Responsive Scrollable Menu

नहीं रहे पूर्व अंपायर विक्रम राजू... टाई टेस्ट मैच का थे हिस्सा, मनिंदर सिंह के उस फैसले के लिए हमेशा याद किए जाएंगे

Former Umpire Vikram Raju passes away: 1986 में चेन्नई में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए ऐतिहासिक 'टाई' टेस्ट के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर वी. विक्रम राजू का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया . राजू ने अपने करियर में 2 टेस्ट, 5 वनडे और 42 प्रथम श्रेणी मैचों में अंपायरिंग की थी. उन्हें विशेष रूप से मैच के अंतिम क्षणों में मनिंदर सिंह को LBW आउट देने के साहसिक और चर्चित फैसले के लिए याद किया जाता है. कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है.

Continue reading on the app

गोलमाल 5 में है अक्षय का ‘बाला’ जैसा अंदाज:सुपरपावर वाली एक बच्ची होगी कहानी का केंद्र

रोहित शेट्टी की कॉमेडी फ्रेंचाइज ‘गोलमाल’ की पांचवीं किस्त को लेकर इंडस्ट्री में चर्चाएं तेज हैं। फिल्म अभी बनने की प्रोसेस में है लेकिन प्रोडक्शन और क्रू से जुड़े सूत्रों के हवाले से इसके शेड्यूल, स्टारकास्ट, कहानी और किरदारों से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। दैनिक भास्कर को मिली खास जानकारी के मुताबिक, इस बार फिल्म में अक्षय की एंट्री सबसे बड़ा आकर्षण होगी, वहीं कहानी हॉरर-कॉमेडी और सुपरनैचुरल तत्वों के इर्द-गिर्द बुनी गई है। मुंबई में अगला बड़ा शेड्यूल शुरू होने की तैयारियां चल रही है फिल्म का करीब 80 से 85 प्रतिशत हिस्सा मुंबई के स्टूडियो और अलग-अलग लोकेशंस पर शूट हो रहा है। एक्टर्स को उनके किरदारों के हिसाब से 10 से 15 दिन के स्लॉट में बुलाया जा रहा है। पहला प्रमुख शेड्यूल ऊटी में पूरा हो चुका है, जहां कुछ गानों और पैचवर्क की शूटिंग की गई। इसके अलावा गोवा भी फिल्म की कहानी का अहम हिस्सा रहेगा। जुलाई से अगला बड़ा शेड्यूल शुरू होगा। अक्षय का किरदार फिल्म में तमिलनाडु के ‘बादशाह’ के रूप में दिखाया जाएगा फिल्म में अक्षय कथित तौर पर मुख्य विलेन या एंटी-हीरो की भूमिका में नजर आ सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, उनका किरदार ‘हाउसफुल 4’ के चर्चित ‘बाला’ अवतार से प्रेरित हो सकता है। कहानी में इस किरदार को तमिलनाडु की पृष्ठभूमि वाले ‘बादशाह’ नाम से पेश किए जाने की चर्चा है। अक्षय और अजय देवगन-अरशद वारसी की गैंग के बीच एक बड़ा एक्शन-कॉमेडी सीक्वेंस पहले ही शूट किया जा चुका है, जिसे फिल्म का प्रमुख आकर्षण माना जा रहा है। शरमन जोशी इस बार अजय देवगन नहीं अक्षय की टीम का होंगे हिस्सा पहली ‘गोलमाल’ के बाद फ्रेंचाइज से अलग हुए शरमन जोशी इस बार वापसी कर रहे हैं। वे अपने पुराने किरदार और उसी पहचान के साथ कहानी में लौटेंगे। हालांकि इस बार उनका झुकाव गोपाल की टीम के बजाय अक्षय के किरदार की तरफ दिख सकता है, जिससे कहानी में नया संघर्ष पैदा होगा। सुपरपावर्स वाली बच्ची के रोल के लिए नई चाइल्ड आर्टिस्ट हुई कास्ट गोलमाल अगेन’ की हॉरर-कॉमेडी सफलता के बाद रोहित शेट्टी उसी जॉनर को ही नए अंदाज में आगे बढ़ा रहे हैं। कहानी एक ऐसी बच्ची के इर्द-गिर्द घूमेगी, जिसके पास रहस्यमयी शक्तियां आ जाती हैं। इस रोल के लिए किसी स्टारकिड को न चुनकर मुंबई से बाहर की एक नई बाल कलाकार को चुना गया है। रोहित के कॉप यूनिवर्स से रणवीर सिंह के भी कैमियो की है चर्चा परिणीति चोपड़ा इस बार प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं। तबु की मौजूदगी को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। वहीं अजय अपने क्लासिक ‘गोपाल’ लुक में ही नजर आएंगे। फिल्म में रोहित के कॉप यूनिवर्स से रणवीर सिंह के संभावित स्पेशल अपीयरेंस और क्लाइमैक्स में कुछ सरप्राइज एंट्री की भी चर्चाएं हैं।

Continue reading on the app

  Sports

French Open 2026 Champion: जीतते ही जमीन पर गिर पड़े ज्वेरेव, आंखों से छलक पड़े आंसू | VIDEO

French Open 2026: रोलां गैरोस की लाल मिट्टी पर जैसे ही आखिरी अंक अलेक्जेंडर ज्वेरेव के नाम हुआ, वर्षों का इंतजार और संघर्ष भावनाओं के सैलाब में बदल गया। फ्लेवियो कोबोली को हराकर पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले जर्मन स्टार कोर्ट पर ही घुटनों के बल बैठ गए। कुछ ही क्षण बाद वे पीठ के बल लेट गए और दोनों हाथों से अपना चेहरा ढंक लिया। उनकी आंखों से खुशी के आंसू लगातार बह रहे थे।

यह सिर्फ एक जीत नहीं थी, बल्कि उन तमाम दर्दनाक हारों और अधूरे सपनों का अंत था, जिनका सामना ज्वेरेव ने पिछले कई वर्षों में किया था। तीन ग्रैंड स्लैम फाइनल हारने के बाद चौथे प्रयास में आखिरकार उन्होंने इतिहास रच दिया। दुनिया के नंबर-3 खिलाड़ी के इस भावुक जश्न की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। टेनिस प्रशंसक इसे फ्रेंच ओपन 2026 के सबसे यादगार पलों में से एक बता रहे हैं।

मैच के बाद ट्रॉफी समारोह के दौरान भी अलेक्जेंडर ज्वेरेव अपनी भावनाएं नहीं छिपा सके। उन्होंने कहा कि यह जीत उनके जीवन का सबसे बड़ा सपना थी और कई बार फाइनल में हारने के बाद उन्हें लगने लगा था कि शायद ग्रैंड स्लैम ट्रॉफी उनके नसीब में नहीं है। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करते रहे। रोलां गैरोस में मिली यह जीत उनके धैर्य और संघर्ष का सबसे बड़ा पुरस्कार साबित हुई।

फाइनल में फ्लेवियो कोबोली ने भी शानदार खेल दिखाया। 24 वर्षीय इटैलियन खिलाड़ी ने पहला सेट 1-6 से गंवाने के बावजूद जबरदस्त वापसी की और मुकाबले को पांचवें सेट तक पहुंचाया। चौथे सेट का टाई-ब्रेकर जीतकर उन्होंने ज्वेरेव पर दबाव बढ़ा दिया था, लेकिन निर्णायक सेट में अनुभव और फिटनेस के मामले में जर्मन खिलाड़ी भारी पड़े।

इस जीत के साथ ज्वेरेव ने न सिर्फ अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता, बल्कि टेनिस जगत के उन चुनिंदा खिलाड़ियों की सूची में भी जगह बना ली जिन्होंने लंबे इंतजार के बाद मेजर ट्रॉफी उठाई। सोशल मीडिया पर दुनिया भर के खिलाड़ियों, पूर्व चैंपियनों और प्रशंसकों ने उन्हें बधाई दी। कई दिग्गजों ने इसे हाल के वर्षों की सबसे प्रेरणादायक ग्रैंड स्लैम जीतों में से एक बताया।

दूसरी ओर, कोबोली की हार के बावजूद उनका प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट की सबसे बड़ी उपलब्धियों में गिना जा रहा है। पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे इटैलियन स्टार ने साबित कर दिया कि आने वाले वर्षों में वह टेनिस की दुनिया के बड़े नामों में शामिल हो सकते हैं। हालांकि ट्रॉफी उनके हाथ नहीं लगी, लेकिन रोलां गैरोस 2026 ने उन्हें वैश्विक मंच पर नई पहचान जरूर दिला दी।

फ्रेंच ओपन 2026 का यह फाइनल लंबे समय तक याद रखा जाएगा। एक तरफ वर्षों का इंतजार खत्म कर इतिहास रचने वाले ज्वेरेव थे, तो दूसरी तरफ नई पीढ़ी के उभरते सितारे कोबोली। अंत में जीत जर्मनी के नाम रही, लेकिन इस मुकाबले ने टेनिस प्रशंसकों को पांच सेट तक रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से भरपूर यादगार कहानी दी।

Mon, 08 Jun 2026 00:31:55 +0530

  Videos
See all

Khan Sir News : पटना का 'कोचिंग वॉर'..खान सर कहां फरार? | Bihar News | Raushan Anand Sir #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T19:09:51+00:00

Sunil Gavaskar On Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी पर बोले गावस्कर, इस बच्चे ने तो कमाल कर दिया #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T19:30:09+00:00

Uttar Pradesh News : Nazia Elahi Khan ने किस वजह से सीएम योगी को पत्र लिखा ? | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T19:43:56+00:00

Iran America War Updates: Hormuz में भिड़ी ईरान-अमेरिका की सेना! | IRGC | Trump | US Navy | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-07T19:30:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers