Responsive Scrollable Menu

America में फिर भारतीय निशाने पर, Philadelphia में हैदराबाद के Anshul की गोली मारकर हत्या।

अमेरिका से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां भारत के रहने वाले एक युवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय अंशुल कुंचा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से हैदराबाद के रहने वाले थे। इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है और परिजन लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं।

मौजूद जानकारी के अनुसार अंशुल कुंचा अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर में कार्यरत थे। वह एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में नौकरी करते थे और सप्ताहांत में अतिरिक्त आय के लिए भोजन वितरण का कार्य भी करते थे। घटना के समय वह एक ऑर्डर पहुंचाने गए थे, जिसके बाद उन पर हमला कर दिया गया।

परिवार का आरोप है कि अंशुल को जानबूझकर एक सुनसान स्थान पर बुलाया गया था। उनकी बहन तन्वी कुंचा ने दावा किया है कि यह कोई सामान्य अपराध नहीं बल्कि पहले से रची गई साजिश थी। उनके अनुसार अंशुल को एक ऐसे इलाके में भोजन पहुंचाने के लिए कहा गया, जहां कोई गतिविधि नहीं थी और बाद में उन पर गोलियां चला दी गई।

तन्वी ने कहा है कि परिवार को जानकारी मिली कि अंशुल के सिर में कई गोलियां मारी गई थीं और उन्हें सड़क पर छोड़ दिया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि अंशुल के पास मौजूद कोई सामान नहीं छीना गया था। यही वजह है कि परिवार इस घटना को लूटपाट से जुड़ा मामला नहीं मान रहा है।

गौरतलब है कि परिवार के अनुसार अंशुल ने हमले से कुछ समय पहले ही एक अन्य ऑर्डर सफलतापूर्वक पूरा किया था। इसके बाद वह अगले स्थान पर पहुंचे, जहां उन पर हमला हुआ है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमलावर कितने थे और उनका उद्देश्य क्या था।

मौजूद जानकारी के अनुसार अमेरिकी जांच एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही हैं। स्थानीय मीडिया की कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि घटना में दो हमलावर शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों संदिग्ध काले रंग के मुखौटे और बैग पहने हुए थे। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक इस संबंध में कोई अंतिम पुष्टि नहीं की है।

बता दें कि न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। वाणिज्य दूतावास ने एक आधिकारिक संदेश में कहा है कि अंशुल कुंचा के असामयिक निधन से वह बेहद दुखी हैं और इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। दूतावास ने यह भी बताया है कि वह लगातार परिवार के संपर्क में है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

इस बीच तन्वी कुंचा ने भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से अपने भाई का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द भारत लाने में मदद की अपील की है। उन्होंने कहा है कि परिवार को जानकारी दी गई है कि पार्थिव शरीर सोमवार को सौंपा जा सकता है। परिवार की सबसे बड़ी इच्छा है कि अंशुल को अंतिम बार घर लाया जाए और मामले में दोषियों को सजा मिले।

गौरतलब है कि हाल के वर्षों में विदेशों में रहने वाले भारतीयों से जुड़ी कई दुखद घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें सुरक्षा और प्रवासी भारतीयों की स्थिति को लेकर चिंता जताई गई है। अंशुल कुंचा की मौत ने एक बार फिर ऐसे सवालों को चर्चा में ला दिया है। फिलहाल परिवार न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है और जांच एजेंसियों की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।

Continue reading on the app

टाटा मोटर्स वाणिज्यिक वाहनों के लिए ईवी और हाइड्रोजन टेक्नोलॉजी में निवेश जारी रखेगा : एन चंद्रशेखरन

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। दुनिया के क्लीन मोबिलिटी की तरफ बढ़ने से टाटा मोटर्स अपने वाणिज्यिक वाहन व्यवसाय के लिए इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन-आधारित टेक्नोलॉजी में निवेश करना जारी रखेगी। यह बयान चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन ने कंपनी की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट में शेयरधारकों को दिए संदेश में दिया।

चंद्रशेखरन ने कहा कि सस्टेनेबल मोबिलिटी की दिशा में बदलाव किसी एक तकनीक पर निर्भर नहीं रह सकता और इसके लिए इलेक्ट्रिक वाहनों, हाइड्रोजन-संचालित समाधानों और स्वच्छ आंतरिक दहन इंजन (आईसीई) तकनीकों के मिश्रण की आवश्यकता होगी।

उन्होंने बताया कि टाटा मोटर्स शून्य-उत्सर्जन वाले इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों के अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है। साथ ही, विशेष रूप से भारी-भरकम परिवहन क्षेत्रों के लिए हाइड्रोजन तकनीकों में निवेश करना जारी रखेगी।

टाटा मोटर्स के चेयरमैन ने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने, सुरक्षा संबंधी बढ़ती अपेक्षाओं और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में बदलावों के कारण ग्लोबल मोबिलिटी में तेजी से परिवर्तन हो रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि डिजिटल टेक्नोलॉजी और एआई में हो रही प्रगति से मोबिलिटी उत्पादों के डिजाइन, उपयोग और समर्थन के तरीके में बदलाव आ रहा है।

चंद्रशेखरन के अनुसार, भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं और विभिन्न क्षेत्रों में असमान आर्थिक सुधार उद्योग के लिए चुनौतियां बढ़ा रहे हैं, जिससे दीर्घकालिक प्रतिस्पर्धा के लिए चुस्त और मजबूत होना महत्वपूर्ण हो गया है।

भविष्य की बात करते हुए उन्होंने कहा कि टाटा मोटर्स का ध्यान मुनाफे को बढ़ाने पर केंद्रित है और उभरते मोबिलिटी अवसरों का लाभ उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है।

कंपनी कनेक्टेड व्हीकल प्लेटफॉर्म, उन्नत ड्राइवर सहायता प्रणाली, डेटा-आधारित फ्लीट सेवाएं, डिजिटल मोबिलिटी समाधान और अगली पीढ़ी के पावरट्रेन जैसी भविष्य की प्रौद्योगिकियों में निवेश करते हुए अनुशासित पूंजी आवंटन बनाए रखने की योजना बना रही है।

चंद्रशेखरन ने वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन पर भी प्रकाश डाला। टाटा मोटर्स ने इस वर्ष 83,855 करोड़ रुपए का अब तक का उच्चतम राजस्व दर्ज किया, जबकि वित्त वर्ष 2025 में यह 76,359 करोड़ रुपए था - जो वार्षिक आधार पर 9.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

उन्होंने शेयरधारकों से आगे कहा कि कि मुनाफे में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, ऑटोमोटिव व्यवसाय ने नियोजित पूंजी पर 72.3 प्रतिशत का प्रतिफल दिया है, जो वैश्विक वाणिज्यिक वाहन उद्योग में उच्चतम स्तरों में से एक है।

चेयरमैन ने कहा कि कंपनी उद्योग में अग्रणी विकास, मुनाफा और प्रतिफल पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगी, साथ ही ऐसी क्षमताओं का निर्माण करेगी जो सुरक्षित, कुशल और इंटेलिजेंस कमर्शियल मोबिलिटी के भविष्य को परिभाषित करेंगी।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

ब्रैडमैन 101.5, शुभमन गिल 82.8... टेस्ट कप्तानी के इतिहास में डॉन के करीब पहुंचा भारत का 'प्रिंस', बनाया महारिकॉर्ड

Shubman Gill create history: क्रिकेट की दुनिया में जब भी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ी कप्तानों की बात होती है, तो सर डॉन ब्रैडमैन का नाम सबसे ऊपर आता है. लेकिन आज के दौर में भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान शुभमन गिल ने लाल गेंद के क्रिकेट में एक ऐसा तूफान खड़ा कर दिया है, जो सीधे ब्रैडमैन की सल्तनत को चुनौती दे रहा है. रोहित शर्मा के बाद भारत के 37वें टेस्ट कप्तान बने गिल इस समय अपने करियर के सबसे सुनहरे दौर से गुजर रहे हैं. कप्तानी का दबाव जहां बड़े-बडे़ सूरमाओं के बल्ले की धार कुंद कर देता है, वहीं गिल के लिए यह एक वरदान साबित हुआ है. उन्होंने बतौर कप्तान न केवल रनों का अंबार लगाया है, बल्कि इतिहास के बड़े-बड़े कप्तानों को पीछे छोड़ते हुए डॉन ब्रैडमैन के बाद टेस्ट इतिहास में दूसरा सबसे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी औसत हासिल कर लिया है. Sun, 7 Jun 2026 19:37:56 +0530

  Videos
See all

Ambikapur mother lit funeral pyre of her own son: मां ने सगे बेटे का किया अंतिम संस्कार| Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T14:41:40+00:00

Bihar MLC चुनाव में Pawan Singh का जलवा, Upendra Kushwaha की बढ़ी टेंशन, Tejashwi का प्लान तैयार! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T14:45:06+00:00

Madarsa Survey: मदरसों पर सरकार के 'हंटर' से क्यों टेंशन में आई सपा? Bengal News | CM Suvendu #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T14:35:25+00:00

Haridwar Bus Fire Accident Viral Video: हरिद्वार में बीच सड़क पर चलती बस धू-धूकर जली #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T14:33:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers