Responsive Scrollable Menu

EV खरीदने का है प्लान? मानसून के लिए सबसे सुरक्षित हैं ये हाई ग्राउंड क्लीयरेंस वाली SUVs

बारिश के मौसम में जलभराव और गहरे गड्ढे हर ड्राइवर की सबसे बड़ी परेशानी बन जाते हैं, लेकिन कुछ इलेक्ट्रिक SUVs ऐसी हैं जो इन चुनौतियों से आसानी से निपट सकती हैं. Mahindra XEV 9S, Tata Harrier EV और Mahindra XEV 9e हाई ग्राउंड क्लीयरेंस, दमदार बैटरी प्रोटेक्शन और लंबी रेंज के साथ मानसून के लिए बेहतरीन विकल्प बनकर उभरी हैं. जानिए इनमें कौन-सी SUV आपके लिए सबसे बेहतर साबित हो सकती है.

Continue reading on the app

राजेश खन्ना को छोड़ शादीशुदा सनी देओल के प्यार में दीवानी हो गईं थी डिंपल कपाड़िया? अब भी होती है छिप-छिपके मुलाकात

Dimple Kapadia Birthday Special: हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में गिनी जाने वाली डिंपल कपाड़िया आज अपना 68वां जन्मदिन मना रही हैं. 70 और 80 के दशक में अपनी अदाकारी और अट्रैक्टिव पर्सनालिटी से दर्शकों का दिल जीतने वाली डिंपल ने बहुत कम उम्र में स्टारडम हासिल कर लिया था. फिल्मी करियर के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी भी हमेशा सुर्खियों में रही. खासकर सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ उनकी शादी और बाद के वर्षों में एक्टर सनी देओल के साथ जुड़े नाम को लेकर लंबे समय तक चर्चाएं होती रहीं.

'बॉबी' से रातों-रात बन गई थीं स्टार

डिंपल कपाड़िया ने महज 16 साल की उम्र में फिल्म 'बॉबी' से बॉलीवुड में कदम रखा था. फिल्म जबरदस्त हिट साबित हुई और डिंपल रातों-रात देश की नई सेंसेशन बन गईं. उनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ गई कि उस दौर के सबसे बड़े सुपरस्टार माने जाने वाले राजेश खन्ना भी उनके दीवाने हो गए.

फिल्म की सफलता के कुछ ही समय बाद डिंपल और राजेश खन्ना ने शादी कर ली. उस वक्त दोनों की उम्र में करीब 16 साल का अंतर था. शादी के बाद डिंपल ने फिल्मों से दूरी बना ली और पूरी तरह अपने परिवार पर ध्यान देना शुरू कर दिया. उस समय वो अपने करियर के सबसे सफल दौर में थीं, लेकिन उन्होंने परिवार को प्राथमिकता दी.

शादी के बाद फिल्मों से बनाई दूरी

राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक मानी जाती है. शादी के बाद डिंपल ने लंबे समय तक फिल्मों में काम नहीं किया. इस दौरान उन्होंने अपनी दोनों बेटियों ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना की परवरिश पर ध्यान दिया. हालांकि, समय के साथ उनके शादीशुदा रिश्ते में दूरियां आने लगीं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों अलग रहने लगे, हालांकि उन्होंने कभी फॉर्मल तरीके से तलाक नहीं लिया. रिश्तों में आई खटास के बाद डिंपल ने एक बार फिर फिल्मों में वापसी का फैसला किया.

दूसरी पारी की शुरुआत और सनी देओल से मुलाकात

फिल्मों में वापसी के दौरान डिंपल कपाड़िया को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा. इसी दौर में उनकी मुलाकात एक्टर सनी देओल से हुई. दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया और उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म 'मंजिल मंजिल' की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हुई, जो समय के साथ और गहरी होती चली गई. कहा जाता है कि उस समय दोनों अपने-अपने निजी जीवन में कई उतार-चढ़ाव से गुजर रहे थे, जिसकी वजह से उनकी नजदीकियों की खबरें सामने आने लगीं.

करीब 11 साल तक चर्चा में रहा रिश्ता

फिल्मी गलियारों में लंबे समय तक डिंपल कपाड़िया और सनी देओल के रिश्ते की चर्चाएं होती रहीं. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब थे और उनका रिश्ता करीब एक दशक से ज्यादा समय तक चर्चा में रहा. हालांकि दोनों कलाकारों ने कभी भी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया. दिलचस्प बात ये रही कि उस दौरान डिंपल और सनी दोनों ही शादीशुदा थे. डिंपल दो बेटियों की मां थीं, जबकि सनी देओल भी अपने परिवार और बच्चों के साथ जिंदगी बिता रहे थे. इसके बावजूद दोनों के नाम अक्सर सुर्खियों में बने रहे.

जब ऋषि कपूर की जगह सनी देओल को मिला मौका

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्देशक नासिर हुसैन फिल्म 'मंजिल मंजिल' में पहले ऋषि कपूर को लेना चाहते थे. लेकिन बात नहीं बन पाई और बाद में ये फिल्म सनी देओल की झोली में चली गई. फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल नहीं कर सकी, लेकिन सनी और डिंपल की जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया. इसके बाद दोनों कई फिल्मों में साथ नजर आए और उनकी दोस्ती और नजदीकियों की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं.

आज भी कायम है डिंपल का स्टारडम

डिंपल कपाड़िया ने अपने लंबे करियर में कई यादगार फिल्मों में काम किया है. उन्होंने रोमांटिक, गंभीर और दमदार किरदारों के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. उम्र के इस पड़ाव पर भी वो फिल्मों में एक्टिव हैं और अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित करती रहती हैं.

ये भी पढ़ें: जन्म के वक्त नहीं चल रही थीं Shilpa Shetty की सांसें, डॉक्टरों ने मां को दी थी अबॉर्शन की सलाह, फिर ऐसे इस दुनिया में आईं एक्ट्रेस

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी कुछ घंटे में फिर से खेलते नजर आएंगे, किन टीमों से मुकाबला, किस चैनल पर आएगा मैच

दुनिया भर के क्रिकेट फैंस को जिस दिन का इंतजार था वो आ चुका है. इंडियन प्रीमियर लीग में धमाकेदार खेल दिखाने के बाद वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर से एक्शन में होंगे. इंडिया ए टीम श्रीलंका में ट्राई सीरीज खेलने के लिए तैयार है. पहले मुकाबले में मेजबान से भारत का सामना होगा. Mon, 8 Jun 2026 19:20:43 +0530

  Videos
See all

Shamali Love Jihad: कैसे आयुष बना रहमान... पढ़ने लगा कुरान | Namaz | Viral | UP Crime | Conversion #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T14:45:18+00:00

शहीद लांस दफादार बलदेव चंद को मरणोपरांत शौर्य चक्र, पत्नी और मां ने लिया ये सम्मान| Gallantry Awards #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T14:42:17+00:00

Rashtragarv: भारत..खरीददार से आर्म्स एक्सपोर्टर कैसे बना, राष्ट्रगर्व की कहानी | Indian Army #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T14:44:31+00:00

Rashtravad: एंटी मोदी मोर्चा फिर जुटा, क्या 29 तक एकजुट रह पाएगा? | Mamata Banerjee | Debate #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-08T14:42:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers