्ल्ड कप में पलट सकती हैं मैच का पासा
4 Indian-origin cricketers Women's T20 World Cup: आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स की धरती पर होने वाले इस टूर्नामेंट में हर किसी की नजरें हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम पर टिकी हैं. पिछले साल घरेलू सरजमीं पर वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं. लेकिन इस बार कहानी सिर्फ 'टीम इंडिया' की नहीं है. इस विश्व कप में भारतीय मूल के कई ऐसे खिलाड़ी भी नजर आएंगी जो दूसरे देशों की जर्सी पहनकर अपनी चमक बिखेरेंगी.
हूबहू आवाज, वही अंदाज! पाली के विकल्प मेहता ने अक्षय कुमार की मिमिक्री से जीता देश का दिल, ऐसे बदली किस्मत
Bollywood Mimicry Artist: राजस्थान के पाली जिले के रहने वाले विकल्प मेहता आज अपनी शानदार मिमिक्री कला के कारण देशभर में पहचाने जाते हैं. उनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आवाज, बोलने का अंदाज और एक्सप्रेशन को हूबहू पेश कर लेते हैं. शुरुआत में यह केवल एक शौक था, लेकिन सोशल मीडिया और स्टेज परफॉर्मेंस ने उनकी प्रतिभा को नई पहचान दिलाई. लोगों ने जब उनकी मिमिक्री सुनी, तो कई बार उन्हें असली अक्षय कुमार की आवाज समझ बैठे. धीरे-धीरे उनकी लोकप्रियता बढ़ती गई और उन्हें विभिन्न शो, इवेंट्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अवसर मिलने लगे. विकल्प मेहता की कहानी यह साबित करती है कि छोटे शहरों में छिपी प्रतिभा अगर सही मंच पा जाए तो वह राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकती है.















.jpg)




