Responsive Scrollable Menu

Tata Tiago या Hyundai Grand i10 Nios? जानिए कौन है असली वैल्यू फॉर मनी हैचबैक

नई Tata Tiago और Hyundai Grand i10 Nios के बीच मुकाबला पहले से ज्यादा दिलचस्प हो गया है. एक तरफ Tiago कम कीमत, दमदार सेफ्टी और सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स के साथ आती है, तो दूसरी ओर Nios प्रीमियम इंटीरियर और रिफाइंड ड्राइविंग अनुभव का दावा करती है. अगर आप 8 लाख रुपये के बजट में नई हैचबैक खरीदने की सोच रहे हैं, तो फैसला लेने से पहले दोनों कारों की ये पूरी तुलना जरूर पढ़ें.

Continue reading on the app

सूर्यकुमार यादव ने इंटरनेशनल क्रिकेट से क्या ले लिया संन्यास? जानिए वायरल पोस्ट की पूरी सच्चाई

Is Suryakumar Yadav Retired From International Cricket: भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव को टी-20 टीम की कप्तानी से हटा दिया गया है. शनिवार को अपकमिंग टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हुआ, जिसमें सूर्यकुमार यादव के लिए जगह नहीं थी. जी हां, कप्तानी से हटाने के साथ ही उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया गया है. अब टीम इंडिया के नए टी-20 कैप्टन हैं श्रेयस अय्यर, जो आयरलैंड सीरीज से जिम्मेदारी संभालेंगे. मगर, इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है कि सूर्यकुमार यादव ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. तो आइए आपको इस खबर की पूरी सच्चाई के बारे में बताते हैं...

सूर्यकुमार यादव के रिटायरमेंट की खबर की क्या है सच्चाई?

भारतीय स्टार क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव को टी-20 टीम की कप्तानी से हटा दिया गया है. इसके बाद अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उनके रिटायरमेंट का दावा किया जा रहा है. मगर, जानकारी के लिए आपको बता दें कि ये पोस्ट पूरी तरह से फेक है. जी हां, ये पोस्ट SuryaKumar Yadav नाम के अकाउंट से किया गया है, लेकिन ये सूर्या का अकाउंट नहीं है बल्कि एक फेक अकाउंट है, जिससे रिटायरमेंट वाला पोस्ट आया है. यदि आप अकाउंट पर देखेंगे, तो महज 77 फॉलोवर्स ही हैं. हालांकि, इस पोस्ट के आने के बाद से ही यूजर्स लगातार इसपर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

सूर्यकुमार यादव के कैप्टेंसी रिकॉर्ड हैं शानदार

इस बात में कोई दोराय नहीं है कि सूर्यकुमार यादव एक अच्छे कप्तान रहे और उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने टी-20 विश्व कप 2026 ट्रॉफी उठाई. सूर्यकुमार यादव ने अब तक 52 टी-20 मैचों में भारत की कप्तानी की है, जिसमें 40 मैचों में जीत दिलाई है और 8 मैचों में हार का सामना किया है. 2 मैच टाई रहे हैं. इस तरह सूर्या के कैप्टेंसी रिकॉर्ड कमाल के हैं और विनिंग प्रतिशत 76.92 का है.

बल्ले से प्रदर्शन नहीं कर पा रहे सूर्यकुमार यादव

भले ही कप्तान के तौर पर सूर्यकुमार यादव का विनिंग प्रतिशत शानदार रहा हो. मगर, बल्ले से वह लगातार निराशाजनक प्रदर्शन कर रहे हैं. जी हां, पिछले लंबे वक्त से सूर्या का बल्ला खामोश है और वह निराशाजनक प्रदर्शन कर रहे हैं. टी-20 इंटरनेशनल की पिछली 10 पारियों में उन्होंने महज 2 फिफ्टी लगाईं. आईपीएल 2026 भी सूर्या के लिए बतौर बल्लेबाज बेहद निराशाजनक रहा. उन्होंने 13 मुकाबले खेले, जिसमें 147.54 की स्ट्राइक रेट और 20.77 के औसत से 270 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए.

अभी टी-20 मुंबई लीग में खेल रहे हैं सूर्यकुमार यादव

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के निराशाजनक सीजन के बाद सूर्यकुमार यादव मौजूदा समय में टी-20 मुंबई लीग में खेल रहे हैं. इस लीग में वह ट्रायम्फ नाइट्स एमएनई की कमान संभाल रहे हैं. ऐसे में अब सूर्या पूरी कोशिश करेंगे कि इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करें और रन बनाएं, जिससे आत्मविश्वास मिलेगा. साथ ही एक बार फिर वह टीम इंडिया में वापसी की दावेदारी पेश कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता के लिए BCCI ने बनाया खास प्रावधान, 15 साल के खिलाड़ी को घुलने-मिलने का मिलेगा समय

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट और वनडे पर ध्यान दो... BCCI ने शुभमन गिल के लिए बंद किए टी20 टीम के दरवाजे! सामने आई ये वजह

Shubman Gill: भारत के टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल के टी20 करियर पर बीसीसीआई ने फरमान जारी कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चयनकर्ताओं ने साफ कर दिया है कि शुभमन गिल सिर्फ वनडे और टेस्ट फॉर्मेट में ही खेलेंगे. ये फैसला शुभमन के वर्कलोड मैनेजमेंट और आगामी वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. Sun, 7 Jun 2026 12:02:13 +0530

  Videos
See all

Donald Trump On Nuclear News LIVE: Trump का परमाणु पर बड़ा आर्डर! | Iran US War | Mojtaba | Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T07:12:45+00:00

Varanasi Meat Ban News: वाराणसी शहर में मांस, मछली की बिक्री पर बैन | Kashi Vishwanath #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T07:10:22+00:00

Sambhal Bulldozer Action Live: संभल में दूसरे दिन भी अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर | Breaking News| UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T07:03:48+00:00

Odisha News: ओडिशा में इंजीनियर के ठिकानों पर छापा, 2 करोड़ नकद और सोना बरामद | Bhubaneswar #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T07:10:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers