विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में हादसा, 8 मजदूरों की मौत:1600 डिग्री सेल्सियस में गर्म लोहा क्रेन से ले जा रहे थे, पिघलकर उन पर ही गिरा
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम स्थित विजाग स्टील प्लांट में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में पिघले हुए लोहे (मोल्टन आयरन) के फैलने से आठ कर्मचारियों की मौत हो गई। बाकी अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब क्रेन की मदद से एक बड़े बकेट में पिघला हुआ लोहा एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा था। दुर्घटना के समय लोहे का तापमान करीब 1600°C था। इसी दौरान बकेट से अत्यधिक गर्म पिघला लोहा बाहर फैल गया और वहां काम कर रहे कर्मचारियों पर गिर गया। राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) के विजाग स्टील प्लांट में हुआ। घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत और बचाव दल ने तत्काल घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं।
Chaulai Ka Chilla Recipe: खाने में टेस्टी और हेल्दी है चौलाई के पत्तों का चीला, बनाना भी है 10 मिनट का काम; नोट करें रेसिपी
Healthy Chilla Recipe: चौलाई के पत्ते पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें आयरन, कैल्शियम, फाइबर और कई जरूरी विटामिन पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। अगर आप नाश्ते में कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो चौलाई के पत्तों का चीला एक बेहतरीन विकल्प है। यह रेसिपी सिर्फ 10 मिनट में तैयार हो जाती है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि।


Republic Bharat











/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




