CUET UG Answer-Key पर बवाल… कैंडिडेट्स को जारी हो रही सीयूईटी यूजी की गलत आंसर-की, NTA हुआ एक्टिव
Kumod Raney Death: कौन थीं कुमुद राणे? जिनकी मौत से सदमे में है सलमान खान का पूरा परिवार
Kumod Raney Death: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की करीबी फैमिली फ्रेंड कुमुद राणे का निधन हो गया है। उनके निधन से सलमान खान समेत पूरा खान परिवार बेहद गमगनी है। मंगलवार को कुमुद के अंतिम संस्कार में खान परिवार को बेहद भावु देखा गया था, तो वहीं सलमान खान काफी भावुक नजर आए और उनकी आंखें नम दिखाई दीं।
सोहेल खान ने बहन कहकर दी श्रद्धांजलि
कुमुद राणे के निधन के बाद सोहेल खान ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने कुमुद के साथ अपनी पुरानी तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्हें अपनी बहन बताया।
सोहेल ने लिखा कि कुमुद की कमी को कोई भी पूरा नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि ऐसे मुश्किल समय में जिंदगी बहुत कठोर लगती है और इंसान ईश्वर के फैसलों पर सवाल उठाने लगता है।
जानिए कौन थीं कुमुद राणे और सलमान के परिवार के साथ क्या था उनका रिश्ता।
कौन थीं कुमुद राणे?
कुमुद राणे दुबई में रहने वाली एक सफल बिजनेसवुमन थीं। उन्होंने साल 2005 में ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में अपना कारोबार शुरू किया था।
बिजनेस के अलावा उन्हें इंटीरियर डिजाइनिंग, मार्केटिंग और सोशल मीडिया में भी विशेष रुचि थी। हालांकि वह लाइमलाइट से दूर रहती थीं, लेकिन अपने क्षेत्र में उन्होंने एक अलग पहचान बनाई थी।
सोशल मीडिया पर भी फेमस थीं कुमुद
कुमुद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थीं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर हजारों फॉलोअर्स थे, जहां वह अपनी यात्राओं, बिजनेस गतिविधियों और निजी जिंदगी की झलक साझा करती थीं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके परिवार में पति जग्गी राणे और बेटा कबीर हैं।
सलमान खान के परिवार से था गहरा रिश्ता
कुमुद राणे का खान परिवार के साथ वर्षों पुराना रिश्ता था। उनके पति जग्गी राणे, सलमान खान के करीबी दोस्तों में से एक माने जाते हैं। इसी वजह से कुमुद भी खान परिवार के बेहद करीब थीं।
सोशल मीडिया पर मौजूद तस्वीरों में उन्हें कई बार सलमान खान और उनके परिवार के साथ खास मौकों पर देखा गया है। इसी साल उन्होंने अपना 60वां जन्मदिन भी दोस्तों और परिवार के बीच धूमधाम से मनाया था, जिसमें सलमान खान भी शामिल हुए थे।




Haribhoomi



















