बस जाने वाली ही थी जान, अचानक देवदूत बनकर पहुंचे RPF जवान, 2 पैसेंजर्स को मिली नई जिंदगी
गुजरात के वलसाड जिले के वापी रेलवे स्टेशन पर दो अलग-अलग घटनाओं में आरपीएफ जवानों और यात्रियों की सतर्कता ने दो लोगों को मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया. पहली घटना में एक युवक चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान फिसल गया और ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच जा गिरा. स्थिति बेहद गंभीर थी, लेकिन ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान ने बिना समय गंवाए उसे खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया. वहीं दूसरी घटना में एक महिला चलती ट्रेन से उतरते समय संतुलन खो बैठी. महिला गिरने ही वाली थी कि आसपास मौजूद यात्रियों ने तुरंत उसे पकड़ लिया और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. दोनों घटनाएं स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गईं. इन घटनाओं ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सतर्कता और त्वरित कार्रवाई कई बार किसी की जिंदगी बचा सकती है.
हाथ पर बढ़ता रहा 7 किलो का ट्यूमर, डॉक्टर्स ने भी पकड़ लिया था माथा, 30 साल झेला फिर...
ओडिशा के भुवनेश्वर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. डॉक्टर्स ने 47 साल की महिला के हाथ से 7 किलो का ट्यूमर हटाया है. घंटों तक चले ऑपरेशन के बाद महिला के हाथ को नॉर्मल कंडीशन में किया गया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





















