Responsive Scrollable Menu

मुल्लांपुर टेस्ट में अफगानिस्तान को मिली करारी हार, भारत ने पारी और 300 रनों से दर्ज की जीत

IND VS AFG: मुल्लांपुर में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान को बड़े अंतर से हराकर जीत दर्ज कर ली है. इस मैच में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को फॉलोऑन खेलने के लिए बुलाया था और फिर एक पारी और 300 रन के अंतर से जीत दर्ज कर ली. इस जीत में टीम इंडिया के हीरो रहे मानव सुथार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जो अपना डेब्यू मैच खेलने मैदान पर उतरे थे. तो आइए इस आर्टिकल में आपको मैच के बारे में विस्तार से बताते हैं कि क्या-क्या हुआ...

टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराया

इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन बोर्ड पर लगाए. वहीं, पहली पारी में अफगानिस्तान की टीम 152 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई. ऐसे में टीम इंडिया ने 412 रनों की बड़ी बढ़त के साथ इस टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को फॉलोऑन खेलने के लिए बुलाया. दूसरी पारी में भी अफगानिस्तान की टीम की ओर से कुछ खास बल्लेबाजी नहीं हुई और पूरी की पूरी टीम महज 35.5 ओवर में 112 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई. इस तरह भारतीय टीम ने अफगानिस्तान करो पारी और 300 रन से धूल चटा दी.

भारत ने पहली पारी में बनाए थे 564 रन

मुल्लांपुर टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. अफगानिस्तान के गेंदबाजों की पिटाई करते हुए टीम इंडिया ने पहली पारी में 127 ओवर बल्लेबाजी की, जिसमें 8 विकेट गंवाकर 564 रन बनाए और पारी घोषित कर दी. भारत की ओर से पहली पारी में केएल राहुल (100) और कप्तान शुभमन गिल (126) ने शतकीय पारी खेली थी. साईं सुदर्शन ने 81, ऋषभ पंत 81 और वॉशिंगटन सुंदर ने 52 रनों की पारी खेली थी. इस तरह टीम इंडिया ने पहली पारी में 564 रन बनाए थे.

मानव सुथार ने जीता प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड

अफगानिस्तान के साथ खेले मुल्लांपुर टेस्ट मैच में मानव सुथार को टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला. 23 साल के मानव ने अपनी कमाल की गेंदबाजी से अफगान टीम को खूब परेशान किया और भारत को बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. पहली पारी में मानव ने 22 ओवर फेंके, जिसमें 33 रन देकर 6 विकेट चटका लिए. इस दौरान उन्होंने 10 मेडेन ओवर फेंके. दूसरी पारी में मानव ने 10 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 29 रन देकर एक विकेट चटकाया. इस तरह मुल्लांपुर टेस्ट में 7 विकेट लेकर किफायती गेंदबाजी करने के लिए मानव सुथार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

ये भी पढ़ें: Explainer: सफेद रंग की जर्सी में ही क्यों खेला जाता है टेस्ट क्रिकेट, क्या होते हैं इसके फायदे?

Continue reading on the app

'मां की उम्मीदें, पढ़ाई और पैसों की चिंता...', यंग जनरेशन के तनाव पर जैकी श्रॉफ ने दी ये खास सलाह

Jackie Shroff Advice Young Generation: एक्टर जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' को लेकर चर्चा में हैं. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई, लेकिन इस बीच एक्टर का एक बयान सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. जैकी श्रॉफ ने आज की यंग जनरेशन के बढ़ते तनाव और प्रेशर को लेकर खुलकर बात की. इतना ही नहीं उन्होंने इस पर यंग जनरेशन को खास सलाह भी दी. उन्होंने कहा कि लाइफ में सबसे ज्यादा जरूरी चीज इंसान की हेल्थ होती है.

आज की यंग जनरेशन तनाव में जी रही

दरअसल, जॉकी श्रॉप ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में आज की यंग जनरेशन की टेंशन को लेकर खुलकर बाती की. इतना नहीं उन्होंने इसको लेकर सलाह भी दी. बातचीत के दौरान एक्टर ने कहा कि आज के टाइम में यंग जनरेशन के सामने पहले की तुलना में कहीं ज्यादा चैलेंज हैं. पढ़ाई, करियर, फैमिली की उम्मीदे, फाइनेंशियल रिस्पॉन्सिबिलिटी और फ्यूचर की चिंता जैसी कई बातें उन्हें लगातार मानसिक दबाव में रखती हैं. 

जैकी का मानना है कि आज की पीढ़ी एक साथ कई मोर्चों पर स्ट्रगल कर रही है. सोशल मीडिया के दौर में यंग जनरेशन में कई तरह की टेंशन हैं. जिससे युवा अक्सर खुद पर एक्ट्रा प्रेशर महसूस करने लगते हैं. ऐसे में मेंटली पीस बनाए रखना बेहद जरूरी है.

'तनाव नहीं लेने का बेटा'

बातचीत के दौरान जैकी श्रॉफ ने अपने अंदाज में यंग जनरेशन को सलाह देते हुए कहा, 'टेंशन नहीं लेने का बेटा. मां का प्रेशर, घर का प्रेशर, काम का प्रेशर, पढ़ाई का प्रेशर, पैसे का प्रेशर, दुनिया का प्रेशर... हेल्थ का प्रेशर नहीं लेने का.'

उन्होंने कहा कि जब तक किसी इंसान की सेहत ठीक है, तब तक लाइफ की बाकी दिक्कतों का सॉल्यूशन निकाला जा सकता है. उनके मुताबिक, लोग अक्सर उन बातों को लेकर भी टेंशन करते रहते हैं जो उनके कंट्रोल में नहीं होतीं. ऐसे में बेवजह टेंशन लेने से सिचुएशन और खराब हो जाती है.

हेल्थ होती है सबसे इंपॉर्टेंट

जैकी श्रॉफ ने कहा कि लाइफ में सबसे इंपॉर्टेंट चीज हेल्थ होती है. अगर इंसान शारीरिक और मेंटल तौर पर स्वस्थ है तो वह किसी भी मुश्किल का सामना कर सकता है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, 'हेल्थ जब तक है सब सही है. जहां तेरा हेल्थ गया, गेम बज गया.'

एक्टर का मानना है कि लोग अक्सर पैसा, करियर और सक्सेस के पीछे भागते हुए अपनी हेल्थ को नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन जब स्वास्थ्य खराब होता है तो बाकी सारी अचीवमेंट भी फीकी पड़ जाती हैं. इसलिए लाइफ में बैलेंस बनाए रखना जरूरी है.

जैकी श्रॉफ ने आगे कहा कि हर शख्स  जानता है कि एक दिन जीवन का खत्मा होना है, इसलिए  बिना वजह जोखिम और दिखावे में पड़ने का कोई मतलब नहीं है.

ये भी पढ़ें: एक्शन मोड में नजर आईं गीतू मोहनदास, टॉक्सिक की टीम ने बर्थडे पर डायरेक्टर का BTS वीडियो शेयर कर दिया स्पेशल ट्रिब्यूट

बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो'

वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकी श्रॉफ की फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में उन्होंने एक सुपरहीरो का किरदार निभाया था. ये मूवी करीब 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म को ऑडियंस से उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1.84 करोड़ रुपये का कारोबार कर पाई है. ऐसे में इसका कलेक्शन उम्मीद के मुताबिक काफी कम बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: एक तरफ अस्पताल में पिता, दूसरी तरफ दीपिका कक्कड़ की हालत खराब; मुश्किल दौर से गुजर रहे शोएब इब्राहिम

Continue reading on the app

  Sports

दूसरी पारी में अफगानिस्तान के 9 विकेट गिरने के बाद मैच क्यों खत्म हो गया? भारत को विजेता घोषित कैसे किया

भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ एक मात्र टेस्ट मैच को 3 दिन के अंतर पारी और 300 रन के बड़े अंतर से जीता. पहली पारी में भारत के 564 रन के जवाब में मेहमान टीम 152 रन बना पाई जबकि दूसरी पारी में 9 विकेट पर 112 रन ही बना पाई. फैंस के अंदर सवाल उठ रहा है कि 9 विकेट गिरने के बाद मैच खत्म कैसे हो गया. Mon, 8 Jun 2026 17:10:11 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War: सीजफायर के बीच तेहरान में गूंजे धमाके! Middle East Crisis | Tehran Explosion #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T11:35:36+00:00

INDIA BLOC Meeting News : INDIA बैठक में पहुंचे Mamata - Abhishek #tmc #delhinews #mamatabanerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T11:40:11+00:00

Gold Silver Price Today : हफ्ते की शुरुआत होते ही सोने के भाव का हुआ ये हाल ? Top News | MCX #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T11:40:34+00:00

Iran Israel US War LIVE Updates: Israel पर ईरान का बड़ा हमला | Trump Vs Mojtaba | Iran US | 08 June #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T11:42:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers