Responsive Scrollable Menu

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "category_list" on null

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

  Recommended

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 290

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 290
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

Ohio Festival में गोलियों की तड़तड़ाहट से जश्न बना मातम, Gun Violence में 12 लोग बुरी तरह घायल

अमेरिका में ओहायो के टोलेडो शहर से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां चल रहे एक कम्युनिटी फेस्टिवल के पास अचानक हुई गोलीबारी में कम से कम 12 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद वहां मौजूद भीड़ में भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल पुलिस हमलावरों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

टोलेडो के डिप्टी पुलिस चीफ जो हेफरनन ने बताया कि घायलों में से दो लोगों की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि कम से कम दो लोग हथियार चला रहे थे और वे दोनों संभवतः एक-दूसरे पर ही गोलियां बरसा रहे थे।

गवर्नर ने जताई गहरी चिंता

टोलेडो पुलिस विभाग के अनुसार, यह घटना 'ओल्ड वेस्ट एंड फेस्टिवल' के पास हुई। यह शहर के एक ऐतिहासिक इलाके में हर साल होने वाला एक बड़ा प्रोग्राम है, जिसमें लाइव म्यूजिक और होम टूर जैसे कई आयोजन होते हैं।

इस घटना पर ओहायो के गवर्नर माइक डेवाइन ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने अपने बयान में कहा, "आज रात टोलेडो की स्थिति को लेकर मैं बहुत चिंतित हूं। गर्मियों के ये त्योहार परिवारों के लिए सुरक्षित जगह होने चाहिए, जहां लोग बिना किसी डर के एंजॉय कर सकें, न कि हिंसा का शिकार हों।" सोशल मीडिया पर भी इस घटना के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें लोग गोलियों की आवाज सुनकर जान बचाकर भागते दिख रहे हैं।
 

इसे भी पढ़ें: जब हमला हुआ खामनेई के साथ थे! वो आखिरी वक्त तक...अरागची ने अब बताई उस रात की पूरी कहानी


अब तक साफ नहीं हुई गोलीबारी की वजह

पुलिस ने अभी तक गोलीबारी की वजहों का खुलासा नहीं किया है। कई घायलों को इलाज के लिए पास के मेडिकल सेंटर्स में भर्ती कराया गया है। घटना के वक्त वहां मौजूद केविन बेरी नाम के एक शख्स ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ पार्क में बैठकर लाइव म्यूजिक सुन रहे थे, तभी अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट गूंज उठी।

चश्मदीदों ने बयां किया आंखों देखा हाल

केविन के मुताबिक, आवाज सुनते ही सब लोग जमीन पर लेट गए। जब उन्होंने उठकर देखा, तो उनसे करीब 50 फीट की दूरी पर एक बंदूक जमीन पर गिरी हुई थी। फेस्टिवल की सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। अमेरिकी नौसेना में रह चुके केविन ने मेडिकल ट्रेनिंग ली हुई थी, इसलिए उन्होंने तुरंत आगे बढ़कर पीड़ितों की मदद की। उन्होंने अपनी आंखों से कम से कम पांच लोगों को गोली से जख्मी हालत में पार्क के आसपास बिखरे देखा।
 

इसे भी पढ़ें: इजराइल ने UN में अचानक निकाल लिया ड्रोन, पूरी दुनिया में तहलका!


क्या है 'ओल्ड वेस्ट एंड फेस्टिवल'?

टोलेडो के ऐतिहासिक इलाके में होने वाला यह दो दिनों का एक बेहद लोकप्रिय उत्सव है। इसमें लाइव म्यूजिक के साथ-साथ खाने-पीने के स्टॉल्स, शॉपिंग और पुराने घरों के टूर शामिल होते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस फेस्टिवल को टोलेडो में गर्मियों के त्योहारी सीजन की शुरुआत माना जाता है, लेकिन इस बार की शुरुआत इस दर्दनाक हादसे के साथ हुई है।

Continue reading on the app

ट्रंप के इस ऑफर पर भड़का ईरान! 'पहले 24 अरब डॉलर दो, फिर सोचना', मोजतबा-ट्रंप मुलाकात पर लगा 'फुल स्टॉप'

Trump Khamenei Meeting: वार्ता टूटने की स्थिति में ईरान ने अमेरिका को बेहद गंभीर सैन्य अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी है। तेहरान ने धमकी दी है कि वह हिंद महासागर, बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य, लाल सागर और भूमध्य सागर तक संघर्ष को खींच ले जाएगा और अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाएगा, जिससे अमेरिका को भारी नुकसान होगा

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: ऋषभ पंत के खिलाफ अफगानिस्तानी कप्तान ने कैसे सुधारी अपनी गलती? पहली बार किया ये कमाल

ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में वापसी करते हुए फिर एक दमदार पारी खेली लेकिन अपना शतक पूरा नहीं कर सके. अफगानिस्तान के खिलाफ पहली पारी में वो 81 रन बनाकर आउट हो गए. Sun, 07 Jun 2026 12:19:21 +0530

  Videos
See all

Non Veg Banned In Varanasi |UP News|Kashi News|Yogi Adityanath News: काशी की आस्था के लिए बड़ा फैसला #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T07:32:43+00:00

Chandigarh News: चंडीगढ़ में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 ठिकानों पर छापेमारी #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T07:40:56+00:00

Kolkata में TMC पार्षद गिरफ्तार, जबरन उगाही मामले में बड़ी कार्रवाई | West Bengal News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T07:34:23+00:00

Rajasthan News: चंद्रसेल महादेव मठ में युवा संत की हत्या से हड़कंप, SIT जांच के आदेश | Kota #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T07:47:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers