'वर्ल्ड कप जीतकर दिखाओ...', कंगना रनौत ने वैभव सूर्यवंशी को सचिन और विराट से किया कंपेयक, कह दी ये बात
Kangana Ranaut on Vaibhav Sooryavanshi: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. ये फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं. इस बीच कंगना ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार प्लेयर वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की है. भारत भाग्य विधाता के प्रमोशन के दौरान कंगना ने वैभव को सचिन और विराट से भी कंपेयर किया. चलिए जानते हैं, इस बारे में-
कंगना ने वैभव को सचिन-विराट से किया कंपेयर
बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने हाल ही में न्यूज एजेंसी IANS से बात की. इस दौरान उनसे युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के T20I टीम में चुने जाने पर सवाल किया गया. तो इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा- 'हम उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हैं. हम चाहते हैं कि वह हमारे देश के लिए सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली से भी बेहतर प्रदर्शन करें.'
Mumbai, Maharashtra: On cricketer Vaibhav Sooryavanshi's selection in the Indian T20I team, BJP MP and actor Kangana Ranaut says, "... We really wish him the best. And we want him to be better than Sachin or Virat, for our country. I mean, not to put any pressure on him, but… pic.twitter.com/kSV8bbLmZs
— IANS (@ians_india) June 7, 2026
वर्ल्ड कप जीतने को लेकर कही ये बात
वहीं, कंगना ने अपनी बात आगे रखते हुए वैभव से वर्ल्ड कप जीतने की डिमांड की. एक्ट्रेस ने कहा कि वो युवा खिलाड़ी पर कोई दबाव नहीं डालना चाहतीं, हालांकि उन्हें उनसे बड़ी उपलब्धियों की उम्मीद जरूर है. कंगना ने कहा- 'मुझे उम्मीद है कि वह वर्ल्ड कप जीतेंगे या कुछ वाकई शानदार हासिल करके दिखाएंगे.' सोशल मीडिया पर अब कंगना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं, फैंस युवा क्रिकेटर के को लेकर उनके उत्साह और भरोसे की सराहना कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- छठी बार पिता बनेंगे यूट्यूबर अरमान मलिक, जानें इस बार पायल या कृतिका कौन सी पत्नी हुई प्रेग्नेंट?
अब ये सीरीज खेलते नजर आएंगे वैभव
बता दें, आईपीएल 2026 में तहलका मचाने के बाद वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया से कॉल-अप मिल गया है. 15 साल के वैभव को अपकमिंग आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के साथ-साथ एशियन गेम्स के लिए चुनी गई टीम में भी शामिल किया है. इस युवा प्रतिभा को अब जल्द ही डेब्यू का मौका मिल सकता है. यदि वह आयरलैंड के साथ खेली जाने वाली टी-20 सीरीज में डेब्यू करते हैं, तो वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले क्रिकेटर बन जाएंगे और इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ देंगे.
कंगना रनौत का वर्कफ्रंट
कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करे तो एक्ट्रेस इस समय फिल्म निर्माता और मंडी से लोकसभा सांसद के रूप में एक्टिव हैं. उनके वर्कफ्रंट की बात करे तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म भारत भाग्य विधाता (Bharat Bhhagya Viddhaata) में 'अंजलि कुल्ठे' नाम की एक नर्स के किरदार में नजर आने वाली है. ये फिल्म 2008 के मुंबई हमलों (26/11) के दौरान कामा और एल्ब्लस अस्पताल में कई लोगों की जान बचाने वाली स्वास्थ्य कर्मियों की बहादुरी पर आधारित है, जो 12 जून को रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें- कौन हैं William Ishmael? जिनसे दूसरी शादी करने जा रहीं Jennifer Winget, तलाक के 12 साल बाद बसाएंगी घर
AUS vs BAN: ट्रेविस हेड बाहर, मिचेल मार्श वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे; बांग्लादेश दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
Australia tour of bangladesh: बांग्लादेश दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को 2 बड़े झटके लगे। टीम के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड पूरे दौरे से बाहर हो गए जबकि नियमित कप्तान मिचेल मार्श चोट के कारण वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इसके बावजूद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वनडे और टी20 सीरीज के लिए अपनी टीमों का ऐलान कर दिया।
ऑस्ट्रेलिया को बांग्लादेश दौरे पर 3 वनडे और 3 टी20 मैच खेलने हैं। हालांकि इस दौरे में टीम कई अहम खिलाड़ियों के बिना मैदान पर उतरेगी। मिचेल मार्श अभी भी टखने की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए। सेलेक्टर्स को उम्मीद थी कि वह वनडे सीरीज तक फिट हो जाएंगे, लेकिन मेडिकल टीम की सलाह के बाद उन्हें वनडे टीम से बाहर रखा गया। हालांकि राहत की बात यह है कि मार्श ढाका में टीम के साथ जुड़ेंगे और टी20 सीरीज की तैयारियां शुरू करेंगे। टी20 मुकाबलों में वही ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करेंगे।
हेड बांग्लादेश दौरे से बाहर
वहीं विस्फोटक ओपनर ट्रेविस हेड को निजी कारणों से छुट्टी दी गई। हेड वनडे और टी20, दोनों सीरीज में नहीं खेलेंगे। नेशनल सेलेक्टर टोनी डोडेमेड ने बताया कि हेड शुरुआत में टीम का हिस्सा थे, लेकिन बाद में उन्हें व्यक्तिगत कारणों से अवकाश दिया गया।
जोश इंग्लिस के हाथों में वनडे टीम की कमान
मार्श की गैरमौजूदगी में विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस वनडे टीम की कप्तानी करेंगे। उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान दौरे पर भी ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व किया था और अब बांग्लादेश में भी टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे। ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर तनवीर सांघा भी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी को टीम में शामिल किया गया। मर्फी टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व कर चुके। लेकिन अभी तक वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू नहीं कर पाए।
युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका
ट्रेविस हेड और मार्श की गैरहाजिरी से 19 साल के बल्लेबाज ओली पीक को खुद को साबित करने का बड़ा मौका मिलेगा। पाकिस्तान दौरे पर अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले ओली को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा। वहीं ऑलराउंडर मैट शॉर्ट ने भी हाल के मुकाबलों में बल्ले और गेंद दोनों से प्रभावित किया है, जिसके चलते उन्हें टीम में बरकरार रखा गया। इसके अलावा तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट और बेन ड्वारशुइस को वनडे टीम में जगह मिली। वहीं राइली मेरिडिथ टी20 सीरीज में वापसी कर सकते।
ऑस्ट्रेलिया इस दौरे को सिर्फ एक सीरीज नहीं, बल्कि भविष्य की टीम तैयार करने के अहम मौके के रूप में देख रहा। साल के आखिर में टीम को बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज भी खेलनी हैं, ऐसे में युवा खिलाड़ियों की परीक्षा पर सबकी नजर रहेगी।
बांग्लादेश दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीमें
वनडे: जोश इंग्लिस (कप्तान), ज़ेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कॉनॉली, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, टॉड मर्फी, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, लियाम स्कॉट, मैट शॉर्ट, एडम ज़म्पा
टी20: मिशेल मार्श (कप्तान), ज़ेवियर बार्टलेट, कूपर कॉनॉली, टिम डेविड, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, एरन हार्डी, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुहनेमैन, राइली मेरेडिथ, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, एडम ज़म्पा
बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया का पूरा शेड्यूल
पहला ODI: 9 जून
दूसरा ODI: 11 जून
तीसरा ODI: 14 जून
(सभी मैच ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे)
पहला T20I: 17 जून
दूसरा T20I: 19 जून
तीसरा T20I: 21 जून
(सभी मैच चट्टोग्राम के बीर श्रेष्ठ फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान स्टेडियम में खेले जाएंगे)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Haribhoomi




















