Responsive Scrollable Menu

जयपुर में बड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान: सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए जा रहे 5 धार्मिक ढांचे, सुरक्षा में 3000 पुलिसकर्मी तैनात, इंटरनेट बंद

जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) द्वारा सोमवार को शहर के एक प्रमुख इलाके में सड़क चौड़ीकरण (Road Widening) के उद्देश्य से एक बड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई के तहत सड़क की निर्धारित सीमा में आने वाले दो मंदिर और एक मस्जिद सहित कुल पांच धार्मिक ढांचों को हटाया जा रहा है। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने बेहद सख्त सुरक्षा इंतजाम किए हैं, जिसके तहत भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ ही मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: क्या Jennifer Winget जल्द ही सिंगापुर के बिज़नेसमैन Ishmael William से रचाएंगी शादी? जानें वेडिंग प्लान से लेकर अफवाहों तक का पूरा सच

 

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, एहतियात के तौर पर प्रशासन ने शहर के कई इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित कर दी हैं। शहर के जगतपुरा स्थित नंदपुरी अंडरपास क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 3,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। अभियान के तहत रेलवे लाइन के समानांतर सड़क को 80 फुट तक चौड़ा किया जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार, सड़क की निर्धारित सीमा में आने वाले पांच धार्मिक ढांचों—एक मस्जिद, दो मंदिर, एक सत्संग भवन और एक मजार को इस कार्रवाई के दौरान हटाया जाएगा। एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, जयपुर उत्तर और जयपुर पूर्व पुलिस जिलों में रविवार रात 12 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी। इसके साथ ही सामूहिक रूप से एसएमएस और एमएमएस भेजने की सेवाओं पर भी रोक लगाई गई है। सोशल मीडिया मंचों तक पहुंच भी प्रतिबंधित रहेगी। हालांकि, फोन कॉल सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहेंगी।

संभागीय आयुक्त वी. श्रवण कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित संचार माध्यमों के दुरुपयोग की आशंका, अफवाहों पर रोक लगाने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। जयपुर के पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने चेतावनी दी कि अभियान के दौरान सोशल मीडिया या अन्य डिजिटल मंचों के जरिए सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने, भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने अथवा भ्रामक जानकारी फैलाने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: ईरान-हिजबुल्लाह मिलकर टूट पड़े, इजरायल से रातभर इंतकाम, तबाही!

अधिकारियों ने इलाके के कुछ हिस्सों में लोगों की आवाजाही पर भी प्रतिबंध लगा दिया है और ड्रोन के माध्यम से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत आसपास के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है।

Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi  

Continue reading on the app

एक्शन मोड में नजर आईं गीतू मोहनदास, टॉक्सिक की टीम ने बर्थडे पर डायरेक्टर का BTS वीडियो शेयर कर दिया स्पेशल ट्रिब्यूट

Geetu Mohandas Birthday: फिल्ममेकर गीतू मोहनदास (Geetu Mohandas) का जन्मदिन है. इस खास मौके पर टॉक्सिक की टीम ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी हैं. मेकर्स ने सेट से एक स्पेशल बिहाइंड-द-सीन्स (BTS) वीडियो शेयर किया, जिसमें गीतू मोहनदास की क्रिएटिव सोच, लीडरशिप और फिल्म डायरेक्शन के प्रति उनकी डेडिकेशन साफ नजर आती है. वीडियो ने न सिर्फ फैंस का ध्यान खींचा, बल्कि फिल्म के भव्य स्केल की भी एक झलक दिखाई है. उनके इस वीडियो को फैंस जमकर पंसद कर रहे हैं.

बर्थडे पर मिला खास BTS सरप्राइज

डायरेक्टर गीतू मोहनदास के बर्थडे के खास मौके पर फिल्म 'टॉक्सिक' की टीम ने सेट से एक स्पेशल बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो शेयर किया, जो दर्शकों को उनके क्रिएटिव जादू और दमदार प्रेजेंस की एक झलक देता है.

इस बर्थडे स्पेशल वीडियो में गीतू अपने पूरे स्वैग में नजर आ रही हैं. इस देखा जा सकता है कि कभी वह जोरदार अंदाज में 'एक्शन!' बोलती दिखती हैं, तो कभी बड़े-बड़े एक्शन सीक्वेंस तैयार करती नजर आती हैं. इसके अलावा वह कलाकारों को गाइड करने और फिल्म के क्रू को पूरी एनर्जी के साथ लीड करती भी दिखाई देती हैं.

वीडियो के साथ शेयर किया गया मैसेज भी लोगों का ध्यान खींच रहा है. इसमें लिखा गया, 'हर उस शॉट के पीछे जो अलग लगा, हर उस खामोशी के पीछे जो डायलॉग से ज्यादा बोल गई — वो थीं. हैप्पी बर्थडे @geetu_mohandas.'

बीटीएस में दिखा टॉक्सिक का विजन

यह वीडियो सिर्फ एक BTS झलक भर नहीं है, बल्कि फिल्म के बड़े स्केल और गीतू मोहनदास के विजन का भी सबूत है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि वह फिल्म के हर पहलू पर बारीकी से नजर रखती हैं. चाहे एक्शन सीक्वेंस हों, बड़े सेट्स की प्लानिंग हो या कलाकारों के साथ क्रिएटिव चर्चा, हर जगह उनका विजन और कमांड नजर आता है.

फिल्म से जुड़े लोग भी मानते हैं कि गीतू का यही बैलेंस 'टॉक्सिक' को एक अलग सिनेमाई एक्सपीरियंस बनाने में अहम रोल निभा रही हैं.  इंटरनेशनल स्तर की प्रोडक्शन वैल्यू और बड़े पैमाने पर तैयार हो रही इस फिल्म में वह हर फ्रेम पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं.

जानिए क्या है 'टॉक्सिक' की खासियत?

गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बन रही 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' लंबे समय से सुर्खियों में है. फिल्म में कन्नड़ सुपरस्टार यश मैन किरदार में नजर आएंगे. उनके साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया भी अहम भूमिकाओं में हैं.

इसे केवीएन प्रोडक्शन्स और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स ने प्रोड्यूस किया है. अपने बड़े स्केल, अलग विजन और स्टारकास्ट की वजह से यह प्रोजेक्ट पहले ही ऑडियंस के बीच काफी एक्साइमेंट पैदा कर चुका है. आपको बता दें कि यह फिल्म 4 जून को रिलीज की जानी थी लेकिन कई कारण की वजह से इसकी रिलीज डेट टाल दी गई हैं. हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक रिलीज डेट सामने नहीं आई है. 

 

 

 

ये भी पढ़ें: 'वर्ल्ड कप जीतकर दिखाओ...', कंगना रनौत ने वैभव सूर्यवंशी को सचिन और विराट से किया कंपेयक, कह दी ये बात

कौन हैं गीतू मोहनदास?

गीतू मोहनदास इंडियन सिनेमा की उन चुनिंदा डायरेक्टर में शामिल हैं जिन्होंने एक्टिंग और डायरेक्शन दोनों फील्ड में अपनी अलग पहचान बनाई है. उन्होंने महज पांच साल की उम्र में मलयालम फिल्म 'ओन्नू मुथल पूज्यम वारे' से बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी और इसके लिए उन्हें केरल राज्य फिल्म पुरस्कार भी मिला था.

बाद में उन्होंने कई फिल्मों में एक्ट्रेस के तौर पर भी काम किया. इसके बाद उन्होंने डायरेक्शन की ओर रुख किया. उनकी पहली फीचर फिल्म 'लायर्स डाइस' को भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए भेजा गया था. इसके अलावा भी उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में बनाई. हालांकि इस समय वह टॉक्सिक को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. 

ये भी पढ़ें: राजेश खन्ना को छोड़ शादीशुदा सनी देओल के प्यार में दीवानी हो गईं थी डिंपल कपाड़िया? अब भी होती है छिप-छिपके मुलाकात

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG ODI Series: टेस्ट मैच खत्म अब वनडे सीरीज की बारी, कब और कहां खेलेंगे जाएंगे तीन एकदिवसीय मैच

India vs Afghanistan ODI Series: एकमात्र टेस्ट मैच में भारत ने अफगानिस्तान को धूल तो चटा दी, लेकिन फैंस को मजा नहीं आया. शिकायत रह गई कि पांच दिन का एक्शन सिर्फ साढ़े तीन दिन में ही सिमट गया. ऐसे में अब हर कोई वनडे सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, जिसकी शुरुआत 13 जून से धर्मशाला में होने जा रही है. Mon, 8 Jun 2026 16:16:01 +0530

  Videos
See all

Philippines Earthquake Viral Video: भयानक भूकंप कैमरे में कैद | Top News | Breaking News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T10:46:04+00:00

Delhi में हुआ I.N.D.I.A गठबंधन का 'महामंथन' | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T10:43:48+00:00

Air India | IGI Airport | Airport पर अचानक आई तेज हवाओं और बारिश ने बड़ा हादसा | #viralvideo #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T10:45:53+00:00

Breaking News : TMC के 20 सांसद हुए बागी, लोकसभा स्पीकर को पत्र | Kakoli Ghosh होंगी नेता? #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T10:44:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers