Responsive Scrollable Menu

न्यूज नेशन की खबर का बड़ा असर, दिल्ली के हेल्थ सिस्टम में 650 करोड़ के घोटाले की जांच शुरू, DGHS डॉक्टर वत्सला पर गिरी गाज

दिल्ली के हेल्थ सिस्टम में 650 करोड़ के घोटाले की जांच एसीबी से शुरू कर दी है. वहीं एल जी के आदेश पर इस जांच के घेरे में आई सबसे बड़ी शख्सियत DGHS डॉक्टर वत्सला को भी सस्पेंड कर दिया गया है. दिल्ली के सरकारी अस्पतालों की बदहाली, दवा सहित जरूरी उपकरणों की कमी और उपलब्ध संसाधनों में घोटाले के आरोपों पर बड़े सवाल खड़े हो रहे थे.

इस मामले को सबसे पहले न्यूज नेशन ने उजागर किया. दिल्ली में बीजेपी की नई सरकार बनने के बाद न्यूज नेशन ने दिल्ली के विभिन्न व्यवस्थाओं पर ग्राउंड रिपोर्ट किया इसमें हेल्थ सेक्टर की बदहाली सर्वोपरि रही. ग्राउंड रिपोर्ट के लिए दिल्ली कैंसर इंस्टीट्यूट को चुना गया जिसे स्टेट ऑफ आर्ट कहा जाता था. ग्राउंड रिपोर्ट में न्यूज नेशन ने पाया की कैंसर मरीजों के लिए बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तक नहीं बचे है, अपॉइंटमेंट में गड़बड़झाला है और इस अव्यवस्था के आलम में मरीज तिल तिल कर मरते नज़र आए. दिल्ली कैंसर हॉस्पिटल की डायरेक्टर कोई और नहीं बल्कि यहीं डाक्टर वत्सला थीं जो न सिर्फ दिल्ली कैंसर इंस्टीट्यूट बल्कि इसके साथ तीन अस्पतालों को भी हेड कर रही थीं और सबके सब बदहाल थे.

डॉक्टर वत्सला के खिलाफ घोटाले के आरोप आप नेता सोमनाथ भारती सहित कई इंटरनल पेपर फाइंडिंग में भी न्यूज नेशन ने पाया. यहां तक की अस्पताल के इंटरनल रिपोर्ट्स में भी कई ऑब्जेक्शन फैकल्टी ने रेज किए थे जिसे  डॉक्टर वत्सला ने नजरअंदाज किया था.
 
न्यूज नेशन के इस ग्राउंड रिपोर्ट का असर ये हुआ की डॉक्टर वत्सला को उनके पद से हटा दिया गया. लेकिन कुछ हीं महीनों में डाक्टर वत्सला ने नई सरकार में भी स्थान बनाया और DGHS बन बैठीं लेकिन उनके कारनामे पर बहुत दिनों तक पर्दा नहीं डाला जा सका.
न्यूज नेशन ने इस स्टोरी का फॉलो अप जारी रखा और संबंधित अधिकारियों से इस मामले में कई क्वेरी रेज की.

इस कथित वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए सीएम और एलजी ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित किया. निलंबित अधिकारियों में स्वास्थ्य सेवाओं की पूर्व महानिदेशक (DGHS) डॉ. वत्सला अग्रवाल और बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल के पूर्व हेड ऑफ ऑफिस डॉ. विनोद कुमार रंगा भी शामिल हैं. चुकी एसीबी इस घोटाले के जांच के दायरे को बड़ा कर रहा है लिहाजा और भी इसके जुड़े तार आने वाले समय में सामने आएंगे और सिस्टम के और भी कई गंदे चेहरे बेनकाब होने की संभावना है.

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई दवाओं, चिकित्सा उपकरणों और अन्य स्वास्थ्य संबंधी सामग्रियों की खरीद प्रक्रिया में संभावित अनियमितताओं की जांच के दौरान की गई है. मामले की जांच स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की सतर्कता इकाई की निगरानी में भी चल रही है.
बताया जा रहा है कि खरीद प्रक्रियाओं से जुड़े दस्तावेजों और प्रशासनिक निर्णयों की समीक्षा के बाद प्रारंभिक स्तर पर कुछ गंभीर सवाल सामने आए, जिसके बाद संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई. जांच एजेंसियां विभिन्न खरीद सौदों, टेंडर प्रक्रियाओं और उपकरणों की आपूर्ति से जुड़े मामलों की पड़ताल कर रही हैं.
इससे पहले भी स्वास्थ्य विभाग की केंद्रीय खरीद व्यवस्था में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया था और कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए गए थे. सरकार का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और बेहतर प्रशासन सुनिश्चित करना उसकी प्राथमिकता है.

Continue reading on the app

370 Biryani Controversy: क्या है ये '370 की बिरयानी' का मामला? जिस पर बुरा फंसे कॉमेडियन प्रणित मोरे

What is 370 Rupees Biryani Remark Controversy: कॉमेडियन प्रणित मोरे के एक स्टैंड-अप कॉमेडी शो की क्लिप ऑनलाइन वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इस विवाद के केंद्र में शो के होस्ट प्रणित मोरे और ऑडियंस की भीड़ में बैठे 22 साल के वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा हैं. वीडियो सामने आने के बाद से ही इंटरनेट पर तीखी बहस छिड़ गई है और लोगों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. हिमांशु जांगड़ा नाम के शख्स ने प्रणित मोरे के शो में अपनी महिला मित्र को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिसने इंटरनेट पर विवाद का रूप ले लिया है. 

हिमांशु जांगड़ा ने अपनी दोस्त को 370 रुपये की बिरयानी खिलाने के बाद उसे वसूलने के तरीके बताए, जो बेहद भद्दे और अश्लील थे. हिमांशु जांगड़ा के बयान में कॉमेडियन प्रणित मोरे के एक्शन और रिएक्शन को लेकर भी सोशल मीडिया पर खासा नाराजगी है. आइए जानें, आखिर क्या है कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो का '370 की बिरयानी' वाला विवाद? 

'370 की बिरयानी' का विवाद क्या है? 

विवाद की शुरुआत तब हुई जब इंस्टाग्राम पर शो की कुछ क्लिपिंग्स वायरल हुईं. वीडियो में हिमांशु जांगड़ा महिलाओं को लेकर बेहद आपत्तिजनक और घटिया टिप्पणियां करते नजर आए. उन्होंने एक महिला मित्र के साथ हुए अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि उन्होंने उसके लिए चिकन बिरयानी पर ₹370 खर्च किए थे. हिमांशु के मुताबिक, इस खर्च को वह एक 'इन्वेस्टमेंट' मान रहे थे और उन्हें इसके बदले फिजिकल इंटिमेसी के रूप में "रिटर्न" की उम्मीद थी.

भद्दा कमेंट हुआ वायरल

हिमांशु ने आगे बताया कि जब महिला ने खाना खाने के बाद उन्हें घर छोड़ने के लिए कहा, तो वह हैरान रह गए. उन्होंने बेहद इनसेंसिटिव तरीके से कहा, "मैंने कहा कि 370 रुपये लगे हैं तो उसे वसूल तो करूंगा ही." जांगड़ा की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर "₹370 की बिरयानी" फ्रेज तेजी से ट्रेंड करने लगा. पुरुषों और महिलाओं दोनों ने ही इसकी कड़ी निंदा की और उन पर रिश्तों को लेन-देन की तरह देखने तथा महिलाओं पर अपना हक जताने का गंभीर आरोप लगाया.

नौकरी से हाथ धो बैठा हिमांशु जांगड़ा

चौतरफा आलोचना और बढ़ते विरोध को देखते हुए हिमांशु जांगड़ा ने ऑनलाइन आकर माफी मांगी और बाद में अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को डीएक्टिवेट कर दिया. हालांकि, विवाद यहीं नहीं थमा. सोशल मीडिया पर कई दिनों तक चले इस भारी विरोध का असर उनके करियर पर भी पड़ा और गुरुग्राम स्थित उनके एम्प्लॉयर ने कथित तौर पर उन्हें नौकरी से निकाल दिया.

यह भी देखें- 'अल्लू अर्जुन की प्रॉपर्टी...', सुपरस्टार के फैन ने इस एक्ट्रेस को लेकर किया भद्दा कमेंट, बुरी तरह भड़कीं हसीना

प्रणित मोरे पर फूटा कुशा कपिला का गुस्सा

इस पूरे मामले पर मशहूर इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस कुशा कपिला ने भी अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है. इंस्टाग्राम पर कई वीडियो शेयर करते हुए कुशा ने केवल कमेंट करने वाले शख्स को ही नहीं, बल्कि शो के होस्ट और कॉमेडियन प्रणित मोरे को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने साफ कहा कि इस तरह के मामलों में सिर्फ कमेंट करने वाले की ही जवाबदेही नहीं होती, बल्कि कंटेंट क्रिएटर भी उतने ही जिम्मेदार हैं.

'शाबाशी दे रहे हैं, तो आप भी गलत...'

 

प्रणित मोरे पर फूटा कुशा कपिला का गुस्सा Photograph: (instagram)

 

कुशा ने प्रणित मोरे की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा, "आप यह कैसे कह सकते हैं कि ऑडियंस के विचार आपके विचार नहीं हैं? जब आप उस हिस्से को बकायदा एडिट करते हैं, उसे 90 सेकंड की रील में तब्दील करते हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं, तो वो आपके भी व्यूज बन जाते हैं." उन्होंने आगे कहा कि अगर आप ऐसे आपत्तिजनक विचारों को बढ़ावा दे रहे हैं और उन्हें शाबाशी दे रहे हैं, तो आप भी इस गलती में शामिल हैं.

सोशल मीडिया पर भड़का गुस्सा

प्रणित के शो के इस विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर काफी नाराजगी है. इंटरनेट यूजर्स इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वहीं, कुछ लोग प्रणित पर भी सवाल उठा रहे हैं. वायरल हो रहे क्लिप्स में प्रणित भी इस पूरे वाकये को एंजॉय करते नजर आए, जिससे लोगों में उन्हें लेकर काफी गुस्सा है.

यह भी देखें- बिग बॉस 19 के अभिषेक बजाज-प्रणित मोरे की टूटी दोस्ती? एक-दूसरे को किया अनफॉलो, सोशल मीडिया पर मची हलचल

Continue reading on the app

  Sports

Asian games 2026: पाकिस्तान की क्रिकेट टीम का ऐलान, बाबर-शाहीन की छुट्टी; 2 शतक ठोकने वाले को बनाया कप्तान

Pakistan Asian games squad: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026 एशियन गेम्स के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया। एशियन गेम्स जापान में 19 सितंबर से 14 अक्टूबर तक होने हैं। युवा खिलाड़ियों को तरजीह देते हुए, चयनकर्ताओं ने बाबर आज़म, शाहीन शाह अफ़रीदी और सलमान अली आगा जैसे कई सीनियर खिलाड़ियों को टीम में शामिल नहीं किया। 

ओपनिंग बैटर साहिबज़ादा फरहान को कप्तानी सौंपी गई है, जबकि अब्दुल समद, जिन्होंने पाकिस्तान के लिए पांच टी20 खेले हैं, वो उप-कप्तान होंगे। टीम के चयन से पता चलता है कि पीसीबी उभरते हुए खिलाड़ियों को बड़े मल्टी-स्पोर्ट इवेंट में मौका देना चाहता और साथ ही कई स्थापित खिलाड़ियों को इंटरनेशनल ड्यूटी से ब्रेक देना चाहता।

30 साल के फरहान टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 46 T20 मैचों में 1305 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं। फरहान का 2026 टी20 वर्ल्ड कप भी शानदार रहा था, जिसमें वे टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे। उभरती हुई प्रतिभाओं पर अपना ध्यान केंद्रित करते हुए, पीसीबी ने बताया कि एशियन गेम्स की टीम के चार सदस्यों ने अभी तक पाकिस्तान के लिए टी20 में डेब्यू नहीं किया है, जो अगली पीढ़ी को दिए जा रहे मौकों को दिखाता है।

पीसीबी ने एक बयान में कहा, '15 सदस्यीय टीम में आकिफ जावेद, अली रज़ा, माज़ सदाकत और साद मसूद ऐसे चार खिलाड़ी हैं जिन्होंने अभी तक T20 फॉर्मेट में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व नहीं किया। इसके अलावा, एशियन गेम्स की टीम के लिए चुने गए 15 में से 14 खिलाड़ी NCA व्हाइट-बॉल कैंप का हिस्सा हैं, जो सोमवार, 15 जून से लाहौर में शुरू होने वाला है।'

इस बीच, हाल ही में खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और उनका सफर सुपर 8 स्टेज पर ही खत्म हो गया। यह झटका एक और चूके हुए मौके के ठीक बाद लगा, क्योंकि वे एशिया कप के फाइनल में भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम से हार गए थे। लगातार टूर्नामेंट में मिली निराशाओं के कारण भविष्य के इवेंट्स के लिए एक मज़बूत टीम बनाने पर ध्यान और बढ़ गया है।

पाकिस्तान एशियन गेम्स स्क्वॉड: साहिबज़ादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद (उप-कप्तान), अबरार अहमद, अहमद दानियाल, आकिफ़ जावेद, अली रज़ा, अराफ़ात मिन्हास, हैदर अली, हसन नवाज़, माज़ सदाक़त, मोहम्मद सलमान मिर्ज़ा, साद मसूद, सैम अयूब, सुफ़ियान मोक़िम और उस्मान खान (विकेट-कीपर)।

सपोर्ट स्टाफ़: माइक हेसन (हेड कोच), एशले नोफ़के (बॉलिंग कोच), शेन मैकडरमॉट (फ़ील्डिंग कोच), मुहम्मद ताहिर (फ़िज़ियोथेरेपिस्ट), इमरान उल्लाह (ट्रेनर), उस्मान हाशमी (एनालिस्ट-सह-टीम ऑपरेशन्स कोऑर्डिनेटर)।

Wed, 10 Jun 2026 10:58:43 +0530

  Videos
See all

CM Yogi Felicitates Rambhadracharya | CM योगी ने छुए जगद्गुरु रामभद्राचार्य के पैर! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T07:45:10+00:00

PM Modi: PM मोदी ने तोड़ा पंडित नेहरू का रिकॉर्ड, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने की पीएम के लिए पूजा #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T07:45:01+00:00

हमले के बाद Iran का जोरदार पलटवार #iranusconflict #viralvideo #iranwar #warupdate #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T07:46:27+00:00

America-Iran तनाव ने लिया खतरनाक मोड़! #iranusconflict #viralvideo #iranwar #warupdate #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T07:46:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers