Responsive Scrollable Menu

कुनो से निकला चीता KP-3 पहुंचा बंद बरेठा के जंगल! कई दिनों से डाले हुए है डेरा, 24 घंटे कड़ी निगरानी में

Kuno Cheetah News: कुनो राष्ट्रीय उद्यान से आया चीता KP-3 इन दिनों भरतपुर के बंद बरेठा वन क्षेत्र में डेरा जमाए हुए है. कई दिनों से उसकी गतिविधियां इसी जंगल में दर्ज की जा रही हैं, जिससे आसपास के गांवों में सतर्कता और हल्की दहशत का माहौल बना हुआ है. वन विभाग लगातार चीते की लोकेशन और गतिविधियों पर नजर रखे हुए है तथा स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है. अधिकारियों के अनुसार चीता फिलहाल सामान्य व्यवहार कर रहा है और जंगल क्षेत्र में ही विचरण कर रहा है. इसके बावजूद किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए निगरानी टीमों को सक्रिय रखा गया है. चीता परियोजना के तहत यह मूवमेंट वन्यजीव संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

Continue reading on the app

मंत्रियों की तालियां, प्रस्ताव में तारीफ…कैबिनेट बैठक में PM मोदी का भव्य अभिवादन, देखें तस्वीरें

12 Years Of Modi Government: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर आज कैबिनेट बैठक में खास माहौल देखने को मिला. बैठक के दौरान मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री को सम्मानित करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें उनके लंबे और स्थिर नेतृत्व की सराहना की गई. सूत्रों के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यह प्रस्ताव पढ़ा, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व, नीतियों और सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया गया. बैठक में मौजूद सभी मंत्रियों ने खड़े होकर प्रधानमंत्री का अभिवादन किया और उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया. कैबिनेट के सदस्यों ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार की योजनाएं समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंची हैं और यही उनके कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. कई मंत्रियों ने इसे 'ऐतिहासिक क्षण' बताते हुए कहा कि इतने लंबे समय तक एक निर्वाचित प्रधानमंत्री का नेतृत्व करना अपने आप में बड़ी राजनीतिक उपलब्धि है. इस मौके पर यह भी कहा गया कि दुनिया के कई नेताओं और राष्ट्राध्यक्षों ने भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना की है और उनके कार्यकाल को एक मजबूत उदाहरण के रूप में देखा गया है.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: फिट-अनफिट के बीच फंसे हार्दिक पंड्या, वनडे सीरीज से 72 घंटे पहले क्यों हो गए आउट? इंग्लैंड दौरे का क्या होगा

IND vs AFG: टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन वनडे की सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए। इतना ही नहीं, जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में उनके खेलने पर संशय हो गया है। 

जानकारी के मुताबिक, हार्दिक हाल ही में बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट और ट्रेनिंग ड्रिल्स पूरा करने के बाद खेलने के लिए फिट घोषित कर दिए गए थे। लेकिन आखिरी समय में उन्हें फिर से चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें टीम से बाहर करना पड़ा।

हार्दिक अफगानिस्तान सीरीज से आउट
बीसीसीआई से जुड़े सूत्रों के अनुसार हार्दिक को क्वाड्रिसेप्स (जांघ की मांसपेशी) में खिंचाव आया। डॉक्टरों ने उन्हें करीब 2 हफ्ते आराम और रिहैब की सलाह दी। फिलहाल वह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ही रहकर अपनी रिकवरी पूरी करेंगे। हार्दिक की गैरमौजूदगी में चयन समिति किसी दूसरे खिलाड़ी को मौका देगी या नहीं, इस पर अभी फैसला नहीं हुआ। हालांकि टीम प्रबंधन उनकी फिटनेस पर लगातार नजर बनाए हुए है।

भारतीय टीम मोहाली पहुंच गई
इस बीच भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी बुधवार को मोहाली पहुंचकर वैकल्पिक अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगे। इसके बाद टीम गुरुवार को धर्मशाला रवाना होगी। कप्तान रोहित शर्मा को सीरीज खेलने की मंजूरी मिल गई है। लेकिन विराट कोहली हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पहले ही बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया।

आईपीएल के दौरान भी चोटिल हुए थे हार्दिक
हार्दिक के लिए पिछले कुछ महीने आसान नहीं रहे। आईपीएल 2026 के दौरान मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए उन्हें पीठ में ऐंठन (बैक स्पैज्म) की समस्या हुई थी, जिसके कारण वह कई मैच नहीं खेल पाए थे। टीम का प्रदर्शन भी बेहद निराशाजनक रहा और मुंबई इंडियंस अंक तालिका में सबसे नीचे रही। इसके बाद उनकी कप्तानी और भविष्य को लेकर भी सवाल उठने लगे।

हार्दिक एशियन गेम्स के स्क्वॉड का हिस्सा नहीं
हाल ही में हार्दिक को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के अलावा एशियन गेम्स की टीम में भी शामिल नहीं किया गया था। सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन अजीत अगरकर ने तब साफ किया था कि बोर्ड की प्राथमिकता हार्दिक को 2027 वनडे विश्व कप तक पूरी तरह फिट रखना है।

अगरकर का मानना है कि हार्दिक भारत की वनडे टीम के संतुलन के लिए बेहद अहम खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा था कि जसप्रीत बुमराह की तरह हार्दिक को भी संभालकर इस्तेमाल किया जाएगा ताकि वह पूरी तरह फिट रहें और 2027 विश्व कप में टीम के लिए बड़ी भूमिका निभा सकें।

हार्दिक ने अपना आखिरी वनडे मुकाबला पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था। ऐसे में उनकी नई चोट ने टीम इंडिया की चिंताएं बढ़ा दी हैं। अब सभी की नजर उनकी रिकवरी पर होगी, क्योंकि भारत की 2027 विश्व कप योजना में वह अभी भी सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं।

Wed, 10 Jun 2026 11:21:18 +0530

  Videos
See all

Saayoni Ghosh LIVE: ममता को बड़ा झटका! | Mamata | TMC Crisis | Breaking News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T08:39:13+00:00

Delhi News: पुलिस मुठभेड़ में वांटेड बदमाश घायल, फायरिंग के बाद आरोपी सोनू गिरफ्तार | Police Action #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T08:42:59+00:00

Breaking News | UP Muzaffarnagar में कांवड़ रूट पर भारी बवाल! Hotel के नाम पर भिड़े हिंदू संगठन! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T08:34:54+00:00

News Ki Pathshala | Bengal Border LIVE | बंगाल बॉर्डर से आई बड़ी खबर | Bangladesh Border | Suvendu #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T08:34:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers