IND vs ENG टी20 मैचों की टाइमिंग में हुआ बदलाव, इंग्लैंड ने अचानक क्यों लिया ऐसा फैसला?
Gujarat Govt: गुजरात में आत्मनिर्भर पंचायत कार्यशाला का होगा आयोजन, वित्तीय आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना उद्देश्य
Gujarat Govt: पंचायती राज मंत्रालय द्वारा 9 जून को गांधीनगर में आत्मनिर्भर पंचायत कार्यक्रम पर एक स्पेशल आउटरीच वर्कशॉप आयोजित की जाने वाली है. इस कार्यशाला का उद्देश्य गुजरात की ग्राम और ब्लॉक पंचायतों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जागरुकता बढ़ाना और उनको विकास की नई संभावनाओं से जोड़ना है.
कार्यशाला हाइब्रिड मोड में आयोजित की जाएगी. गांधीनगर के आसपास की पात्र पंचायतें इसमें सीधे तौर पर शामिल होंगी. वहीं, अन्य पंचायतें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगी. पंचायत प्रतिनिधियों को कार्यक्रम में आत्मनिर्भर पंचायत की अवधारणा, उद्देश्य, कार्यप्रणाली और संभावित लाभों की जानकारी दी जाएगी.
गुजरात की ये खबर भी पढ़ें- Gujarat Govt: मध्य गुजरात को मिलेगी विकास की नई रफ्तार, वडोदरा में होना वाला है VGRC 2026 का आयोजन
HUDCO और NABARD भी इस कार्यक्रम में होंगी शामिल
इस पहल के तहत पंचायतों को स्थानीय संसाधनों, निष्क्रिय परिसंपत्तियों और क्षेत्रीय अवसरों का इस्तेमाल करके आय बढ़ाने वाले प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. चयनित परियोजनाओं को टेक्निकल सहायता के साथ-साथ पीपीपी, सीएसआर, बैंक लोन और सरकारी योजनाओं की मदद से वित्तीय सहयोग उपलब्ध करवाया जाएगा. खास बात है कि HUDCO और NABARD भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगी और पंचायतों को वित्तीय और तकनीकी मार्गदर्शन करेंगे.
गुजरात की ये खबर भी पढ़ें- Gujarat Govt: गुजरात सरकार ने शुरू किया खास अभियान, बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने की पहल
वित्तीय आत्मनिर्भरता को दिया जाएगा बढ़ावा
ग्राम पंचायतों के लिए न्यूनतम 50 लाख रुपये और ब्लॉक पंचायतों के लिए 1 करोड़ रुपये का स्वयं का राजस्व पात्रता की शर्तें रखी गईं हैं. ये कार्यक्रम राष्ट्रीय ग्राम स्वाराज अभियान के तहत लागू किया जा रहा है. गुजरात सरकार और केंद्र सरकार की ये पहल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, वित्तीय आत्मनिर्भरता और स्थानीय विकास को बढ़ावा देने की दिशा में अहम मानी जा रही है. गांवों में इससे सुशासन और आर्थिक सशक्तिकरण को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















