IND vs AFG Test: गिल और राहुल के शतकों की बदौलत मजबूत स्थिति में टीम इंडिया, पहले दिन 3 विकेट पर बनाए 368 रन
IND vs AFG Test : भारत और अफगानिस्तान के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है. भारत ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने हुए दिखा खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 85 ओवर में 368 रन बना लिए हैं. इस मैच के पहले दिन भारतीय कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान केएल राहुल के बल्ले से शतकीय पारी निकली. वहीं साई सुदर्शन और ऋषभ पंत ने अर्धशतक लगाए.
पहले सेशन में भारत को लगा झटका
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल आए. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े. भारत को 12वें ओवर में यशस्वी जायसवाल 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उन्हें मोहम्मद सलीम ने अफसर जजई के हाथों कैच आउट कराया. भारत ने पहले सेशन में 25 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 96 रन बनाए. पहले सेशन के अंत पर राहुल 37 और साई सुदर्शन 36 रन बनाकर नाबाद बन हुए थे.
Lunch on Day 1 of the #INDvAFG Test! ????
— BCCI (@BCCI) June 6, 2026
FIFTY Partnership ???? between vice-captain KL Rahul and Sai Sudharsan ????#TeamIndia move to 96/1 after 25 overs
Scorecard ▶️ https://t.co/Au50EfVM30@IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/yRNdqATGpV
दूसरे सेशन में आई राहुल-सुदर्शन की फिफ्टी
भारतीय टीम के लिए दूसरे सेशन में साई सुदर्शन और केएल राहुल ने अपना-अपना अर्धशतक पूरा किया. साई ने 104 बॉल में 13 चौकों के साथ 81 रनों की पारी खेली. उनके रूप में दूसरे सेशन में भारत को दूसरा झटका लगा. उन्हें जियाउर रहमान ने रहमानुल्लाह गुरबाज के हाथों कैच आउट कराया. दूसरे सेशन के अंत तक भारत ने 50 ओवर में 2 विकेट पर 209 रन बनाए. इस सेशन के अंत पर केएल राहुल 81 और शुभमन गिल 20 पर नाबाद रहे.
It's Tea on Day One of the #INDvAFG Test! #TeamIndia added 113 runs in the Second Session to move to 209/2. ????
— BCCI (@BCCI) June 6, 2026
Vice-captain KL Rahul (81*) & captain Shubman Gill (20*) to resume the proceedings in the Third Session!
Scorecard ▶️ https://t.co/Au50EfVM30 @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/EkdMaIRoKc
तीसरे सेशन में राहुल और गिल ने लगाए शतक
भारत के लिए तीसरे सेशन में सबसे पहले केएल राहुल ने अपने टेस्ट करियर का 12वां शतक लगाया. उन्होंने 165 बॉल में 11 चौकों के साथ 100 रनों की पारी खेली. उनके बाद कप्तान शुभमन गिल ने 143 बॉल में 11 चौके और 1 छक्के के साथ नाबाद 103 रनों की पारी दिन का खेल खत्म होने तक खेल ली है. उनका साथ ऋषभ पंत 70 बॉल में 2 चौके और 3 छक्कों के साथ 50 रन बनाकर दे रहे हैं. भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 85 ओवर में 3 विकेट खोकर स्कोर 368 रनों तक पहुंचा दिया है.
Stumps on Day 1️⃣
— BCCI (@BCCI) June 6, 2026
Fabulous centuries from Captain Shubman Gill and Vice-captain KL Rahul power #TeamIndia's charge ????
We will resume proceedings tomorrow at 368/3 ????
Scorecard ▶️ https://t.co/Au50EfVM30#INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/sjVmjH8WLv
भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले दिन के खेल पर राज किया. टीम के दो खिलाड़ियों ने शतक लगाए वहीं दो खिलाड़ियों के बल्ले से अर्धशतक निकले हैं. वहीं अफगानिस्तान के गेंदबाज विकेट लेने के लिए तरसते हुए नजर आए. अब दूसरे दिन कौन सी टीम हावी होगी, ये देखना काफी ज्यादा दिलचस्प होने वाला है.
Skipper. Centurion. Local boy. ????
— BCCI (@BCCI) June 6, 2026
Frames from a very special ton from Shubman Gill ????
Updates ▶️ https://t.co/Au50EfVM30#TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank | @ShubmanGill pic.twitter.com/YOCKt09xQ7
भारत और अफगानिस्तान की प्लेइंग-11
भारत: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, बी साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
अफगानिस्तान: सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर जजई (विकेटकीपर), अज़मतुल्लाह उमरज़ई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, जियाउर रहमान, मोहम्मद सलीम.
ये भी पढ़ें : केएल राहुल शतक ठोककर रचा इतिहास, सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग के बाद ऐसा करने वाले बने चौथे भारतीय बल्लेबाज
जिनपिंग की बड़ी साजिश एक्सपोज! जहां भारत ने तानी ब्रह्मोस, वहीं भूतिया चीज बना रहा था चीन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
prabhasakshi



















