Responsive Scrollable Menu

AUS vs BAN: ट्रेविस हेड बाहर, मिचेल मार्श वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे; बांग्लादेश दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान

Australia tour of bangladesh: बांग्लादेश दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को 2 बड़े झटके लगे। टीम के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड पूरे दौरे से बाहर हो गए जबकि नियमित कप्तान मिचेल मार्श चोट के कारण वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इसके बावजूद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वनडे और टी20 सीरीज के लिए अपनी टीमों का ऐलान कर दिया।

ऑस्ट्रेलिया को बांग्लादेश दौरे पर 3 वनडे और 3 टी20 मैच खेलने हैं। हालांकि इस दौरे में टीम कई अहम खिलाड़ियों के बिना मैदान पर उतरेगी। मिचेल मार्श अभी भी टखने की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए। सेलेक्टर्स को उम्मीद थी कि वह वनडे सीरीज तक फिट हो जाएंगे, लेकिन मेडिकल टीम की सलाह के बाद उन्हें वनडे टीम से बाहर रखा गया। हालांकि राहत की बात यह है कि मार्श ढाका में टीम के साथ जुड़ेंगे और टी20 सीरीज की तैयारियां शुरू करेंगे। टी20 मुकाबलों में वही ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करेंगे।

हेड बांग्लादेश दौरे से बाहर
वहीं विस्फोटक ओपनर ट्रेविस हेड को निजी कारणों से छुट्टी दी गई। हेड वनडे और टी20, दोनों सीरीज में नहीं खेलेंगे। नेशनल सेलेक्टर टोनी डोडेमेड ने बताया कि हेड शुरुआत में टीम का हिस्सा थे, लेकिन बाद में उन्हें व्यक्तिगत कारणों से अवकाश दिया गया।

जोश इंग्लिस के हाथों में वनडे टीम की कमान
मार्श की गैरमौजूदगी में विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस वनडे टीम की कप्तानी करेंगे। उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान दौरे पर भी ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व किया था और अब बांग्लादेश में भी टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे। ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर तनवीर सांघा भी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी को टीम में शामिल किया गया। मर्फी टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व कर चुके। लेकिन अभी तक वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू नहीं कर पाए।

युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका
ट्रेविस हेड और मार्श की गैरहाजिरी से 19 साल के बल्लेबाज ओली पीक को खुद को साबित करने का बड़ा मौका मिलेगा। पाकिस्तान दौरे पर अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले ओली को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा। वहीं ऑलराउंडर मैट शॉर्ट ने भी हाल के मुकाबलों में बल्ले और गेंद दोनों से प्रभावित किया है, जिसके चलते उन्हें टीम में बरकरार रखा गया। इसके अलावा तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट और बेन ड्वारशुइस को वनडे टीम में जगह मिली। वहीं राइली मेरिडिथ टी20 सीरीज में वापसी कर सकते।

ऑस्ट्रेलिया इस दौरे को सिर्फ एक सीरीज नहीं, बल्कि भविष्य की टीम तैयार करने के अहम मौके के रूप में देख रहा। साल के आखिर में टीम को बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज भी खेलनी हैं, ऐसे में युवा खिलाड़ियों की परीक्षा पर सबकी नजर रहेगी।

बांग्लादेश दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीमें
वनडे: जोश इंग्लिस (कप्तान), ज़ेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कॉनॉली, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, टॉड मर्फी, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, लियाम स्कॉट, मैट शॉर्ट, एडम ज़म्पा
टी20: मिशेल मार्श (कप्तान), ज़ेवियर बार्टलेट, कूपर कॉनॉली, टिम डेविड, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, एरन हार्डी, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुहनेमैन, राइली मेरेडिथ, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, एडम ज़म्पा

बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया का पूरा शेड्यूल
पहला ODI: 9 जून
दूसरा ODI: 11 जून
तीसरा ODI: 14 जून
(सभी मैच ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे)
पहला T20I: 17 जून
दूसरा T20I: 19 जून
तीसरा T20I: 21 जून
(सभी मैच चट्टोग्राम के बीर श्रेष्ठ फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान स्टेडियम में खेले जाएंगे)

Continue reading on the app

जब पेशाब में धोए जाते थे कपड़े, गली-गली जमा किया जाता था यूरिन, जितना पुराना, उतना बेशकीमती!

क्या आप जानते हैं कि प्राचीन रोम में कपड़ों की सफाई के लिए पेशाब का इस्तेमाल किया जाता था. पेशाब को काफी कीमती माना जाता था और हर गली में एक बड़ा सा बर्तन रखा जाता था, जिसमें लोग पेशाब करते थे. इसका बाद में कपड़ों की सफाई के लिए यूज किया जाता था.

Continue reading on the app

  Sports

Women’s T20 World Cup 2026 Schedule: कितनी टीम और कितने मैच, टीम इंडिया के मुकाबले कब, जानिए हर डिटेल और पूरा शेड्यल

Women's T20 World Cup Schedule: इंग्लैंड में 12 जून से महिला टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हो रही है, जिसमें पहली बार 12 टीम हिस्सा ले रही हैं. ऐसे में इस बार टूर्नामेंट में मुकाबले भी ज्यादा हैं और रोमांच भी ज्यादा होगा. Mon, 08 Jun 2026 19:14:11 +0530

  Videos
See all

Rashtravad: एंटी मोदी मोर्चा फिर जुटा, क्या 29 तक एकजुट रह पाएगा? | Mamata Banerjee | Debate #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T14:42:44+00:00

Shamali Love Jihad: कैसे आयुष बना रहमान... पढ़ने लगा कुरान | Namaz | Viral | UP Crime | Conversion #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T14:45:18+00:00

Rashtragarv: भारत..खरीददार से आर्म्स एक्सपोर्टर कैसे बना, राष्ट्रगर्व की कहानी | Indian Army #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T14:44:31+00:00

ChakraView: करोड़ों के चढ़ावे की चोरी का आरोप..हकीकत क्या है ? #shorts #ytshorts #rammandir #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T14:44:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers