Responsive Scrollable Menu

'आंतरिक मामले में दखल देना सही नहीं', UN में जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़

भारत ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र में जम्मू और कश्मीर का जिक्र करने को लेकर पाकिस्तान पर निशाना साधा. उसने पड़ोसी देश को याद दिलाया कि वैश्विक निकाय का हिस्सा होना एक बड़ी जिम्मेदारी है और यह "पक्षपातपूर्ण और झूठे बयान" फैलाने का मंच नहीं है. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि परवथानेनी हरीश ने शुक्रवार को बताया कि उन्हें पाकिस्तान को जवाब देने के लिए मजबूर होना पड़ा.  देश ने "भारत के आंतरिक मामले का अनुचित संदर्भ दिया".

जवाब देने को लेकर विवश होना पड़ा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हरीश ने कहा, “पाकिस्तान की ओर से भारत के आंतरिक मामले, जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश का अनावश्यक जिक्र करने से मुझे जवाब देने को लेकर विवश होना पड़ा है. पाकिस्तान ने अपने विभाजनकारी राजनीतिक हितों को लेकर संयुक्त राष्ट्र के प्रतिष्ठित मंच का दुरुपोग करने की अपनी विशिष्ट प्रवृत्ति को जारी रखते हुए इस मंच को भी नहीं बख्शा है.”

रिपोर्ट के अनुसार, हरीश ने कहा, “पाकिस्तान की ओर से भारत के विशुद्ध आंतरिक मामले, जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश का अनावश्यक उल्लेख करने से उन्हें जवाब देने के लिए विवश होना  पड़ा है..”

झूठे बयान फैलाने का मंच नहीं

“पाकिस्तान की ओर से सुरक्षा परिषद में अपनी उपस्थिति का दुरुपयोग, जिसमें कई भ्रामक संदेशों का प्रसार भी शामिल है. इस प्रति-उत्पादक दृष्टिकोण का प्रमाण है. वे पाकिस्तान को याद दिलाना चाहते हैं कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का सदस्य होना एक बड़ी जिम्मेदारी की तरह है. उन्होंने आगे कहा, यह पक्षपातपूर्ण और झूठे बयान फैलाने का मंच नहीं है.  

हरिश की यह प्रतिक्रिया पाकिस्तान के संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि आसिम इफ्तिखार अहमद की ओर से शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में 'सुरक्षा परिषद की वार्षिक रिपोर्ट' पर अपने संबोधन के दौरान जम्मू और कश्मीर का मुद्दा उठाने के बाद आई.

जम्मू और कश्मीर भारत का अभिन्न अंग 

अपने संबोधन में भारतीय राजदूत ने यह भी स्पष्ट किया कि जम्मू और कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा. “पाकिस्तान के खोखले बयान और झूठे दावे इस मूलभूत वास्तविकता को बदल नहीं सकते हैं. उन्होंने कहा, संयुक्त राष्ट्र के व्यापक सदस्यों के हित में मैं इस विषय पर और अधिक चर्चा नहीं करूंगा.” 

ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति ट्रंप को कोर्ट ने फिर दिया झटका, इन 39 देशों के प्रवासियों को मिलेगा फायदा

Continue reading on the app

IND vs AFG Test: गिल और राहुल के शतकों की बदौलत मजबूत स्थिति में टीम इंडिया, पहले दिन 3 विकेट पर बनाए 368 रन

IND vs AFG Test : भारत और अफगानिस्तान के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है. भारत ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने हुए दिखा खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 85 ओवर में 368 रन बना लिए हैं. इस मैच के पहले दिन भारतीय कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान केएल राहुल के बल्ले से शतकीय पारी निकली. वहीं साई सुदर्शन और ऋषभ पंत ने अर्धशतक लगाए. 

पहले सेशन में भारत को लगा झटका 

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल आए. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े. भारत को 12वें ओवर में यशस्वी जायसवाल 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उन्हें मोहम्मद सलीम ने अफसर जजई के हाथों कैच आउट कराया. भारत ने पहले सेशन में 25 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 96 रन बनाए. पहले सेशन के अंत पर राहुल 37 और साई सुदर्शन 36 रन बनाकर नाबाद बन हुए थे.  

दूसरे सेशन में आई राहुल-सुदर्शन की फिफ्टी

भारतीय टीम के लिए दूसरे सेशन में साई सुदर्शन और केएल राहुल ने अपना-अपना अर्धशतक पूरा किया. साई ने 104 बॉल में 13 चौकों के साथ 81 रनों की पारी खेली. उनके रूप में दूसरे सेशन में भारत को दूसरा झटका लगा. उन्हें जियाउर रहमान ने रहमानुल्लाह गुरबाज के हाथों कैच आउट कराया. दूसरे सेशन के अंत तक भारत ने 50 ओवर में 2 विकेट पर 209 रन बनाए. इस सेशन के अंत पर केएल राहुल 81 और शुभमन गिल 20 पर नाबाद रहे. 

तीसरे सेशन में राहुल और गिल ने लगाए शतक 

भारत के लिए तीसरे सेशन में सबसे पहले केएल राहुल ने अपने टेस्ट करियर का 12वां शतक लगाया. उन्होंने 165 बॉल में 11 चौकों के साथ 100 रनों की पारी खेली. उनके बाद कप्तान शुभमन गिल ने 143 बॉल में 11 चौके और 1 छक्के के साथ नाबाद 103 रनों की पारी दिन का खेल खत्म होने तक खेल ली है. उनका साथ ऋषभ पंत 70 बॉल में 2 चौके और 3 छक्कों के साथ 50 रन बनाकर दे रहे हैं. भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 85 ओवर में 3 विकेट खोकर स्कोर 368 रनों तक पहुंचा दिया है.

भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले दिन के खेल पर राज किया. टीम के दो खिलाड़ियों ने शतक लगाए वहीं दो खिलाड़ियों के बल्ले से अर्धशतक निकले हैं. वहीं अफगानिस्तान के गेंदबाज विकेट लेने के लिए तरसते हुए नजर आए. अब दूसरे दिन कौन सी टीम हावी होगी, ये देखना काफी ज्यादा दिलचस्प होने वाला है.

भारत और अफगानिस्तान की प्लेइंग-11

भारत: यशस्वी जयसवाल,  केएल राहुल,  बी साई सुदर्शन,  शुभमन गिल (कप्तान),  ऋषभ पंत (विकेटकीपर),  ध्रुव जुरेल,  वाशिंगटन सुंदर,  मानव सुथार,  कुलदीप यादव,  मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

अफगानिस्तान:  सेदिकुल्लाह अटल,  रहमानुल्लाह गुरबाज़,  अब्दुल मलिक,  रहमत शाह,  हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान),  अफसर जजई (विकेटकीपर),  अज़मतुल्लाह उमरज़ई,  शराफुद्दीन अशरफ,  नांगेयालिया खारोटे,  जियाउर रहमान,  मोहम्मद सलीम.

ये भी पढ़ें : केएल राहुल शतक ठोककर रचा इतिहास, सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग के बाद ऐसा करने वाले बने चौथे भारतीय बल्लेबाज

Continue reading on the app

  Sports

विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 : भारत 22 स्वर्ण पदकों के साथ शीर्ष पर, रितु मंडल ने रचा इतिहास

स्पर्श शर्मा-अहमदाबाद-रायपुर। ईकेए एरीना में आयोजित पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 में मेजबान भारत ने तीसरे दिन भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। शनिवार तक भारत के खाते में 22 स्वर्ण, 5 रजत और 1 कांस्य पदक आ चुके थे। भारतीय खिलाड़ियों ने लगभग सभी आयु वर्गों और स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन कर योगासन की वैश्विक प्रतियोगिता में अपना दबदबा साबित किया।

तीसरे दिन की सबसे बड़ी उपलब्धि पश्चिम बंगाल की रितु मंडल के नाम रही। रितु ने पहले पारंपरिक योगासन सीनियर-ए महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीता और फिर टीम स्पर्धा में भी स्वर्ण अपने नाम कर विश्व योगासन चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया।अपनी सफलता पर खुशी जताते हुए रितु मंडल ने कहा कि एक स्वर्ण पदक जीतना ही उनके लिए सपना पूरा होने जैसा था, लेकिन दो स्वर्ण पदक जीतना उनकी कल्पना से भी परे है। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने कोच, परिवार और उन सभी लोगों को दिया जिन्होंने उनके संघर्ष के दिनों में उनका साथ दिया।

अर्जेंटीना की नाबिला बराज़ा का शानदार प्रदर्शन
अर्जेंटीना की नाबिला सोल बराज़ा ने भी प्रतियोगिता में अपना प्रभाव कायम रखा। उन्होंने ट्विस्टिंग बॉडी सीनियर-ए महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर तीन दिनों में अपना दूसरा स्वर्ण हासिल किया। नाबिला के शानदार प्रदर्शन की बदौलत अर्जेंटीना दो स्वर्ण और दो रजत पदकों के साथ पदक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया। वहीं, सिंगापुर दो स्वर्ण और दो कांस्य पदकों के साथ तीसरे स्थान पर बना हुआ है। नेपाल ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया। जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका ने भी एक-एक स्वर्ण पदक जीतकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 

योगासन को वैश्विक खेल बनाने की दिशा में बड़ा कदम
विश्व योगासन चैंपियनशिप का पहला संस्करण योगासन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य भारत की प्राचीन योग परंपरा को एक वैश्विक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में स्थापित करना और भविष्य में इसे ओलंपिक आंदोलन से जोड़ना है। प्रतियोगिता को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, आयुष मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI), खेल प्राधिकरण गुजरात, गुजरात पर्यटन और गुजरात योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन का समर्थन प्राप्त है। भारत ने इस प्रतियोगिता में 122 सदस्यीय दल उतारा है। खिलाड़ी छह आयु वर्गों सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर, सीनियर-ए, सीनियर-बी और सीनियर-सी में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।

विभिन्न स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा
तीसरे दिन भारत के दिलीप कुमार ने फॉरवर्ड बेंड सीनियर-सी पुरुष वर्ग, बीरेन्द्र यादव ने बैक बेंड सीनियर-सी पुरुष वर्ग, गायत्री देवी ने बैक बेंड सीनियर-सी महिला वर्ग, अनुराग मलिक ने ट्विस्टिंग बॉडी सीनियर-ए पुरुष वर्ग, कुदुमुला वनाजा ने ट्विस्टिंग बॉडी सीनियर-सी महिला वर्ग और इंदरजीत ने ट्विस्टिंग बॉडी सीनियर-सी पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत की बढ़त को और मजबूत किया। वहीं जापान की मियोको कुसुनोकी ने पारंपरिक योगासन सीनियर-सी महिला वर्ग में स्वर्ण जीता। नेपाल की दुर्गा पांता ने फॉरवर्ड बेंड सीनियर-सी महिला वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि अमेरिका के केमी ब्लेक ने बैक बेंड सीनियर-बी पुरुष वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल कर अपने देश को स्वर्ण दिलाया।

वैश्विक प्रतिस्पर्धी खेल को मिलेगी नई दिशा 
पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप में भारत का प्रदर्शन यह संकेत दे रहा है कि योगासन को वैश्विक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में स्थापित करने की दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारतीय खिलाड़ियों की सफलता और दुनिया भर के देशों की भागीदारी ने इस प्रतियोगिता को योगासन के इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय बना दिया है।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

Sat, 06 Jun 2026 20:07:19 +0530

  Videos
See all

Iran America War Live: US 5th Fleet Attack | Iran Missile Attack | Trump | Middle East | IRGC | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T14:43:12+00:00

NDA vs India: बीच डिबेट Shazia Ilmi ने SP प्रवक्ता को दी मुफ्त की सलाह! | BJP | SP Party | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T14:36:39+00:00

Iran Attacks Kuwait Airbase? ईरानी हमलों से कुवैत एयरबेस तबाह? Middle East Crisis | Iran vs Kuwait #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T14:40:05+00:00

West Bengal News : TMC पर ये क्या बोलने लगे दिलीप घोष ? #dilipghosh #tmcnews #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T14:39:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers