Responsive Scrollable Menu

कौन हैं सुष्मिता देव? राज्यसभा से इस्तीफा, हिमंत से मुलाकात और अब उपचुनाव की अटकलें...

TMC Crisis:पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों भूचाल आया हुआ है, यहां पिछले 15 साल से सत्ता में काबिज रही टीएमसी पार्टी से रोजाना कोई न कोई सांसद, विधायक या अन्य कार्यकर्ता इस्तीफा दे रहा है. देखते ही देखते ममता बनर्जी का किला मानों किसी ताश के पत्तों की तरह बिखर रहा हो। बुधवार को ममता बनर्जी को एक और झटका लगा जब राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने अपनी सदस्यता और पार्टी दोनों से एक साथ इस्तीफा दे दिया. 

इतना ही नहीं अपने इस्तीफे के कुछ घंटे बाद वे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ दिखीं और बताया जा रहा है कि उनकी लंबी बातचीत भी हुई है. इस पूरे प्रकरण से बंगाल, दिल्ली से लेकर गुवाहाटी तक सियासी गलियारों में हलचल तेज है कि क्या सुष्मिता देव बीजेपी में शामिल हो रही हैं, क्या वह असम से बीजेपी पार्टी से राज्यसभा जाएंगी. बहरहाल इन सब सवालों के जवाब तो आने वाला वक्त की बताएगा. आइए हम आपको बताते हैं कि सुष्मिता देव कौन हैं, और उनका राजनीतिक करियर कैसा रहा है? 

सुष्मिता देव ने यूं अचानक क्यों छोड़ी टीएमसी, इस्तीफे में लिखी ये बात 

जानकारी के अनुसार सुष्मिता देव ने राज्यसभा के सभापति को अपना इस्तीफा सौंपा है. बताया जा रहा है कि इस्तीफे में उन्होंने लिखा कि मैं राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देती हूं, जिसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया जाए. बता दें सुष्मिता लंबे समय से पार्टी में खुद को अकेला महसूस कर रही थीं. बता दें बीते एक सप्ताह में टीएमसी से ये दूसरे राज्ययभा सदस्य का इस्तीफा है, इससे पहले TMC के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर राय ने भी पार्टी से इस्तीफा दिया था. 

खबर अपडेट की जा रही है

Continue reading on the app

RAAKH Trailer 2: क्राइम थ्रिलर सीरीज में बाबू और रज्जो ने मचाई तबाही, क्या रोक पाएंगे इंस्पेक्टर बने अली फजल?

प्राइम ओरिजिनल इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'राख' का दूसरा ट्रेलर बुधवार को रिलीज कर दिया गया है. यह सीरीज 1970 दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित एक काल्पनिक इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर है, जो गहरे मनोवैज्ञानिक पहलुओं से भी जुड़ी है. 1 मिनट 21 सेकेंड्स के ट्रेलर की कहानी एक चौंकाने वाली अपराध की घटना पर आधारित है, जिसमें अपराध और न्याय के बीच के टकराव को दिखाया गया है. एक्शन और रोमांच से भरपूर ट्रेलर दर्शकों को बाबू (आकाश मखीजा) और रज्जो (रमनदीप यादव) की दुनिया में ले जाता है. इसमें उनके अपराधों और अतीत की झलक देखने को मिलती है, जिससे पता चलता है कि किन परिस्थितियों ने उन्हें ऐसा बनने पर मजबूर कर दिया है. वहीं, एसआई जयप्रकाश (अली फजल) उन्हें पकड़ने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं. जैसे-जैसे बाबू और रज्जो अपने पीछे तबाही छोड़ते जाते हैं, वैसे-वैसे उन्हें पकड़ने की चुनौती भी बढ़ती जाती है. ट्रेलर में एक ईमानदार और दृढ़ निश्चयी पुलिस अधिकारी और दो खतरनाक अपराधियों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलता है. कुल मिलाकर, ट्रेलर की कहानी दो कुख्यात अपराधियों की मानसिकता को करीब से दिखाती है. यह सीरीज 12 जून को रिलीज होगी.

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup के फौरन बाद Pakistan Women Team का Sri Lanka दौरा, होगी 6 मैचों की सीरीज़

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इंग्लैंड में आईसीसी टी20 विश्व कप खत्म होने के कुछ दिन बाद अपनी राष्ट्रीय महिला टीम के लिए श्रीलंका में सीमित ओवरों की एक श्रृंखला का इंतजाम किया है। पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों अभी महिला टी20 विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए ब्रिटेन में हैं।

यह टूर्नामेंट 12 जून को शुरू होगा और पांच जुलाई को खत्म होगा। पीसीबी के मुताबिक पाकिस्तान की महिला टीम सीमित ओवरों के छह मैच के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी जो 23 जुलाई से शुरू होंगे। सभी छह मैच महिंदा राजपक्षे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

दोनों टीमों के बीच पहले 23 जुलाई से एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला होगी जो आईसीसी महिला चैंपियनशिप 2025-29 का हिस्सा है। दो अन्य मैच 25 और 28 जुलाई को होंगे। एकदिवसीय श्रृंखला के बाद पाकिस्तान तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय भी खेलेगा जो 31 जुलाई, दो तथा चार अगस्त को होंगे।

Wed, 10 Jun 2026 15:42:27 +0530

  Videos
See all

West Bengal News: शताब्दी रॉय का ममता बनर्जी पर विस्फोटक खुलासा! | #westbengal #mamatabanerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T11:14:25+00:00

News Ki Pathshala | Bengal में ऐसा क्या हुआ कि बांग्लादेशियों ने ममता का नकाब उतार दिया? | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T11:14:00+00:00

West Bengal News: अभिषेक बनर्जी पर शताब्दी रॉय ने क्या कहा? | #westbengal #mamatabanerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T11:15:14+00:00

Iran America War Live: ईरान-अमेरिका जंग में जला 'खाड़ी' देश | Trump | Netanyahu | Khamenei | Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T11:13:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers