पूर्व ओलंपियन और कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में 2026 एशियाई खेलों के लिए कुश्ती चयन ट्रायल में हिस्सा लेने के बाद सीधे जींद स्थित अपने जुलाना विधानसभा क्षेत्र पहुंचीं। वहां उन्होंने मीडिया से कई अहम मुद्दों पर बात की।
हरियाणा में शुरू हो रहे एसआईआर के मुद्दे पर उन्होंने कहा, "हरियाणा में एसआईआर की शुरुआत हो रही है। इसमें इस बात का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए कि किसी भी फर्जी वोटर का नाम लिस्ट में शामिल न हो और जो असली वोटर्स हैं, उन्हें सूची से बाहर न किया जाए।"
कांग्रेस में नाराजगी की खबरों को बताया गलत
अपने विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नाराजगी और गुटबाजी की खबरों पर विनेश फोगाट ने स्थिति साफ की। उन्होंने कहा, "पार्टी के अंदर ऐसी कोई नाराजगी नहीं है। कांग्रेस एक परिवार की तरह है। अगर हमारे अपने परिवार में कोई छोटी-मोटी नाराजगी होती भी है, तो हम उसे आपस में बैठकर सुलझा लेंगे। मैं क्षेत्र में सभी को साथ लेकर चल रही हूँ और हर बात की जानकारी दे रही हूं।"
उन्होंने आगे कहा, "इस समय कांग्रेस पार्टी का जोश बहुत हाई है। सभी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया जा रहा है और पार्टी का रुख बिल्कुल साफ है कि हमें लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना है, न कि किसी एक व्यक्ति से।"
खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर जताई चिंता
राजनीति और खेल के तालमेल पर बात करते हुए विनेश फोगाट ने एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, "अगर राजनीति हमारे खेल को बर्बाद करने की कोशिश करेगी, तो हमें भी राजनीति के मैदान पर उतरकर ध्यान देना होगा। मैं इस क्षेत्र में इसीलिए आई हूं ताकि अपने स्तर पर देश के युवाओं और खिलाड़ियों के लिए कुछ अच्छा कर सकूं और उन्हें सही मंच दिला सकूं।"
गैस सिलेंडरों के बढ़ते दामों पर सरकार को घेरा
घरेलू गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों पर विनेश फोगाट ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "गैस की कीमतें तीसरी बार बढ़ाई गई हैं और आने वाले समय में इनके और ज्यादा बढ़ने की आशंका है। हमारे नेता राहुल गांधी पूरे देश के सामने महंगाई की यह बात लगातार रख रहे हैं और यह स्थिति अब सभी को साफ-साफ दिखाई दे रही है।"
महंगाई पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा, "महंगाई तो अभी बस शुरू हुई है, आने वाले समय में आम जनता की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि मुझे खुद भी कभी-कभी गैस सिलेंडर लेने में मुश्किल का सामना करना पड़ता है।"
Continue reading on the app
मुंबई के वर्ली इलाके में रविवार तड़के आयोजित एक म्यूजिक इवेंट के दौरान एक 28 वर्षीय युवक की अचानक मौत हो गई, जबकि एक महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने साफ किया है कि शुरुआती जांच में ड्रग्स के इस्तेमाल का कोई सबूत नहीं मिला है, हालांकि दोनों ने शराब पी रखी थी।
यह वाकया वर्ली के एनएससीआई डोम में चल रहे 'क्लैंगकुएन्स्टलर ऑल नाइट लॉन्ग' नाम के म्यूजिकल शो के दौरान हुआ। तारदेव पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के बीच में युवक को अचानक मेडिकल इमरजेंसी का सामना करना पड़ा और वह बेहोश हो गया। उसे तुरंत मालाबार हिल के ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
डिहाइड्रेशन हो सकती है मौत की वजह
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, शुरुआती जांच में डिहाइड्रेशन को मौत की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, मौत का असली कारण पोस्टमार्टम और आगे की मेडिकल जांच के बाद ही पूरी तरह साफ हो पाएगा।
पुलिस का कहना है कि वे इस मामले को पूरी गंभीरता से देख रहे हैं। उस रात इवेंट में क्या-क्या हुआ, इस पूरी कड़ी को समझने के लिए वेन्यू (कार्यक्रम स्थल) और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की बारीकी से जांच की जा रही है।
महिला ने शराब के साथ पी थी एनर्जी ड्रिंक
इसी म्यूजिक इवेंट में शामिल हुई एक 31 वर्षीय महिला की भी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे आनन-फानन में इलाज के लिए जसलोक अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर और स्थिर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, महिला ने पूछताछ में बताया है कि उसने कार्यक्रम के दौरान शराब के साथ कुछ एनर्जी ड्रिंक का सेवन किया था, जिसके बाद उसे घबराहट होने लगी।
ड्रग्स के ओवरडोज से पुलिस का इनकार
पुलिस ने इस मामले में ड्रग्स के ओवरडोज जैसी किसी भी आशंका से फिलहाल साफ इनकार किया है। अधिकारी ने कहा, "हमारी अब तक की जांच में किसी भी तरह के ड्रग्स के इस्तेमाल का कोई सुराग नहीं मिला है।" पुलिस ने तारदेव थाने में इन दोनों घटनाओं की अलग-अलग एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज कर ली है।
आपको बता दें कि इसी साल अप्रैल में भी मुंबई के गोरेगांव स्थित नेस्को एग्जीबिशन सेंटर में एक ऐसा ही हादसा हुआ था। वहां एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में गए दो एमबीए (MBA) छात्रों की मौत हो गई थी, जिसकी वजह कथित तौर पर ड्रग्स का ओवरडोज बताई गई थी और पुलिस ने उस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया था। लेकिन वर्ली के इस मामले में पुलिस ड्रग्स की बात से इनकार कर रही है।
Continue reading on the app