Responsive Scrollable Menu

रिलेशनशिप एडवाइज- मेरी शादी तय हो गई है:अरेंज मैरिज से डर लग रहा है, पता नहीं नया घर कैसा होगा, इस एंग्जाइटी से कैसे निपटूं?

सवाल- मेरी उम्र 26 साल है। मेरी अरेंज मैरिज तय हो गई है। लड़का अच्छा है, उससे फोन पर बातचीत भी होती है, लेकिन मैं इस रिश्ते को लेकर पूरी तरह श्योर नहीं हूं। मेरे मन में ये सवाल आता रहता है कि किसी से फोन पर एक-दो बार बात करके उसके बारे में कितना जाना जा सकता है। मुझे नहीं पता कि उसकी फैमिली कैसी होगी। यह सब सोचकर मुझे शादी को लेकर एंग्जाइटी हो रही है। समझ नहीं आ रहा है कि मुझे क्या करना चाहिए? एक्सपर्ट: डॉ. जया सुकुल, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, नोएडा जवाब- सबसे पहले इतने स्पष्ट शब्दों में सवाल पूछने के लिए शुक्रिया। जीवन के इतने अहम फैसले को लेकर मन में दुविधा या घबराहट होना स्वाभाविक है। शादी केवल रस्म नहीं, बल्कि जीवन से जुड़ा बड़ा फैसला है। आपकी चिंता यह बताती है कि आप अपने फैसले को लेकर गंभीर हैं। एंग्जाइटी को समझें शादी एक बड़ा 'लाइफ ट्रांजिशन' है। अरेंज मैरिज में ज्यादातर लोग अपने पार्टनर के अतीत, उसकी आदतों और स्वभाव से पूरी तरह वाकिफ नहीं होते। साइकोलॉजी में इसे 'फियर ऑफ अननोन' कहते हैं। अगर फ्यूचर को लेकर क्लैरिटी न हो तो एंग्जाइटी होना स्वाभाविक है। यह क्लैरिटी क्यों नहीं बन पा रही है, इसके पीछे कई सवाल हो सकते हैं। ग्राफिक में देखिए- फोन कॉल्स और रियलिटी में फर्क फोन कॉल्स पर ज्यादातर लोग अपने बिहेवियर का बेस्ट वर्जन दिखाते हैं। सिर्फ आवाज और शब्दों से किसी इंसान की वैल्यूज, गुस्से का स्तर और कंपैटिबिलिटी का पता लगाना मुश्किल होता है। फोन पर लड़का आपकी हर बात से सहमत हो सकता है। लेकिन असल जीवन में कॉन्फ्लिक्ट्स को वह कैसे हैंडल करता है, यह फोन पर नहीं पता किया जा सकता है। इसलिए आमने-सामने मिलकर बात करना जरूरी है। ग्राफिक से समझिए- शादी से पहले जरूर खोजें इन सवालों के जवाब आपने लिखा है कि आपको इतना बड़ा डिसीजन लेने में घबराहट हो रही है। इसलिए किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले खुद और लड़के को इन 5 पैमानों पर जरूर परखें- इन पॉइंट्स को परखने के लिए बातचीत के दौरान खोजें इन सवालों के जवाब- फाइनेंशियल वैल्यूज करियर और ग्रोथ फैमिली बाउंड्रीज कॉन्फ्लिक्ट मैनेजमेंट लाइफस्टाइल फैमिली डायनामिक्स को समझें अरेंज मैरिज में सिर्फ लड़का अच्छा होना काफी नहीं है। परिवार का माहौल और उसके व्यवहार को समझना भी उतना ही जरूरी है। कई बार पार्टनर अच्छा होता है, लेकिन परिवार की उम्मीदें और 'रूल्स' के भीतर घुटन महसूस हो सकती है। ऐसे में उसके घर वालों से मिलें, उनकी बातचीत के ढंग को समझने की कोशिश करें कि वे आपस में एक-दूसरे का कितना सम्मान करते हैं। साथ ही ग्राफिक में दी गई बातों का ख्याल रखें- रेड फ्लैग्स और ग्रीन फ्लैग्स पहचानें इसके विपरीत अगर वह- आप क्या करें? 1. मीटिंग्स बढ़ाएं: पब्लिक प्लेस पर मिलें। साथ में समय बिताने से व्यवहार की असलियत सामने आएगी। 2. क्लियर बातचीत: अपनी उम्मीदों, करियर और डर के बारे में खुलकर बात करें। 3. समय मांगें: शादी में जल्दबाजी करना ठीक नहीं है। अगर दुविधा है, तो सगाई या शादी की तारीख को लेकर थोड़ा समय मांगें। 4. प्री-मैरिटल काउंसलिंग: अगर उलझन खत्म नहीं हो रही, तो प्रोफेशनल काउंसलर की मदद लें। साथ ही शादी का फैसला लेने से पहले खुद से कुछ सवाल पूछें- शादी समझौता नहीं शादी को लेकर कन्फ्यूजन, दबाव और एंग्जाइटी होना बिल्कुल सामान्य है। लेकिन सही जानकारी, खुले सवाल और समय लेकर पार्टनर को समझने से आप बेहतर और संतुलित फैसला ले सकती हैं। अंतिम सलाह शादी के फैसले में 'हां' कहने का मतलब है कि आप उस व्यक्ति के साथ अपनी कमियों और खूबियों को साझा करने के लिए तैयार हैं। सही फैसले के लिए एक-दूसरे को समझना जरूरी है। स्पष्टता ही आपकी एंग्जाइटी का एकमात्र इलाज है। ……………… ये खबर भी पढ़िए रिलेशनशिप एडवाइज- बॉयफ्रेंड बचपन के दोस्त से इनसिक्योर है: कहता है, दोस्ती तोड़ लो, मुझे दोस्ती और प्यार दोनों चाहिए, क्या करूं यह एक कॉमन सिचुएशन है। आपके सवाल से कई लोगों को अपनी सिचुएशन समझने और हैंडल करने में मदद मिलेगी। चलिए अब इसे समझते हैं और उसके सॉल्यूशन पर बात करते हैं। आगे पढ़िए...

Continue reading on the app

जरूरत की खबर- सुंदरता के लिए इंजेक्शन लगवाना:CDSCO ने बताया गैरकानूनी, नर्व डैमेज और एलर्जिक रिएक्शन का रिस्क, इससे दूर रहें

आजकल ‘इंस्टेंट ग्लो’ की चाह में कॉस्मेटिक इंजेक्शन और IV ड्रिप्स का ट्रेंड बढ़ा है। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स, मॉडल्स और सेलिब्रिटीज को देखकर लोग ये ब्यूटी ट्रेंड्स अपना रहे हैं। लेकिन यह कितना रिस्की हो सकता है, कम ही लोग जानते हैं। हाल ही में ‘सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन’ (CDSCO) ने साफ किया है कि कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स को इंजेक्शन के रूप में इस्तेमाल करना नियमों के खिलाफ है और ऐसी प्रैक्टिसेज पर सख्ती जरूरी है। इसलिए ‘जरूरत की खबर’ में जानेंगे कि- एक्सपर्ट: डॉ. विनोद विज, कंसल्टेंट, प्लास्टिक एंड कॉस्मेटिक सर्जरी, अपोलो हॉस्पिटल, नवी मुंबई सवाल- कॉस्मेटिक इंजेक्शन क्या होते हैं? जवाब- यह एक नॉन-सर्जिकल ब्यूटी ट्रीटमेंट है। सवाल- लोग कॉस्मेटिक इंजेक्शन क्यों लगवाते हैं? जवाब- आजकल इंस्टेंट ब्यूटी की चाहत में कॉस्मेटिक इंजेक्शन का ट्रेंड बढ़ रहा है। ग्राफिक में सभी कारण देखिए- सवाल- कौन-से कॉस्मेटिक इंजेक्शन सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं? जवाब- ब्यूटी इंडस्ट्री में कई तरह के इंजेक्टेबल ट्रीटमेंट ट्रेंड में हैं। इन्हें लोग एंटी-एजिंग, ग्लो या फेस शेप सुधारने जैसे अलग-अलग जरूरतों के लिए चुनते हैं। ग्राफिक में पॉपुलर कॉस्मेटिक इंजेक्शन देखिए- सवाल- 'ग्लो इंजेक्शन' क्या होता है? जवाब- यह ऐसा ट्रीटमेंट है, जिसमें अंदर से स्किन का रंग निखारने या टोन हल्का करने का दावा किया जाता है। सवाल- क्या ग्लो इंजेक्शन और कॉस्मेटिक इंजेक्शन एक ही चीज है? जवाब- नहीं, ये एक ही चीज नहीं हैं। ग्लो इंजेक्शन, कॉस्मेटिक इंजेक्शन की एक सब कैटेगरी है। सवाल- क्या ये इंजेक्शन सच में स्किन को गोरा या चमकदार बनाते हैं? जवाब- नहीं, इन इंजेक्शन्स में मौजूद ग्लूटाथियोन, मेलानिन (स्किन पिगमेंट) बनने की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है। इससे- सवाल- कॉस्मेटिक इंजेक्शन का असर कितने समय तक रहता है? जवाब- इनका असर आमतौर पर कुछ हफ्तों से कुछ महीनों तक रहता है। सवाल- क्या कॉस्मेटिक इंजेक्शन एक बार लेने के बाद बार-बार लेना पड़ता है? जवाब- हां, आमतौर पर बार-बार लेना पड़ता है, क्योंकि इसका असर अस्थायी होता है। सवाल- CDSCO ने कॉस्मेटिक इंजेक्शन को लेकर क्या कहा है? जवाब- CDSCO ने स्पष्ट किया है कि किसी भी कॉस्मेटिक प्रोडक्ट को इंजेक्शन के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। कॉस्मेटिक्स केवल स्किन पर लगाने के लिए होते हैं, न कि शरीर में इंजेक्ट करने के लिए। सवाल- CDSCO ने किन इंजेक्शन्स को गैरकानूनी बताया गया है? जवाब- 'ग्लो' या 'स्किन गोरा करने' के नाम पर दिए जा रहे सभी इंजेक्टेबल ट्रीटमेंट्स CDSCO के नियमों के खिलाफ हैं। इन कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स को इंजेक्शन के रूप में इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है। सवाल- क्या भारत में ग्लूटाथियोन इंजेक्शन कॉस्मेटिक इस्तेमाल के लिए अप्रूव्ड नहीं है? क्या डॉक्टर ऑफ-लेबल इनका इस्तेमाल कर रहे हैं? जवाब- हां, भारत में ग्लूटाथियोन इंजेक्शन को 'स्किन व्हाइटनिंग/ग्लो' के लिए मंजूरी नहीं है। इन्हें कुछ मेडिकल कंडीशन्स (जैसे एंटीऑक्सिडेंट सपोर्ट) के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन ब्यूटी या स्किन लाइटनिंग के लिए इसका इस्तेमाल अप्रूव्ड नहीं है। सवाल- कॉस्मेटिक इंजेक्शन के क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं? जवाब- मेडिकल प्रोसीजर होने से इसके कई शार्ट और लॉन्ग टर्म साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। ग्राफिक में सभी साइड इफेक्ट्स देखिए- सवाल- क्या इससे इन्फेक्शन हो सकता है? जवाब- हां, अगर- सवाल- क्या इससे नर्व डैमेज का रिस्क भी हो सकता है? जवाब- हां, अगर- सवाल- क्या इससे फेशियल पैरालिसिस भी हो सकता है? जवाब- हां, कुछ कंडीशंस में फेशियल पैरालिसिस का रिस्क हो सकता है। जैसे- सवाल- क्या ये इंजेक्शन जानलेवा भी हो सकता है? जवाब- हां, खतरा तब बढ़ता है, जब- सवाल- लोगों का मानना है कि सारे सेलिब्रिटीज ये ट्रीटमेंट करवाते हैं। तो ये अनसेफ कैसे हो सकता है? जवाब- सेलिब्रिटीज आमतौर पर अनुभवी डॉक्टर और हाई-स्टैंडर्ड मेडिकल सेटअप में ये प्रक्रियाएं कराते हैं। जबकि आम लोग अनट्रेंड लोगों या असुरक्षित जगहों पर इन्हें करवा लेते हैं, इससे रिस्क बढ़ जाता है। इसके अलावा- सवाल- आम लोगों के लिए ये ज्यादा खतरनाक क्यों है? जवाब- इसके कई कारण हैं, जैसे- सवाल- ग्लोइंग स्किन पाने का बेस्ट तरीका क्या है? जवाब- ग्लोइंग स्किन के लिए महंगे इंजेक्शन जरूरी नहीं होते। सही स्किनकेयर, हेल्दी लाइफस्टाइल और सन प्रोटेक्शन से नेचुरल और लॉन्ग-लास्टिंग ग्लो पाया जा सकता है। ग्राफिक में आसान टिप्स देखिए- सवाल- हेल्दी स्किन के लिए क्या खाएं और क्या न खाएं? जवाब- सही खानपान से स्किन नेचुरली ग्लो करती है, जबकि गलत चीजें इसे डल और एक्ने-प्रोन बना सकती हैं। ग्राफिक में खानपान संबंधित गाइड देखिए- ‘इंस्टेंट ग्लो’ का आकर्षण भले ही बढ़ रहा हो, लेकिन सेफ और लंबे समय तक टिकने वाला निखार केवल सही स्किनकेयर, बैलेंस्ड डाइट, सन प्रोटेक्शन और हेल्दी लाइफस्टाइल से ही संभव है। ………………………………….. ये खबर भी पढ़ें… जरूरत की खबर- गर्मियों में बढ़ती सन टैनिंग:डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें टैनिंग से बचाव के 10 टिप्स, टैनिंग दूर करने के घरेलू उपाय गर्मियों में स्किन टैनिंग एक कॉमन प्रॉब्लम है। ज्यादा सन लाइट एक्सपोजर में UV (अल्ट्रावायलेट) रेज से स्किन टैन हो सकती है। मामूली दिखने वाली टैनिंग कई बार मेलानोमा जैसे स्किन कैंसर का रिस्क बढ़ा सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

24 घंटे के भीतर हार्दिक पंड्या टीम से बाहर, टेंशन में शुभमन गिल, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले झटका

India vs Afghanistan ODI: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. फिट होकर टीम में वापसी के लिए तैयार हार्दिक पंड्या को अचाकन पैर में मोच आ गया, जिसके कारण अब वह वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे. हार्दिक की लगभग एक साल बाद वनडे टीम में वापसी हो रही थी. Wed, 10 Jun 2026 11:03:01 +0530

  Videos
See all

PM Modi: PM मोदी ने तोड़ा पंडित नेहरू का रिकॉर्ड, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने की पीएम के लिए पूजा #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T07:45:01+00:00

CM Yogi Felicitates Rambhadracharya | CM योगी ने छुए जगद्गुरु रामभद्राचार्य के पैर! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T07:45:10+00:00

Airport पर Spot हुए Sunil Shetty #shorts #viral #latest #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T07:45:51+00:00

America-Iran तनाव ने लिया खतरनाक मोड़! #iranusconflict #viralvideo #iranwar #warupdate #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-10T07:46:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers