क्या है धारा 223? जिसकी वजह से कांग्रेस के हाथ से गई MP की राज्यसभा सीट
BNSS धारा 223 क्या है: मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, यहां रिटर्निंग ऑफिसर ने कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन (Meenakshi Natarajan) का नामांकन पत्र रद्द कर दिया. रिटर्निंग ऑफिसर ने इसकी वजह बताई है कि नटराजन ने अपने खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 223 के तहत जारी हुए एक नोटिस के बारे में सूचना नहीं दी थी.
बता दें मध्य प्रदेश में 18 जून को राज्यसभा चुनाव होने हैं, जिससे पहले कांग्रेस को ये बड़ा झटका लगा है. मीनाक्षी नटराजन वर्तमान में तेलंगाना कांग्रेस की कांग्रेस प्रभारी हैं.अब उनका नामांकन रद्द होने के बाद भाजपा के तीसरे उम्मीदवार महेश केवट की जीत लगभग तय मानी जा रही है. आइए आपको अब बताते हैं कि आखिर ये धारा 223 है क्या? जिसकी वजह से कांग्रेस के हाथ से गई MP की राज्यसभा सीट फिसल गई.
क्या है धारा 223? सरकारी कर्मचारियों के लिए क्या है अलग से प्रावधान?
आसान भाषा में आपको समझाएं तो अगर कोई व्यक्ति पुलिस के बजाय सीधे कोर्ट में शिकायत लेकर जाता है, तो धारा 223 के तहत मजिस्ट्रेट पहले शिकायत और गवाहों की जांच करेगा. कई मामलों में आरोपी को भी शुरुआती चरण में सुनने का अवसर दिया जा सकता है. यहां बता दें कि इस धारा में सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ शिकायतों में अतिरिक्त सुरक्षा और जांच की व्यवस्था रखी गई है.
खबर अपडेट की जा रही है
पाकिस्तान की शादी में परफॉर्म करने कराची पहुंचे थे मीका सिंह, सिंगर पर लग गया था बैन, जानें किस्सा
Mika Singh Pakistan Controversy: मीका सिंह अपने गानों की वजह से तो जाने जाते ही हैं, लेकिन मीका का विवादों से भी गहरा नाता रहा है. इनमें से एक पाकिस्तान से जुड़ा भी है. जी हां, साल 2019 में मीका उस वक्त विवाद में फंस गए थे, जब पाकिस्तान के कराची में परफॉर्म करने पहुंचे थे. इसके बाद मीका पर बैन लगा दिया गया था. 10 जून को मीका अपना बर्थडे (Mika Singh Birthday) मना रहे हैं, जानते हैं उनसे जुड़े इस किस्से के बारे में-
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, अगस्त 2019 में मीका सिंह कराची में एक बिजनेसमैन की बेटी की शादी में परफॉर्म करने गए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये शादी पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के करीबी रिश्तेदार के परिवार से जुड़ी थी. बताया गया था कि मीका ने 8 अगस्त 2019 को वहां लाइव परफॉर्मेंस दी थी और इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे. जिसके बाद मीका को काफी ट्रोल (Mika Singh Controversy) किया गया था.
भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में था तनाव
बता दें, ये मामला ज्यादा इतना बड़ा, क्योंकि उस समय भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का फैसला लिया था. ऐसे में भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में काफी तनाव था. वहीं ऐसे माहौल में एक भारतीय सिंगर का पाकिस्तान जाकर परफॉर्म करना कई लोगों को पसंद नहीं आया था. वहीं, सोशल मीडिया पर लोगों ने हंगामा कर दिया था, जिसके बाद All India Cine Workers Association यानी AICWA और Federation of Western India Cine Employees यानी FWICE ने मीका सिंह पर बैन लगा दिया था.
ये भी पढ़ें- कौन हैं सपना चौधरी के पति वीर साहू? डांसर ने लगाया मारपीट का आरोप, ससुराल छोड़ मायके हुईं शिफ्ट
मीका को किया गया था बैन
AICWA ने बयान जारी करते हुए कहा था कि मीका सिंह को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से बॉयकॉट किया जाता है. संगठन ने ये तक कह दिया था कि अगर कोई कंपनी या प्रोड्यूसर मीका के साथ काम करेगा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है. FWICE ने भी मीका और उनके साथ गए करीब 14 क्रू मेंबर्स पर रोक लगाने का ऐलान किया था. वहीं, विवाद बढ़ने के बाद मीका सिंह को लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. सोशल मीडिया पर लोग उन्हें 'देश से ऊपर पैसा चुनने' का आरोप लगाने लगे थे.
मीका ने मांगी थी माफी
मामला बढ़ता देख आखिरकार मीका सिंह को सामने आकर सफाई देनी पड़ी थी. 21 अगस्त 2019 को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर FWICE से माफी मांगी थी. मीका ने कहा था कि उनका पाकिस्तान जाना पहले से तय कार्यक्रम का हिस्सा था और उसी दौरान अनुच्छेद 370 वाला फैसला हो गया. उन्होंने ये भी कहा था कि अगर उनसे गलती हुई है तो वह फेडरेशन और पूरे देश से माफी मांगते हैं. मीका ने ये भी कहा था कि वो पाकिस्तान मुख्य रूप से ननकाना साहिब गुरुद्वारा जाने के लिए गए थे.
मीका पर लगा बैन कैसे हटा?
मीका की माफी के बाद FWICE ने उनके ऊपर लगाया गया बैन हटा लिया. संगठन के पदाधिकारियों ने कहा था कि मीका ने अपनी गलती स्वीकार की है और भविष्य में ऐसा न करने का वादा किया है, इसलिए उन्हें एक और मौका दिया जा रहा है. हालांकि इस पूरे विवाद ने मीका सिंह की छवि को काफी नुकसान पहुंचाया था और कई दिनों तक यह मामला सुर्खियों में बना रहा था.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















