Responsive Scrollable Menu

Team India में 15 साल के Vaibhav Sooryavanshi की एंट्री, Gavaskar बोले- Sanju को बाहर करो

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का खुलकर समर्थन किया है। गावस्कर ने भारतीय टीम मैनेजमेंट से अपील की है कि आने वाले आयरलैंड दौरे पर होने वाली दो मैचों की टी20 सीरीज में इस युवा खिलाड़ी को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका दिया जाए। गावस्कर चाहते हैं कि टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ओपनिंग बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को एक-एक मैच में आराम दें, ताकि सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सके।

टीम इंडिया में शामिल होने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

शनिवार को टीम इंडिया का एलान होने के साथ ही वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। वह सीनियर नेशनल टीम में जगह बनाने वाले भारत के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। सूर्यवंशी को यह इनाम आईपीएल 2026 में उनके कमाल के प्रदर्शन के लिए मिला है। इस सीजन में उन्होंने करीब 237 के तूफानी स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 776 रन बनाए थे और 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर' का अवॉर्ड जीता था। गावस्कर का मानना है कि इस जादुई खेल के बाद सेलेक्टर्स के पास उन्हें टीम में शामिल करने के अलावा कोई और रास्ता नहीं था।
 

इसे भी पढ़ें: 15 साल की उम्र में Team India में एंट्री! Vaibhav Sooryavanshiने तोड़ा Sachin Tendulkar का रिकॉर्ड


गावस्कर ने कहा, "इस सिलेक्शन की तो पूरी उम्मीद थी। आप खुद उनकी फॉर्म और उनके बनाए रनों को देखिए। आईपीएल में ऐसे धमाकेदार प्रदर्शन के बाद कोई उन्हें टीम से बाहर कैसे रख सकता है? अच्छे खेल का इनाम तो मिलना ही चाहिए और चयनकर्ताओं ने बिल्कुल यही किया है।"
 

इसे भी पढ़ें: Captaincy हटने के बाद Suryakumar Yadav ने दिखाई Game Spirit, Team India और Vaibhav Sooryavanshi को दिया आशीर्वाद


संजू या अभिषेक को आराम देने की सलाह

गावस्कर के मुताबिक, आयरलैंड के खिलाफ होने वाली यह छोटी टी20 सीरीज इस युवा टैलेंट को इंटरनेशनल लेवल पर परखने का सबसे सही मौका है। सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की वकालत करते हुए पूर्व कप्तान ने कोच और कप्तान को रोटेशन पॉलिसी अपनाने की सलाह दी है।

उन्होंने आगे कहा, "मैं तो उन्हें आयरलैंड सीरीज में जरूर खिलाऊंगा और बल्लेबाजी करते देखना चाहूंगा। उन्हें संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा की जगह आजमाया जा सकता है। जैसे- एक मैच में अभिषेक शर्मा को आराम दे दिया जाए और दूसरे मैच में संजू सैमसन को रेस्ट देकर सूर्यवंशी को ओपनिंग करने का मौका मिले।"

Continue reading on the app

SS Rajamouli की 'Varanasi' पर सबसे बड़ा खुलासा, Mahesh Babu बनेंगे राम, होगी 30 मिनट की महालड़ाई

एसएस राजामौली की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वाराणसी' लंबे समय से चर्चाओं में बनीं हुई है। हाल ही में डायरेक्टर के पिता ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को और ज्यादा बढ़ाते हुए कंफर्म किया है कि इसमें रामायण से राम और कुंभकर्ण के बीच लड़ाई का सीन देखने को मिलेगा।
 
राम और कुंभकर्ण की होगी लड़ाई
उन्होंने आगे खुलासा किया है कि फिल्म में 30 मिनट तक का सीन होगा, जिसे दर्शक देखकर हैरान हो जाएंगे। गौरतलब है कि राम का रोल महेश बाबू ही निभाएंगे। लेकिन अभी कंफर्म नहीं हुआ कि पृथ्वीराज सुकुमारन कुंभकर्ण का रोल करेंगे या नहीं।

किसी इवेंट में राजमौली के पिता और राइटर विजयेन्द्र प्रसाद से उस 30 मिनट के सीन के बारे में पूछा गया कि जिसका उन्होंने जिक्र किया था। जब उनसे पूछा गया कि क्या यह पौराणिक है या पॉलिटिकल, तो राइटर ने कहा, ' यह राम और कुंभकर्ण के बीच लड़ाई है... आपने ट्रेलर में देखा होगा, है ना? आपने राम और कुंभकर्ण को देखा।  आपने भगवान हनुमान की पूंछ और उस पर एक रथ देखा। मैं उसी की बात कर रहा हूं... मंत्रमुग्ध कर देने वाला'।

राजमौली ने बनाय महेशबाबू के लुक का वॉलपेपर
पिछले साल एक इवेंट में राजामौली ने कहा, 'पहले दिन, जब महेश फोटोशूट के लिए भगवान राम के गेटअप में आए, तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए। मैं उलझन में था। महेश में कृष्ण जैसा आकर्षण है, लेकिन राम जैसी शांति भी है। फिर भी, मुझे भरोसा था। मैंने उस फोटो को अपना वॉलपेपर भी बनाया था और फिर उसे हटा दिया ताकि कोई उसे देख न सके'।
उन्होंने आगे कहा,  'हमने इस सीक्वेंस की शूटिंग 60 दिनों तक की और हाल ही में इसे पूरा किया है। हर दिन एक चुनौती थी। हर एपिसोड और सब-एपिसोड अपने आप में एक फिल्म जैसा लगता था; हर चीज को नए सिरे से सोचना और प्लान करना पड़ा। उन सभी मुश्किलों को पार करने के बाद, हमने आखिरकार सीक्वेंस पूरा किया है। मेरा मानना है कि यह मेरी और महेश की फिल्मों में सबसे यादगार सीक्वेंस में से एक होगा'।

टाइम ट्रैवल पर आधारित है यह फिल्म

गौरतलब है कि जब फिल्म का सीक्वेंस पहली बार आया तो लगा कि यह फिल्म टाइम ट्रैवल पर बेस्ड है। लेकिन राइटर के बाद फिल्म को लेकर उत्साह अब अपने चरम पर पहुंच गया है। इस फिल्म में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के अलावा प्रियंका चोपड़ा भी इंडियन सिनेमा में वापसी कर रही हैं। बता दें कि, यह फिल्म साल 2027 में रिलीज होने वाली है। 

Continue reading on the app

  Sports

सूर्यकुमार यादव ने किया संन्यास का ऐलान? कप्तानी छिनने के बाद सोशल मीडिया पोस्ट से मचा तहलका

BCCI की सेलेक्शन कमेटी ने एक बड़ा फैसला लेते हुए T20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटा दिया. इसके साथ ही उन्हें टी20 टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया, जिसके बाद से उनके करियर को लेकर सवाल उठ रहे हैं. Sun, 07 Jun 2026 13:10:21 +0530

  Videos
See all

World Poha Day पर नागपुर में बना रिकॉर्ड, 3000 किलो ताड़ी पोहा तैयार! | Shorts | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T07:57:47+00:00

Malviya Nagar Fire Action News: सरकार की पड़ी लाठी तो प्रशासन ने की लीपापोती, परेशान हुए दुकानदार #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T08:03:51+00:00

Twisha Sharma Death Case Latest Update :द्विशा मौत मामले में जांच एजेंसी पर सवाल | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T08:00:12+00:00

Middle East Conflict: बारूद की गूंज, 'महायुद्ध' का अलार्म | Donald Trump | US-Iran War | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T08:07:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers