महिला टी-20 विश्व कप 2026 के कमेंटेटर्स की लिस्ट आई सामने, जानिए कौन-कौन है शामिल
Womens T20 World Cup 2026 Commentators List: आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 का आगाज होने में अब महज 3 दिन का समय बचा है. महिला टी20 विश्व कप का 10वां संस्करण 12 जून को शुरू होगा, जिसका पहला मैच मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच बर्मिंघम के एडजबेस्टन में खेला जाएगा. इससे पहले आईसीसी ने टूर्नामेंट के लिए कमेंटेटर्स की लिस्ट का ऐलान कर दिया है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको टूर्नामेंट में शामिल होने वाले कमेंटेटर्स के नामों के बारे में बताते हैं.
पाकिस्तान के साथ पहला मैच खेलेगी टीम इंडिया
The stage is set for the Women's #T20WorldCup 2026 ????
— ICC (@ICC) June 7, 2026
Here's what every captain had to say before the action begins ⬇️
https://t.co/2xnX8WFBGM
12 जून से महिला टी-20 विश्व कप 2026 की शुुरआत होगी, जिसमें हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया 14 जून को अपना पहला मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेगी. भारत का सामना पहले मैच में कट्टर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगी. दोनों टीमें बर्मिघम में आमने-सामने होंगी. दोनों ही टीमों के लिए ये टूर्नामेंट का पहला-पहला मैच होगा. भारत की ओर से शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष जैसी खिलाडियों को इस स्क्वॉड में जगह दी गई है, वहीं भारती फुलमाली और नंदनी शर्मा के रूप में युवा चेहरे भी नजर आने वाले हैं.
यहां देखें कमेंटेटर्स की लिस्ट
नासिर हुसैन, इयान बिशप, दिनेश कार्तिक, मैथ्यू हेडन, मेल जोन्स, ईसा गुहा, कार्लोस ब्रैथवेट, साइमन डोल, अंजुम चोपड़ा, वेदा कृष्णमूर्ति, केटी मार्टिन, स्टेसी-एन किंग, जूलिया प्राइस, सना मीर, टैश फ़ारंट, इयान स्मिथ, एबोनी रेनफोर्ड-ब्रेंट, इसोबेल जॉयस, आकाश चोपड़ा, सबा करीम, किरण मोरे, मिताली राज, झूलन गोस्वामी, रीमा मल्होत्रा, वेदा कृष्णमूर्ति, शिखा पांडे, नतालिया जर्मनोस, एलिसन मिशेल, कैस नायडू, एलन वॉकिन्स, रौनक कपूर, जतिन सप्रू, चार्ल्स डेगनॉल, अनंत त्यागी, जतिन सप्रू, मयंती लैंगर, भावना बालकृष्णन, स्वेधा बहल, तनय तिवारी, सुरेन सुंदरम, निधि दुगर
A star-filled commentary panel has been unveiled for the Women’s #T20WorldCup 2026 ????️https://t.co/xZI3V1SdU8
— ICC (@ICC) June 8, 2026
12 टीमें ले रही हैं टूर्नामेंट में हिस्सा
महिला टी20 विश्व कप 2026 में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 2 ग्रुपों में बांटा गया है. ग्रुप-ए का हिस्सा हैं ऑस्ट्रेलिया, भारत, नीदरलैंड्स, बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान. जबकि ग्रुप-बी में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, आयरलैंड और स्कॉटलैंड की टीमें शामिल हैं. दोनों ही ग्रुपों में 6-6 टीमें हैं. ऐसे में हर ग्रुप की टॉप-4 टीमें सुपर-8 में जगह बनाएंगी और फिर हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी.
All captains came together for the ultimate fan experience at the Women's #T20WorldCup Captain's Carnival ????
— ICC (@ICC) June 7, 2026
Grab your tournament tickets now ???? https://t.co/8kyuNOXKdL pic.twitter.com/TQCXpgvYjv
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऐसा है टीम इंडिया का शेड्यूल
टीम इंडिया अपना पहला मैच 14 जून को खेलेगी, जहां उनका सामना पाकिस्तान से होगा. फिर दूसरा मैच 17 जून को नीदरलैंड्स से मुकाबला होने वाला है. 21 जून को दक्षिण अफ्रीका से टक्कर होनी तय है. ग्रुप स्टेज में आखिरी 2 मैच बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया से क्रमश: 25 और 28 जून को होने वाला है. नीचे दी गई तालिका में आप टी20 वर्ल्डकप 2026 में टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं.
| तारीख | दिन | मुकाबला | वेन्यू | समय (IST) |
|---|---|---|---|---|
| 14 जून 2026 | रविवार | भारत vs पाकिस्तान | लॉर्ड्स, लंदन | शाम 7:30 बजे |
| 17 जून 2026 | बुधवार | भारत vs नीदरलैंड्स | ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर | शाम 7:30 बजे |
| 21 जून 2026 | रविवार | भारत vs दक्षिण अफ्रीका | हेडिंग्ले, लीड्स | शाम 7:30 बजे |
| 25 जून 2026 | गुरुवार | भारत vs बांग्लादेश | एजबेस्टन, बर्मिंघम | शाम 7:30 बजे |
| 28 जून 2026 | रविवार | भारत vs ऑस्ट्रेलिया | द ओवल, लंदन | शाम 7:30 बजे |
ये भी पढ़ें: मुल्लांपुर टेस्ट में मिली जीत हमेशा रहेगी टीम इंडिया को याद, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
सरकार का दावा, जन धन खातों की संख्या 58.15 करोड़ पहुंची, जमा राशि 3 लाख करोड़ रुपए के पार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की पिछले 12 वर्षों की पहलों ने वित्तीय समावेशन, स्वास्थ्य सेवा, आवास, नल से जल, स्वच्छ ईंधन और सामाजिक सुरक्षा जैसी सुविधाओं तक लोगों की पहुंच को कई गुना बढ़ाया है. यह जानकारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कार्यालय द्वारा सोमवार को जारी एक फैक्टशीट में दी गई. फैक्टशीट के अनुसार, देश भर में गरीबों के लिए खोले गए जन धन बैंक खातों की संख्या बढ़कर 58.15 करोड़ हो गई है. इन खातों में कुल जमा राशि भी बढ़कर 3 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गई है, जो इस योजना की सफलता को दर्शाती है.
56 प्रतिशत खाते महिलाओं के नाम पर
प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में खोले गए ये खाते दुनिया के सबसे बड़े वित्तीय समावेशन अभियान के रूप में देखे जाते हैं. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों के मुताबिक, जन धन खातों में से 56 प्रतिशत खाते महिलाओं के नाम पर हैं.
देश में वित्तीय समावेशन को नई गति
फैक्टशीट में कहा गया है कि जन धन योजना, आधार और मोबाइल को मिलाकर बनी "जेएएम ट्रिनिटी" ने देश में वित्तीय समावेशन को नई गति दी है. इस व्यवस्था के जरिए यह सुनिश्चित किया गया है कि सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी रिसाव (लीकेज) के सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे.
भारत कार्डों की संख्या 44 करोड़
बयान में बताया गया कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के तहत जारी आयुष्मान भारत कार्डों की संख्या 44 करोड़ तक पहुंच गई है. यह योजना 12 करोड़ परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करती है, जो कि देश की तकरीबन 40 प्रतिशत आबादी को कवर करती है.
योजना का लाभ दिया गया
इसके अलावा, मार्च 2024 में लगभग 37 लाख आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के परिवारों को भी इस योजना में शामिल किया गया. बाद में इस योजना का विस्तार करते हुए 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को भी इसमें शामिल किया गया. ये लाभार्थी लगभग 4.5 करोड़ परिवारों से आते हैं और उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति की परवाह किए बिना उन्हें योजना का लाभ दिया गया है.
2.9 करोड़ घरों को बिजली कनेक्शन
फैक्टशीट के अनुसार, गरीब परिवारों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 15.7 करोड़ नल जल कनेक्शन दिए गए हैं. इसके अलावा, जीवन स्तर सुधारने के लिए 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण किया गया है, जबकि सौभाग्य योजना के तहत 2.9 करोड़ घरों को बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है.
हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन को केवल बुनियादी ढांचा निर्माण से आगे बढ़ाकर सेवा वितरण आधारित बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. इसमें पेयजल प्रबंधन, सुशासन और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी पाइपलाइन-आधारित पेयजल आपूर्ति के लिए संस्थागत ढांचे को भी मजबूत किया जाएगा.
हिस्सेदारी 1.51 लाख करोड़ रुपए होगी
जल जीवन मिशन में संरचनात्मक सुधारों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सरकार ने इसकी कुल लागत बढ़ाकर 8.69 लाख करोड़ रुपए कर दी है. इसमें केंद्र सरकार की कुल सहायता 3.59 लाख करोड़ रुपए होगी, जो 2019-20 में स्वीकृत 2.08 लाख करोड़ रुपए से काफी अधिक है. इस तरह केंद्र की अतिरिक्त हिस्सेदारी 1.51 लाख करोड़ रुपए होगी. फैक्टशीट में यह भी बताया गया कि गरीब परिवारों को रसोई गैस उपलब्ध कराने के लिए 10 करोड़ एलपीजी कनेक्शन जारी किए गए हैं. इसके साथ ही मोदी सरकार की आवास योजना के तहत गरीब परिवारों के लिए 4 करोड़ पक्के मकानों का निर्माण भी किया गया है, जिससे लाखों परिवारों के जीवन स्तर में सुधार आया है.
स्रोत-आईएएनएस
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















