Responsive Scrollable Menu

U18 Asia Cup Hockey 2026: जापान में भारत का जलवा, MP के खिलाड़ियों ने मचाया धमाल, CM मोहन यादव ने खिलाड़ियों को सराहा

MP News: क्या भारत की नई हॉकी ब्रिगेड दुनिया पर राज करने वाली है? आशीष तानी पूर्ति की हैट्रिक और कप्तान केतन कुशवाहा के गोल ने कैसे बदल दिया मैच? अंडर-18 एशिया कप 2026 में भारतीय टीम ने जापान में क्या तहलका मचाया?

Continue reading on the app

कितनी है TV क्वीन एकता कपूर की नेटवर्थ, आलीशान बंगला-लग्जरी गाड़ियां और क्या-क्या, जानिए

Ekta Kapoor Birthday: एकता कपूर की कुल नेटवर्थ कितनी है? एकता कपूर कौन-कौन सी लग्जरी कारों की मालकिन हैं? एकता कपूर भारत की सबसे अमीर महिला प्रोड्यूसर्स में शामिल हैं क्या?

Continue reading on the app

  Sports

Team India में 15 साल के Vaibhav Sooryavanshi की एंट्री, Gavaskar बोले- Sanju को बाहर करो

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का खुलकर समर्थन किया है। गावस्कर ने भारतीय टीम मैनेजमेंट से अपील की है कि आने वाले आयरलैंड दौरे पर होने वाली दो मैचों की टी20 सीरीज में इस युवा खिलाड़ी को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका दिया जाए। गावस्कर चाहते हैं कि टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ओपनिंग बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को एक-एक मैच में आराम दें, ताकि सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सके।

टीम इंडिया में शामिल होने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

शनिवार को टीम इंडिया का एलान होने के साथ ही वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। वह सीनियर नेशनल टीम में जगह बनाने वाले भारत के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। सूर्यवंशी को यह इनाम आईपीएल 2026 में उनके कमाल के प्रदर्शन के लिए मिला है। इस सीजन में उन्होंने करीब 237 के तूफानी स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 776 रन बनाए थे और 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर' का अवॉर्ड जीता था। गावस्कर का मानना है कि इस जादुई खेल के बाद सेलेक्टर्स के पास उन्हें टीम में शामिल करने के अलावा कोई और रास्ता नहीं था।
 

इसे भी पढ़ें: 15 साल की उम्र में Team India में एंट्री! Vaibhav Sooryavanshiने तोड़ा Sachin Tendulkar का रिकॉर्ड


गावस्कर ने कहा, "इस सिलेक्शन की तो पूरी उम्मीद थी। आप खुद उनकी फॉर्म और उनके बनाए रनों को देखिए। आईपीएल में ऐसे धमाकेदार प्रदर्शन के बाद कोई उन्हें टीम से बाहर कैसे रख सकता है? अच्छे खेल का इनाम तो मिलना ही चाहिए और चयनकर्ताओं ने बिल्कुल यही किया है।"
 

इसे भी पढ़ें: Captaincy हटने के बाद Suryakumar Yadav ने दिखाई Game Spirit, Team India और Vaibhav Sooryavanshi को दिया आशीर्वाद


संजू या अभिषेक को आराम देने की सलाह

गावस्कर के मुताबिक, आयरलैंड के खिलाफ होने वाली यह छोटी टी20 सीरीज इस युवा टैलेंट को इंटरनेशनल लेवल पर परखने का सबसे सही मौका है। सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की वकालत करते हुए पूर्व कप्तान ने कोच और कप्तान को रोटेशन पॉलिसी अपनाने की सलाह दी है।

उन्होंने आगे कहा, "मैं तो उन्हें आयरलैंड सीरीज में जरूर खिलाऊंगा और बल्लेबाजी करते देखना चाहूंगा। उन्हें संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा की जगह आजमाया जा सकता है। जैसे- एक मैच में अभिषेक शर्मा को आराम दे दिया जाए और दूसरे मैच में संजू सैमसन को रेस्ट देकर सूर्यवंशी को ओपनिंग करने का मौका मिले।"
Sun, 07 Jun 2026 12:22:21 +0530

  Videos
See all

Non Veg Banned In Varanasi |UP News|Kashi News|Yogi Adityanath News: काशी की आस्था के लिए बड़ा फैसला #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T07:32:43+00:00

Rajasthan News: चंद्रसेल महादेव मठ में युवा संत की हत्या से हड़कंप, SIT जांच के आदेश | Kota #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T07:47:06+00:00

Chandigarh News: चंडीगढ़ में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 ठिकानों पर छापेमारी #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T07:40:56+00:00

Corrupt Officer House Raid News: अफसर के घर, नोटों का पहाड़ ! | Mega Cash Recovery #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T07:37:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers