Viral Video:'एक बिहारी सब पर भारी...' विराट कोहली ने वैभव सूर्यवंशी को दिया खास मंत्र, RCB ने खोला वायरल बातचीत का राज
Virat kohli Vaibhav Sooryavanshi Video: आईपीएल 2026 फाइनल के 2 दिन बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उस वायरल पल का राज खोल दिया, जिसका क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल के बाद विराट कोहली और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, लेकिन उसमें आवाज नहीं थी। अब आरसीबी ने उसी वीडियो का ऑडियो जारी कर दिया।
43 सेकेंड के इस वीडियो में विराट कोहली 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को आत्मविश्वास और मेहनत की अहमियत समझाते नजर आ रहे। कोहली ने युवा बल्लेबाज से कहा कि अब उन्हें और ऊंचाइयों तक पहुंचना है और लोगों की बातों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।
???????????? ???????????? ???????????? ???????????????? ???????????????????????? ???????????????????????????? ???????????????????????????????? ???? ???????????? ???????????? ???????????? ???????????????? ???????????????????????????????? ????????
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) June 3, 2026
The best piece of advice the 15-year old Vaibhav Suryavanshi could get! And who better than Virat Kohli to help fuel his fire in the right direction.… pic.twitter.com/MUqCRBo0la
कोहली ने वैभव को क्या कहा था?
कोहली को वीडियो में कहते सुना जा सकता है, 'यहां से ऊपर जाना है। जो हुआ है, वो अच्छी मेहनत और बिलीफ की वजह से हुआ है। कौन क्या बोल रहा है, कैसे बोल रहा है... एक बिहारी सब पर भारी। खत्म गेम।'
विराट ने वैभव को अपने खेल पर ध्यान देने को कहा
विराट की बातें सुनते हुए वैभव काफी ध्यान से उनकी सलाह लेते दिखाई दिए। आरसीबी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए खास कैप्शन भी लिखा। फ्रेंचाइजी ने लिखा, 'जिस खिलाड़ी ने भारतीय क्रिकेट को निडर बनाना सिखाया और वह लड़का जो निडर होकर बल्लेबाजी करता है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को इससे बेहतर सलाह नहीं मिल सकती थी। विराट कोहली से बेहतर कौन हो सकता है, जो उनकी ऊर्जा को सही दिशा दे सके।'
यह पहला मौका नहीं है जब कोहली और वैभव की मुलाकात चर्चा में आई हो। इससे पहले गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स और RCB के मुकाबले के बाद भी विराट ने वैभव से मुलाकात की थी। उस दौरान उन्होंने वैभव की ऑरेंज कैप पर ऑटोग्राफ भी दिया था और एक छोटा सा संदेश लिखा था। इसके बाद जब-जब वैभव ऑरेंज कैप की रेस में शीर्ष पर पहुंचे, वह गर्व से उसी साइन की हुई कैप पहनकर नजर आए।
हालांकि राजस्थान रॉयल्स फाइनल तक नहीं पहुंच सकी थी, लेकिन वैभव सूर्यवंशी फाइनल मुकाबला देखने अहमदाबाद पहुंचे थे। वह मैच के दौरान आईसीसी चेयरमैन जय शाह के साथ स्टैंड्स में बैठे दिखाई दिए।
वैभव ने ऑरेंज कैप जीती थी
आईपीएल 2026 वैभव के लिए यादगार रहा। उन्होंने 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की। 237 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट के लिए उन्हें सुपर स्ट्राइकर अवॉर्ड मिला। पूरे सीजन में 72 छक्के लगाकर उन्होंने एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया और मोस्ट सिक्सेस अवॉर्ड जीता।
इसके अलावा उन्हें मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर और इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन का सम्मान भी मिला। महज 15 साल की उम्र में पांच बड़े अवॉर्ड जीतकर वैभव ने आईपीएल 2026 को अपने नाम कर लिया और क्रिकेट जगत को यह संकेत दे दिया कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य बेहद उज्ज्वल है।
बंगाल में सरकार बदलते ही एक्शन: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की सुरक्षा में कटौती, अब Z नहीं... Y कैटेगरी की सिक्योरिटी मिलेगी
Sourav Ganguly Security: पूर्व भारतीय कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया। पश्चिम बंगाल सरकार ने सुरक्षा समीक्षा और खतरे के आकलन के बाद उनकी सुरक्षा को Z से घटाकर Y कैटेगरी कर दिया। राज्य की सुरक्षा शाखा द्वारा किए गए एनालिसिस के बाद यह फैसला लिया गया। इससे पहले साल 2023 में गांगुली की सुरक्षा को Y से बढ़ाकर Z कैटेगरी किया गया था। उस समय प्रशासनिक समीक्षा के आधार पर उनकी सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया गया था।
Z कैटेगरी सुरक्षा के तहत सौरव गांगुली को 8 से 10 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा टीम उपलब्ध कराई गई थी। उनके बेहाला स्थित आवास पर भी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रहती थी और राज्य के भीतर यात्रा के दौरान सशस्त्र पुलिसकर्मी उनकी सुरक्षा में साथ चलते थे। इसके अलावा उन्हें विशेष सुरक्षा अधिकारी और अतिरिक्त सुरक्षा घेरा भी दिया गया था।
गांगुली की सुरक्षा में कटौती
अब नई व्यवस्था के तहत उनकी सुरक्षा को फिर से Y कैटेगरी में लाया गया है। Y कैटेगरी सुरक्षा में गांगुली के साथ स्पेशल ब्रांच के तीन पुलिसकर्मी रहेंगे। इसके अलावा उनके बेहाला स्थित घर की सुरक्षा के लिए भी तीन पुलिसकर्मियों की तैनाती जारी रहेगी। हालांकि राज्य सरकार ने साफ किया है कि सुरक्षा में यह कटौती किसी विशेष कारण से नहीं की गई है और न ही यह फैसला केवल सौरव गांगुली तक सीमित है। दरअसल, पश्चिम बंगाल में वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक स्तर पर पुनर्गठन किया जा रहा है।
अब Z की जगह Y कैटेगरी की सुरक्षा मिलेगी
सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, नई सुरक्षा नीति के तहत किसी व्यक्ति को मिलने वाली सुरक्षा उसके मौजूदा संवैधानिक पद, आधिकारिक जिम्मेदारियों और ताजा खतरे के आकलन के आधार पर तय की जाएगी। सुरक्षा बलों की तैनाती भी इन्हीं मानकों के अनुरूप की जा रही।
अधिकारियों का मानना है कि मौजूदा समय में सौरव गांगुली की सुरक्षा स्थिति ऐसी नहीं है, जिसके लिए Z कैटेगरी सुरक्षा की जरूरत हो। इसलिए उनकी सुरक्षा की दोबारा समीक्षा के बाद Y कैटेगरी में वापस लाया गया है।
गौरतलब है कि सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट के सबसे चमकदार चेहरों में से एक रहे हैं। भारतीय टीम के सफल कप्तान के रूप में पहचान बनाने के बाद उन्होंने बीसीसीआई अध्यक्ष के तौर पर भी अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि फिलहाल वह किसी संवैधानिक या सरकारी पद पर नहीं हैं, लेकिन क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष जरूर हैं। सुरक्षा में बदलाव के बावजूद गांगुली को पुलिस सुरक्षा मिलती रहेगी, लेकिन Z कैटेगरी के तहत मिलने वाला अतिरिक्त सुरक्षा घेरा, स्थायी तैनाती और विशेष सुरक्षा व्यवस्था अब पहले की तुलना में कम होगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




















