Responsive Scrollable Menu

CBSE Scam का पर्दाफाश करने वाले छात्रों से मिले Rahul Gandhi, PM Modi पर कसा तंज

सीबीएसई की ऑनस्क्रीन मार्किंग सिस्टम प्रणाली को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। पिछले दिनों झारखंड के रांची के रहने वाले एक छात्र सार्थक सिद्धांत ने अपने ब्लॉग के जरिए इस सिस्टम को लेकर एक बड़ी पड़ताल सामने रखी थी, जिसने शिक्षा विभाग की नींव हिलाकर रख दी है। अब इस पूरे मामले में कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी की एंट्री हुई है और उन्होंने सार्थक सिद्धांत व उनके दोस्त निसर्ग अधिकारी की जमकर तारीफ की है।

राहुल गांधी ने कहा कि सीबीएसई और कोएम्प्ट के बीच चल रही मिलीभगत का पर्दाफाश करके इन युवाओं ने कमाल कर दिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि देश के युवा सिर्फ रील बनाते रहें और पकौड़े तलते रहें, लेकिन इन दोनों युवाओं ने सरकार से जरूरी सवाल भी उठाए और खुद उनके जवाब भी ढूंढ़ निकाले।

राहुल गांधी ने सार्थक से मुलाकात का वीडियो किया शेयर

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पिछले हफ्ते सार्थक सिद्धांत के साथ हुई अपनी मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शेयर किया है। सार्थक, सीबीएसई की ओएसएम प्रक्रिया से प्रभावित छात्र हैं, जिन्होंने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए ओएसएम प्रक्रिया का टेंडर देने वाली वेंडर कंपनी के चयन में कथित अनियमितताओं और गड़बड़ी की तरफ इशारा किया है।


इसे भी पढ़ें: Wrestler Vinesh Phogat का डबल अटैक, Fake Voters से लेकर Gas की कीमतों पर सरकार को घेरा


देश के बड़े मीडिया हाउस जो न कर सके, वो बच्चों ने कर दिखाया

राहुल गांधी ने सार्थक की सराहना करते हुए कहा, "सार्थक की उम्र भले ही कम है, लेकिन अपनी सोच, साहस और सिद्धांतों में वह किसी से कम नहीं हैं। उसने और उसके साथी निसर्ग ने वो बड़ा काम कर दिखाया है जो देश के बड़े-बड़े मीडिया घराने और खोजी पत्रकार भी नहीं कर पाए। इन दोनों ने सीबीएसई और कोएम्प्ट के बीच के गठजोड़ को पूरी दुनिया के सामने लाकर रख दिया है।" राहुल गांधी ने आगे कहा कि देश का यह बच्चा सीबीआई से भी तेज निकला और नौजवानों की यह बड़ी जीत सही मायने में सरकार की करारी हार है।
 

इसे भी पढ़ें: Drugs Overdose या Dehydration? Mumbai के Music Event में मौत पर Police ने उठाया पर्दा


यही है भारत की असली युवा शक्ति

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, "मोदी जी चाहते हैं कि हमारे युवा सिर्फ रील बनाने और पकौड़े तलने में बिजी रहें, वे सरकार से कोई सवाल न पूछें और अपनी आंखें बंद रखें। लेकिन इन बच्चों ने न सिर्फ सवाल पूछे, बल्कि उनके जवाब भी खोज निकाले।" उन्होंने कहा कि यही भारत की असली युवा शक्ति है, जो जिज्ञासु, जागरूक और पूरी तरह जानकार है। राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि अब देश का भविष्य किसी भी तरह के बहकावे में आने वाला नहीं है।

Continue reading on the app

Wrestler Vinesh Phogat का डबल अटैक, Fake Voters से लेकर Gas की कीमतों पर सरकार को घेरा

पूर्व ओलंपियन और कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में 2026 एशियाई खेलों के लिए कुश्ती चयन ट्रायल में हिस्सा लेने के बाद सीधे जींद स्थित अपने जुलाना विधानसभा क्षेत्र पहुंचीं। वहां उन्होंने मीडिया से कई अहम मुद्दों पर बात की।

हरियाणा में शुरू हो रहे एसआईआर के मुद्दे पर उन्होंने कहा, "हरियाणा में एसआईआर की शुरुआत हो रही है। इसमें इस बात का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए कि किसी भी फर्जी वोटर का नाम लिस्ट में शामिल न हो और जो असली वोटर्स हैं, उन्हें सूची से बाहर न किया जाए।"

कांग्रेस में नाराजगी की खबरों को बताया गलत

अपने विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नाराजगी और गुटबाजी की खबरों पर विनेश फोगाट ने स्थिति साफ की। उन्होंने कहा, "पार्टी के अंदर ऐसी कोई नाराजगी नहीं है। कांग्रेस एक परिवार की तरह है। अगर हमारे अपने परिवार में कोई छोटी-मोटी नाराजगी होती भी है, तो हम उसे आपस में बैठकर सुलझा लेंगे। मैं क्षेत्र में सभी को साथ लेकर चल रही हूँ और हर बात की जानकारी दे रही हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "इस समय कांग्रेस पार्टी का जोश बहुत हाई है। सभी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया जा रहा है और पार्टी का रुख बिल्कुल साफ है कि हमें लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना है, न कि किसी एक व्यक्ति से।"
 

इसे भी पढ़ें: New Friends Colony में आग का खौफनाक मंजर, Fire Brigade के जांबाजों ने 8 लोगों को मौत के मुंह से निकाला


खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर जताई चिंता

राजनीति और खेल के तालमेल पर बात करते हुए विनेश फोगाट ने एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, "अगर राजनीति हमारे खेल को बर्बाद करने की कोशिश करेगी, तो हमें भी राजनीति के मैदान पर उतरकर ध्यान देना होगा। मैं इस क्षेत्र में इसीलिए आई हूं ताकि अपने स्तर पर देश के युवाओं और खिलाड़ियों के लिए कुछ अच्छा कर सकूं और उन्हें सही मंच दिला सकूं।"
 

इसे भी पढ़ें: Drugs Overdose या Dehydration? Mumbai के Music Event में मौत पर Police ने उठाया पर्दा


गैस सिलेंडरों के बढ़ते दामों पर सरकार को घेरा

घरेलू गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों पर विनेश फोगाट ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "गैस की कीमतें तीसरी बार बढ़ाई गई हैं और आने वाले समय में इनके और ज्यादा बढ़ने की आशंका है। हमारे नेता राहुल गांधी पूरे देश के सामने महंगाई की यह बात लगातार रख रहे हैं और यह स्थिति अब सभी को साफ-साफ दिखाई दे रही है।"

महंगाई पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा, "महंगाई तो अभी बस शुरू हुई है, आने वाले समय में आम जनता की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि मुझे खुद भी कभी-कभी गैस सिलेंडर लेने में मुश्किल का सामना करना पड़ता है।"

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG Day 2: गिल-राहुल की सेंचुरी के बाद डेब्यूटेंट सुथार चमके, झटके 3 विकेट, दूसरे दिन ही भारत ने कसा शिकंजा

IND vs AFG Day 2: भारत ने न्यू चंडीगढ़ में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे इकलौते टेस्ट के दूसरे दिन अपनी पकड़ मजबूत कर ली। जहां पहले दिन शुभमन गिल और केएल राहुल के शतकों ने टीम को मजबूत आधार दिया था, वहीं दूसरे दिन डेब्यूटेंट स्पिनर मानव सुथार भारत के सबसे बड़े हीरो बनकर उभरे।

भारत ने दिन की शुरुआत 368/3 के स्कोर से की। शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने पारी को आगे बढ़ाया। हालांकि अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद सलीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए गिल (126), पंत (81) और ध्रुव जुरेल के विकेट लेकर भारत को कुछ झटके दिए। सलीम ने अपने दूसरे ही टेस्ट में 6 विकेट लेकर प्रभावित किया।

इसके बावजूद भारत की बल्लेबाजी की गहराई देखने को मिली। वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद 52 रन बनाए जबकि मोहम्मद सिराज ने सिर्फ 12 गेंदों में 22 रन की तेज पारी खेली। भारत के सभी 10 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार करने में सफल रहे। केएल राहुल (100), शुभमन गिल (126), बी साई सुदर्शन (81) और ऋषभ पंत (81) ने टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। आखिरकार भारत ने 564/8 पर पारी घोषित कर दी।

इसके बाद जब अफगानिस्तान बल्लेबाजी के लिए उतरा तो मानव सुथार ने अपने पहले ही टेस्ट में कमाल कर दिया। उन्होंने अपने पहले ओवर में ही अब्दुल मलिक को आउट कर भारत को शुरुआती सफलता दिलाई। मलिक ने स्वीप खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर मोहम्मद सिराज के हाथों में चली गई।

सुथार यहीं नहीं रुके, उन्होंने रहमानुल्लाह गुरबाज को भी शानदार टर्न लेती गेंद पर स्लिप में कैच कराकर पवेलियन भेज दिया। पूरे सेशन में उनकी गेंदों में जबरदस्त टर्न और फ्लाइट देखने को मिली। उन्होंने लंबा स्पेल फेंकते हुए बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा और दिन के अंत तक तीन विकेट अपने नाम कर लिए।

प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने भी उनका अच्छा साथ दिया। प्रसिद्ध ने सेदीकुल्लाह अटल का विकेट लेकर अफगानिस्तान को एक और झटका दिया। दूसरी ओर रहमत शाह ने 43 रन बनाकर कुछ संघर्ष जरूर दिखाया, लेकिन अफगान टीम लगातार दबाव में रही।

अफगानिस्तान के लिए सबसे बड़ी परेशानी डीआरएस के गलत इस्तेमाल की रही। उन्होंने शुभमन गिल और ऋषभ पंत के खिलाफ मिले अहम मौकों को गंवा दिया, जिसका फायदा भारत ने उठाया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मैच पूरी तरह भारत के नियंत्रण में दिखाई दिया। विशाल स्कोर और मानव सुथार की शानदार शुरुआत ने मेजबान टीम को जीत की दिशा में मजबूत बढ़त दिला दी। अफगानिस्तान पर फॉलोऑन का खतरा मंडराने लगा है। दिन का खेल खत्म होने पर अफगानिस्तान ने 39.5 ओवर में 5 विकेट पर 113 रन बनाए। 

Sun, 07 Jun 2026 19:10:13 +0530

  Videos
See all

Greater Noida Accident News: मौत बनकर गिरा प्लास्टर...लापरवाही से गई जान | Shocking | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T14:15:06+00:00

Mahabharat: अवैध मदरसों पर एक्शन | TMC Split | CM Suvendu Action On Madarsa | Bengal News | Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T14:04:40+00:00

Madarsa Survey News: लाइव डिबेट में तू-तू मैं-मैं, भड़के कांग्रेस नेता! Bengal Politics | CM Suvendu #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T14:10:02+00:00

Iran की ताकत देख घबराया अमेरिका! | US | Trump | CIA Report | Iran Military Power | Iran | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T14:05:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers