Responsive Scrollable Menu

राम चरण से मिलकर रो पड़ा फैन:स्टेज पर एक्टर की तरफ भागा था, घबरा गई थीं जाह्नवी कपूर; बॉडीगार्ड ने उठाकर बाहर निकाला था

फिल्म 'पेद्दी' के प्रमोशन इवेंट का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें राम चरण जैसा दिखने वाला एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर स्टेज की तरफ दौड़ पड़ा था। हालांकि, सुरक्षा कर्मियों ने उसे तुरंत रोक लिया था। वहीं, इस घटना के बाद राम चरण ने उस फैन से अलग से मुलाकात की। यह मुलाकात पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई गई। मुलाकात के दौरान फैन इमोशनल हो गया और रोता भी दिखाई दिया। राम चरण ने फैन को शांत कराया और उसके साथ बातचीत भी की। राम चरण-जाह्नवी 'पेद्दी' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे दरअसल, मंगलवार को राम चरण और जाह्नवी कपूर अपकमिंग फिल्म 'पेद्दी' के प्रमोशन के लिए विजयवाड़ा पहुंचे थे। तभी स्टेज पर राम चरण जैसा दिखने वाला एक हमशक्ल फैन अचानक उनकी तरफ तेजी से दौड़ा। इस घटना से राम चरण के बगल में बैठीं जाह्नवी कपूर घबरा गईं। हालांकि, राम चरण के पर्सनल बॉडीगार्ड और एमएमए फाइटर केविन कुंटा ने मुस्तैदी दिखाते हुए फैन को रास्ते में ही रोक लिया और गोद में उठाकर स्टेज से बाहर कर दिया था। घबरा गईं जाह्नवी, बढ़ाई गई सुरक्षा सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में साफ दिख रहा है कि फैन के अचानक करीब आने से जाह्नवी कपूर काफी असहज और डरी हुई नजर आईं। वे अपनी सीट पर ही सहम गईं और उनकी घबराहट चेहरे पर साफ दिख रही थी। इस घटना के तुरंत बाद सुरक्षा टीम अलर्ट हो गई। जाह्नवी और राम चरण की सुरक्षा के लिए उनके चारों तरफ बड़ी संख्या में पुलिस और निजी सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया, ताकि इवेंट को बिना किसी बाधा के पूरा किया जा सके। फिल्म पेड्डी के बारे में जानिए पेड्डी एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जो खेल के माध्यम से अपनी पहचान तलाशने वाले एक व्यक्ति की कहानी पर आधारित है। फिल्म को बुच्ची बाबू सना ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इसका प्रोडक्शन वेंकट सतीश किलारू ने वृद्धि सिनेमाज के बैनर तले किया है। फिल्म को मैत्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स प्रेजेंट कर रहे हैं। फिल्म में राम चरण, जाह्नवी कपूर, शिव राजकुमार, दिव्येंदु और जगपति बाबू प्रमुख भूमिकाओं में हैं। पेड्डी 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये खबर भी पढ़ें पीएम मोदी ने पूछी थी फिल्म ‘पेड्डी’ की कहानी:राम चरण बोले थे- मूवी का कॉन्सेप्ट विकसित भारत जैसा है पिछले साल पीएम नरेंद्र मोदी से एक्टर राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला की मुलाकात हुई थी। हाल ही में इस बातचीत से जुड़ा एक किस्सा राम चरण ने बताया। पूरी खबर पढ़ें

Continue reading on the app

अमित जानी बोले- 'काला हिरण' सलमान की बायोपिक नहीं है:फिल्म बिश्नोई समाज पर आधारित, कहा- नोटिस भेजकर हम पर दबाव बनाया जा रहा है

फिल्म 'काला हिरण' को लेकर जारी विवाद के बीच फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने सलमान खान की लीगल टीम के नोटिस पर रिएक्शन दिया। ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट में पोस्ट किए वीडियो में अमित जानी ने कहा कि हमारी पूरी फिल्म सलमान खान की बायोपिक नहीं है। हमारी पूरी फिल्म सलमान खान के नजरिए से नहीं है। अमित जानी ने वीडियो में कहा, ‘सलमान खान की लीगल टीम की ओर से नोटिस भेजकर हम पर दबाव बनाया जा रहा है कि हम फिल्म की रिलीज रोक दें और 20 जून को टीजर जारी न करें।’ वहीं ABP न्यूज के साथ बातचीत में जानी ने कहा है कि 'काला हिरण' बिश्नोई समाज के संघर्ष, उनकी विरासत और वन्यजीवों के प्रति उनके समर्पण को दिखाती है। सलमान खान फिल्म का सिर्फ एक पार्ट हैं। 'काला हिरण' को लेकर सलमान ने लीगल नोटिस भेजा 'काला हिरण' को लेकर सलमान की ओर से लीगल नोटिस भेजा गया था। न्यूज18 की रिपोर्ट में बताया गया था कि सलमान की ओर से लॉ फर्म DSK लीगल ने कास्टिंग डायरेक्टर अक्षय पांडे को एक लीगल नोटिस भेजा है। इस नोटिस में 'काला हिरण' नाम की प्रस्तावित फिल्म के प्रोडक्शन और प्रमोशन को तुरंत रोकने की मांग की गई है। नोटिस में कहा गया था कि यह फिल्म कथित तौर पर सलमान खान के काला हिरण शिकार मामले से प्रेरित है। सलमान की लीगल टीम का दावा है कि इस फिल्म से उनकी इमेज को नुकसान पहुंच सकता है, चल रही लीगल प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है और उनके पर्सनल राइट्स का उल्लंघन हो सकता है। सलमान की लीगल टीम का कहना है कि एक्टर ने अपने नाम, पहचान या उनसे जुड़े किसी भी कथित घटनाक्रम के इस्तेमाल की कोई अनुमति नहीं दी है। 20 जून को टीजर आना है सलमान से जुड़े काला हिरण शिकार मामले पर आधारित फिल्म 'काला हिरण' का पोस्टर पिछले शुक्रवार को जारी किया गया था। वहीं कहा गया था कि फिल्म का फर्स्ट लुक और टीजर 20 जून को जारी किया जाएगा। फिल्म में सलमान और गैंगस्टर लॉरेंस के बीच के विवाद को दिखाया जाएगा। हालांकि, यह जानकारी सामने नहीं आई थी कि इसमें कौन लीड रोल में है। वहीं, इसके पोस्टर में जो एक्टर दिखा है, वह जाना-पहचाना नहीं है। 1998 में काला हिरण शिकार मामला सामने आया सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला साल 1998 में सामने आया था, जब वो जोधपुर में फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग कर रहे थे। सलमान के खिलाफ कुल चार केस दर्ज किए गए थे। इनमें दो चिंकारा शिकार मामले, एक कांकाणी काला हिरण शिकार मामला और एक आर्म्स एक्ट का मामला शामिल था। काला हिरण शिकार मामले में बिश्नोई समुदाय की शिकायत पर सलमान के साथ सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया था। इन मामलों में 12 अक्टूबर 1998 को सलमान को पहली बार गिरफ्तार किया गया, हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई। अप्रैल 2006 में चिंकारा शिकार मामलों में सलमान को सजा सुनाई गई। जनवरी 2017 में उन्हें आर्म्स एक्ट मामले में बरी कर दिया गया। वहीं, 5 अप्रैल 2018 को काला हिरण शिकार मामले में उन्हें 5 साल की जेल और 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा मिली। इसी मामले में बाकी कलाकारों को बरी कर दिया गया था। बाद में सलमान को जमानत मिल गई। फिलहाल यह मामला राजस्थान हाई कोर्ट में लंबित है। मई 2026 में हुई सुनवाई के बाद अदालत ने अगली सुनवाई 13 जुलाई 2026 के लिए तय की है। सलमान खान फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

Continue reading on the app

  Sports

French Open 2026 Champion: जीतते ही जमीन पर गिर पड़े ज्वेरेव, आंखों से छलक पड़े आंसू | VIDEO

French Open 2026: रोलां गैरोस की लाल मिट्टी पर जैसे ही आखिरी अंक अलेक्जेंडर ज्वेरेव के नाम हुआ, वर्षों का इंतजार और संघर्ष भावनाओं के सैलाब में बदल गया। फ्लेवियो कोबोली को हराकर पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले जर्मन स्टार कोर्ट पर ही घुटनों के बल बैठ गए। कुछ ही क्षण बाद वे पीठ के बल लेट गए और दोनों हाथों से अपना चेहरा ढंक लिया। उनकी आंखों से खुशी के आंसू लगातार बह रहे थे।

यह सिर्फ एक जीत नहीं थी, बल्कि उन तमाम दर्दनाक हारों और अधूरे सपनों का अंत था, जिनका सामना ज्वेरेव ने पिछले कई वर्षों में किया था। तीन ग्रैंड स्लैम फाइनल हारने के बाद चौथे प्रयास में आखिरकार उन्होंने इतिहास रच दिया। दुनिया के नंबर-3 खिलाड़ी के इस भावुक जश्न की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। टेनिस प्रशंसक इसे फ्रेंच ओपन 2026 के सबसे यादगार पलों में से एक बता रहे हैं।

मैच के बाद ट्रॉफी समारोह के दौरान भी अलेक्जेंडर ज्वेरेव अपनी भावनाएं नहीं छिपा सके। उन्होंने कहा कि यह जीत उनके जीवन का सबसे बड़ा सपना थी और कई बार फाइनल में हारने के बाद उन्हें लगने लगा था कि शायद ग्रैंड स्लैम ट्रॉफी उनके नसीब में नहीं है। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करते रहे। रोलां गैरोस में मिली यह जीत उनके धैर्य और संघर्ष का सबसे बड़ा पुरस्कार साबित हुई।

फाइनल में फ्लेवियो कोबोली ने भी शानदार खेल दिखाया। 24 वर्षीय इटैलियन खिलाड़ी ने पहला सेट 1-6 से गंवाने के बावजूद जबरदस्त वापसी की और मुकाबले को पांचवें सेट तक पहुंचाया। चौथे सेट का टाई-ब्रेकर जीतकर उन्होंने ज्वेरेव पर दबाव बढ़ा दिया था, लेकिन निर्णायक सेट में अनुभव और फिटनेस के मामले में जर्मन खिलाड़ी भारी पड़े।

इस जीत के साथ ज्वेरेव ने न सिर्फ अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता, बल्कि टेनिस जगत के उन चुनिंदा खिलाड़ियों की सूची में भी जगह बना ली जिन्होंने लंबे इंतजार के बाद मेजर ट्रॉफी उठाई। सोशल मीडिया पर दुनिया भर के खिलाड़ियों, पूर्व चैंपियनों और प्रशंसकों ने उन्हें बधाई दी। कई दिग्गजों ने इसे हाल के वर्षों की सबसे प्रेरणादायक ग्रैंड स्लैम जीतों में से एक बताया।

दूसरी ओर, कोबोली की हार के बावजूद उनका प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट की सबसे बड़ी उपलब्धियों में गिना जा रहा है। पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे इटैलियन स्टार ने साबित कर दिया कि आने वाले वर्षों में वह टेनिस की दुनिया के बड़े नामों में शामिल हो सकते हैं। हालांकि ट्रॉफी उनके हाथ नहीं लगी, लेकिन रोलां गैरोस 2026 ने उन्हें वैश्विक मंच पर नई पहचान जरूर दिला दी।

फ्रेंच ओपन 2026 का यह फाइनल लंबे समय तक याद रखा जाएगा। एक तरफ वर्षों का इंतजार खत्म कर इतिहास रचने वाले ज्वेरेव थे, तो दूसरी तरफ नई पीढ़ी के उभरते सितारे कोबोली। अंत में जीत जर्मनी के नाम रही, लेकिन इस मुकाबले ने टेनिस प्रशंसकों को पांच सेट तक रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से भरपूर यादगार कहानी दी।

Mon, 08 Jun 2026 00:31:55 +0530

  Videos
See all

West Bengal News: CM Suvendu का एक्शन Vs Owaisi का रिएक्शन | SIR | Ration Card | Bengal Muslims #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T19:59:48+00:00

Mamata Banerjee News: बहरामपुर से Yusuf Pathan के इस्तीफे पर Saurav Ganguly का खुलासा| TMC | Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T20:00:13+00:00

US-Iran War Updates: Iran ने Hormuz में दागे ड्रोन, बढ़ा तनाव | Donald Trump | IRGC |Strait Of Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T20:00:07+00:00

News Ki Pathshala : मोदी-ट्रंप में बिग डील होने वाली फ्रांस में चल रही तैयारी ! | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T20:06:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers