Responsive Scrollable Menu

इजराइल ने UN में अचानक निकाल लिया ड्रोन, पूरी दुनिया में तहलका!

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक बैठक में इजराइल ने ऐसा तहलका मचा दिया जैसा पहले कभी नहीं देखा गयै होगा। संयुक्त राष्ट्र में इजराइल के राजदूत डेनी डेनन ने अचानक एक ड्रोन निकाल लिया और उसके बाद कई देशों की ऐसी धज्जियां उड़ाई ऐसे बेनकाब किया जो पहले कभी नहीं हुआ। दरअसल आजकल इजराइल बिना रुके, बिना डरे लेबनान में ईरान समर्थित हिजबुल्ला के इलाकों में सफाई अभियान चला रहा है। लेबनान के मामले में इजराइल किसी की नहीं सुन रहा। यहां तक कि डॉनल्ड ट्रंप ने फोन पर नेतन्याहू को धमकी दी कि लेबनान पर हमले ना करो। उस फोन कॉल के बाद ही नेतन्याहू अपने सैनिकों के पास पहुंच गए और कहा कि लेबनान को जबरदस्त तरीके से ठोको। 

इसे भी पढ़ें: इजरायल में Burner Phone का इस्तेमाल, Pentagon को शक- दोस्त ही कर रहा अमेरिकी Officials की जासूसी

इजराइल का कहना है कि लेबनान से मुझे खतरा है तो मैं उसे क्यों ना मारूं। यह बात सुनते ही कई देशों ने इजराइल की निंदा शुरू कर दी। इतना सुनते ही इजराइल ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में ही इन देशों को घेर लिया। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में इजराइल के राजदूत डेनी डेनन ने अचानक एक ड्रोन निकाला और कहा कि हिजबुल्ला के आतंकी हम पर इस नए तरह के छोटे ड्रोन से हमला कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह ड्रोन रेडियो सिग्नल के बजाय पतले फाइबर ऑप्टिकल केबलों का इस्तेमाल करता है। जिसकी वजह से इस ड्रोन को पारंपरिक जैमिंग तरीके से रोकना असंभव है। यह ड्रोंस बेहद ही कम ऊंचाई पर उड़ते हैं। जिससे टक्कर से ठीक पहले उनका पता लगाना अत्यंत कठिन हो जाता है। इतना बोलते ही डेनी डेनन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में फ्रांस और स्पेन को रगड़ दिया। फ्रांस और स्पेन वो देश हैं जो लगातार इजराइल की निंदा करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: सिर्फ 60 KM दूर थी दुश्मन की फौज! असली गद्दार तो अजरबैजान निकला

डेनी डेनन ने कहा कि मैं फ्रांस के डिप्लोमेट से पूछना चाहता हूं कि अगर कभी फ्रांस पर स्पेन ने हमला कर दिया तो क्या फ्रांस एक्शन नहीं लेगा? क्या फ्रांस तब तक इंतजार करेगा जब तक ड्रोंस पेरिस के ऊपर से ना गुजरने लगे? क्या आप तब तक उन ड्रोंस की आवाज सुनते रहेंगे जब तक वह फटे ना? मुझे लगता है कि आप भी वही करेंगे जो इजराइल ने किया है। 

Continue reading on the app

Captaincy हटने के बाद Suryakumar Yadav ने दिखाई Game Spirit, Team India और Vaibhav Sooryavanshi को दिया आशीर्वाद

भारत के टी20 विश्व कप विजेता सूर्यकुमार यादव ने पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तानी से हटाए जाने के बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने राष्ट्रीय टीम को शुभकामनाएं दीं और युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को अंतरराष्ट्रीय टीम में पहली बार चुने जाने पर बधाई दी। बीसीसीआई द्वारा श्रेयस अय्यर को भारत का नया टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान घोषित किए जाने और आगामी आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियाई खेलों के दौरों के लिए सूर्यकुमार को टीम से बाहर किए जाने के कुछ घंटों बाद, 35 वर्षीय सूर्यकुमार ने पहली बार सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
 

इसे भी पढ़ें: Rajat Patidar को फिर Team India से बाहर क्यों? Agarkar ने बताई ये वजह!


इंस्टाग्राम स्टोरी में सूर्यकुमार ने भारतीय टीम की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि इस उच्च कुशल टीम को आगे की चुनौतियों के लिए शुभकामनाएं। यह संक्षिप्त संदेश मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर द्वारा सूर्यकुमार को कप्तानी से हटाने के फैसले को कठिन बताने के कुछ ही समय बाद आया है, जबकि उन्होंने इसी साल की शुरुआत में भारत को टी20 विश्व कप का खिताब दिलाया था। सूर्यकुमार ने 15 वर्षीय प्रतिभाशाली बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की विशेष रूप से प्रशंसा की, जिन्हें आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद शनिवार को भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया।

सोशल मीडिया पर एक अलग संदेश साझा करते हुए सूर्यकुमार ने लिखा कि तुमने यह स्थान पूरी तरह से अर्जित किया है। तुम्हारी आगे की यात्रा देखने के लिए बेहद उत्साहित हूं। सूर्यवंशी का चयन राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि है, जो आईपीएल 2026 के उभरते सितारों में से एक थे। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पूरे सीजन में एक शतक और पांच अर्धशतक सहित 776 रन बनाए और टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (MVP) रहे।
 

इसे भी पढ़ें: T20I में Suryakumar Yadav की जगह Shreyas Iyer, Agarkar ने बताई कप्तानी की असली वजह


मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर द्वारा सूर्यकुमार को कप्तानी से हटाने के फैसले को कठिन बताने के कुछ ही समय बाद यह संक्षिप्त संदेश आया, जबकि सूर्यकुमार ने इसी साल की शुरुआत में भारत को टी20 विश्व कप का खिताब दिलाया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अगरकर ने कहा कि सूर्यकुमार के मामले में, जाहिर है, यह एक कठिन फैसला है, क्योंकि उन्होंने अभी-अभी विश्व कप जीता है। जिसने आपको विश्व कप तक पहुंचाया हो, उसे हटाना आसान नहीं होता। बल्लेबाजी में सूर्यकुमार के हालिया खराब प्रदर्शन ने भी इस फैसले को प्रभावित किया। 35 वर्षीय सूर्यकुमार का टी20 विश्व कप अभियान फीका रहा और उसके बाद आईपीएल 2026 सीजन में भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा, जहां उन्होंने 13 पारियों में केवल 270 रन बनाए और मुंबई इंडियंस नौवें स्थान पर रही।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी पहली बार टीम में शामिल, 5 स्टार खिलाड़ी बाहर, टी20 टीम में हुए बड़े बदलाव

आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए भारत की टी20 टीम का ऐलान कर दिया गया है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली टीम के कप्तान समेत 5 बड़े नाम इसमें शामिल नहीं हैं. सूर्यकुमार यादव की जगह पर श्रेयस अय्यर को कप्तान बना गया है. 15 साल के वैभव सूर्यवंंशी को भी चयनकर्ताओं ने मौका दिया है. Sat, 6 Jun 2026 20:05:05 +0530

  Videos
See all

Rajeev Dhoundiyal: UP में सियासी दंगल शुरू, सभी दलों ने झोंकी पूरी ताकत | #UPPolitics #politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T15:05:37+00:00

Vaibhav Sooryavanshi News : बेटे के चयन पर भावुक हुए वैभव के पिता ? #vaibhavsuryavanshi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T15:07:09+00:00

7 Tak Full Show: Cockroach Janata Party Protest | Abhijeet Dipke | Khan Sir | Political New | Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T15:02:56+00:00

News Ki Pathshala Live | आज की बड़ी खबरें | PM Modi | Rahul Gandhi | Trump | Delhi Fire News | Putin #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T15:08:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers