Responsive Scrollable Menu

बंगाल में सरकार बदलते ही एक्शन: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की सुरक्षा में कटौती, अब Z नहीं... Y कैटेगरी की सिक्योरिटी मिलेगी

Sourav Ganguly Security: पूर्व भारतीय कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया। पश्चिम बंगाल सरकार ने सुरक्षा समीक्षा और खतरे के आकलन के बाद उनकी सुरक्षा को Z से घटाकर Y कैटेगरी कर दिया। राज्य की सुरक्षा शाखा द्वारा किए गए एनालिसिस के बाद यह फैसला लिया गया। इससे पहले साल 2023 में गांगुली की सुरक्षा को Y से बढ़ाकर Z कैटेगरी किया गया था। उस समय प्रशासनिक समीक्षा के आधार पर उनकी सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया गया था।

Z कैटेगरी सुरक्षा के तहत सौरव गांगुली को 8 से 10 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा टीम उपलब्ध कराई गई थी। उनके बेहाला स्थित आवास पर भी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रहती थी और राज्य के भीतर यात्रा के दौरान सशस्त्र पुलिसकर्मी उनकी सुरक्षा में साथ चलते थे। इसके अलावा उन्हें विशेष सुरक्षा अधिकारी और अतिरिक्त सुरक्षा घेरा भी दिया गया था।

गांगुली की सुरक्षा में कटौती
अब नई व्यवस्था के तहत उनकी सुरक्षा को फिर से Y कैटेगरी में लाया गया है। Y कैटेगरी सुरक्षा में गांगुली के साथ स्पेशल ब्रांच के तीन पुलिसकर्मी रहेंगे। इसके अलावा उनके बेहाला स्थित घर की सुरक्षा के लिए भी तीन पुलिसकर्मियों की तैनाती जारी रहेगी। हालांकि राज्य सरकार ने साफ किया है कि सुरक्षा में यह कटौती किसी विशेष कारण से नहीं की गई है और न ही यह फैसला केवल सौरव गांगुली तक सीमित है। दरअसल, पश्चिम बंगाल में वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक स्तर पर पुनर्गठन किया जा रहा है।

अब Z की जगह Y कैटेगरी की सुरक्षा मिलेगी
सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, नई सुरक्षा नीति के तहत किसी व्यक्ति को मिलने वाली सुरक्षा उसके मौजूदा संवैधानिक पद, आधिकारिक जिम्मेदारियों और ताजा खतरे के आकलन के आधार पर तय की जाएगी। सुरक्षा बलों की तैनाती भी इन्हीं मानकों के अनुरूप की जा रही।

अधिकारियों का मानना है कि मौजूदा समय में सौरव गांगुली की सुरक्षा स्थिति ऐसी नहीं है, जिसके लिए Z कैटेगरी सुरक्षा की जरूरत हो। इसलिए उनकी सुरक्षा की दोबारा समीक्षा के बाद Y कैटेगरी में वापस लाया गया है।

गौरतलब है कि सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट के सबसे चमकदार चेहरों में से एक रहे हैं। भारतीय टीम के सफल कप्तान के रूप में पहचान बनाने के बाद उन्होंने बीसीसीआई अध्यक्ष के तौर पर भी अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि फिलहाल वह किसी संवैधानिक या सरकारी पद पर नहीं हैं, लेकिन क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष जरूर हैं।  सुरक्षा में बदलाव के बावजूद गांगुली को पुलिस सुरक्षा मिलती रहेगी, लेकिन Z कैटेगरी के तहत मिलने वाला अतिरिक्त सुरक्षा घेरा, स्थायी तैनाती और विशेष सुरक्षा व्यवस्था अब पहले की तुलना में कम होगी।

Continue reading on the app

IND vs AFG: बीसीसीआई ने रोहित-हार्दिक को फिटनेस साबित करने को कहा, अभी एक ही खिलाड़ी COE पहुंचा

अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम की तैयारियां तेज हो गईं। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सीनियर खिलाड़ियों रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या को फिटनेस जांच के लिए बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करने को कहा।

भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और तीन वनडे की सीरीज खेलनी है। टेस्ट मैच 6 जून से शुरू होगा जबकि वनडे सीरीज का आगाज 13 जून से होगा। दोनों प्रारूपों के लिए भारतीय टीम का ऐलान पहले ही किया जा चुका।

रोहित-हार्दिक को फिटनेस साबित करनी होगी
रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या को वनडे टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उनकी उपलब्धता पूरी तरह फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक पंड्या जल्द ही बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचने वाले हैं और वहां करीब एक हफ्ते तक रह सकते। इसके बाद ही वह वनडे टीम से जुड़ेंगे। हालांकि रिपोर्ट में रोहित शर्मा के सीओई पहुंचने को लेकर कोई साफ जानकारी नहीं दी गई। ऐसे में उनकी फिटनेस स्थिति को लेकर अभी भी इंतजार बना हुआ। भारतीय टीम प्रबंधन दोनों खिलाड़ियों की मेडिकल रिपोर्ट और फिटनेस अपडेट पर नजर बनाए हुए है।

6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट
दूसरी ओर, अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया ने अपनी तैयारियों को और मजबूत करने के लिए सात अतिरिक्त गेंदबाजों को नेट्स में बुलाया है। यह भारत का साल 2026 का पहला टेस्ट मुकाबला होगा, इसलिए टीम मैनेजमेंट कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता।

आकिब डार को नेट गेंदबाज के रूप में जोड़ा गया
जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी डार को भी नेट गेंदबाज के रूप में बुलाया गया है। दिलचस्प बात यह है कि टेस्ट टीम में उनका चयन नहीं होने पर कई पूर्व खिलाड़ियों और क्रिकेट विशेषज्ञों ने सवाल उठाए थे। अब उन्हें भारतीय बल्लेबाजों को अभ्यास कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

अफगानिस्तान की टीम अपने साथ कई स्पिन गेंदबाज लेकर आने वाली है, खासकर रिस्ट स्पिनरों से चुनौती मिलने की उम्मीद है। इसी वजह से उत्तर प्रदेश के युवा लेग स्पिनर जीशान अंसारी को भी नेट्स में बुलाया गया है। जीशान आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा हैं और अपनी लेग स्पिन के लिए जाने जाते हैं।

भारतीय टीम प्रबंधन का मानना है कि अफगानिस्तान के स्पिन आक्रमण का सामना करने के लिए बल्लेबाजों को पहले से तैयारी करानी जरूरी है। यही कारण है कि नेट्स में ऐसे गेंदबाजों को शामिल किया गया है जो अफगानिस्तान के गेंदबाजों जैसी चुनौती पेश कर सकें। अब सभी की नजरें रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या की फिटनेस रिपोर्ट पर टिकी हैं, क्योंकि दोनों अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी वनडे सीरीज में भारत की ताकत को काफी बढ़ा सकती है।

Continue reading on the app

  Sports

गावस्कर की गंभीर से मांग...'संजू सैमसन-अभिषेक शर्मा को बिठाओ, वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में खिलाओ

Sunil Gavaskar On Vaibhav Sooryavanshi Playing XI: वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में जगह मिलते ही क्रिकेट जगत में हलचल तेज हो गई है. दिग्गज सुनील गावस्कर ने साफ कहा है कि इस युवा खिलाड़ी के लिए टीम मैनेजमेंट को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा जैसे स्थापित ओपनर्स को भी बाहर बैठाने से गुरेज नहीं करना चाहिए. गावस्कर की इस मांग ने आयरलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन की बहस को गरमा दिया है. क्या गंभीर सुनेंगे लिटिल मास्टर की सलाह? Sat, 6 Jun 2026 21:42:11 +0530

  Videos
See all

Rescue Viral VIdeo | आग के बीच बच्चों को बचाया गया, VIDEO वायरल | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T17:33:36+00:00

West Bengal News : नगरपालिका चुनाव पर अग्निमित्रा पॉल ने क्या कहा ? #agnimitrapaul #westbengalnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T17:35:36+00:00

Bharat की टी20 टीम में वैभव, घर पर बधाइयों का तांता | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T17:32:29+00:00

Sabse Badi Bahas: रंग में भंग डालने वालों को CM Yogi की सख्त चेतावनी पर क्या बोली जनता? | UP Crime #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T17:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers