Responsive Scrollable Menu

विदेश में बैठे कुछ लोग सोचते हैं कि... कॉकरोच जनता पार्टी पर बरसे नितिन नवीन, युवा किसी के हाथ की कठपुतली नहीं

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का ज़िक्र करते हुए नितिन नवीन ने कहा, "विदेश में बैठे कुछ लोग सोचते हैं कि वे भारत के युवाओं को दिशा दे सकते हैं." रांची में बुद्धिजीवियों के साथ बातचीत के दौरान नवीन ने कहा, "आज के युवा राष्ट्र-निर्माण और अपने भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में काम करना चाहते हैं. लेकिन कुछ ताकतें देश के युवाओं को व्यवस्था-विरोधी बनाने की कोशिश कर रही हैं."

Continue reading on the app

गौतम अडाणी फिर बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति:मुकेश अंबानी और मसायोशी सन को पीछे छोड़ा; नेटवर्थ 89.2 अरब डॉलर पहुंची

अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी एक महीने बाद फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अडाणी ग्रुप के शेयरों में आई जोरदार तेजी के बाद उनकी नेटवर्थ बढ़कर 90 अरब डॉलर यानी करीब 8.55 लाख करोड़ रुपए हो गई है। इस उछाल के साथ उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और सॉफ्टबैंक के CEO मसायोशी सन को पीछे छोड़ दिया है। मसायोशी सन इससे पहले एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति थे, लेकिन उनकी जापानी इन्वेस्टमेंट फर्म के शेयरों में भारी गिरावट आने के कारण वे पिछड़ गए। अडाणी के बाद दूसरे नंबर पर मुकेश अंबानी (88.8 अरब डॉलर) और तीसरे पर मसायोशी सन (87 अरब डॉलर) हैं। गौतम अडाणी इससे पहले अप्रैल-2026 में भी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने थे। अडाणी ग्रुप के शेयर, इस साल 56% तक चढ़े हाल के दिनों में अडाणी ग्रुप के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली है। इस साल 2026 में अब तक अडाणी ग्रुप के अलग-अलग शेयरों में 23% से लेकर 56% तक की शानदार तेजी आ चुकी है। शुक्रवार को ग्रुप की कंपनियों के शेयरों का हाल कुछ ऐसा रहा... अमेरिकी कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद संपत्ति $10 बिलियन बढ़ी पिछले महीने अमेरिकी न्याय विभाग ने अडाणी ग्रुप के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोपों को खारिज किए जाने के बाद से गौतम अडाणी की संपत्ति में करीब 94.95 हजार करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। इससे पहले, ग्रुप पर सोलर एनर्जी सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए 25 करोड़ डॉलर की रिश्वतखोरी के आरोप लगे थे, जिससे निवेशक निवेश नहीं कर रहे थे। इससे भी पहले, साल 2023 में अमेरिकी शॉर्ट-सेलर कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडाणी ग्रुप पर शेयरों में हेरफेर और कॉर्पोरेट इतिहास की सबसे बड़ी धोखाधड़ी का आरोप लगाया था, जिससे शेयर औंधे मुंह गिर गए थे। हालांकि, पिछले साल नियामकों ने इन आरोपों को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि ये दावे "साबित नहीं" हो सके। दुनिया के अमीरों की लिस्ट में अडाणी 23वें नंबर पर फोर्ब्स की रियल-टाइम बिलेनियर लिस्ट के अनुसार, गौतम अडाणी इस समय दुनिया के 23वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनके ठीक बाद मुकेश अंबानी और मसायोशी सन का नंबर आता है। शुक्रवार को अडाणी दुनिया में दूसरे सबसे ज्यादा कमाई करने वाले रईस रहे, जिनकी संपत्ति एक ही दिन में 23.74 हजार करोड़ रुपए बढ़ गई। इस लिस्ट में पहले नंबर पर दिग्गज निवेशक वारेन बफेट रहे, जिनकी नेटवर्थ में शुक्रवार को 28.49 हजार करोड़ रुपए का उछाल आया। इलॉन मस्क अब भी नंबर-1, गूगल के फाउंडर्स से दोगुनी संपत्ति दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में एलन मस्क का दबदबा कायम है। 77.04 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की नेटवर्थ के साथ वे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। मस्क की संपत्ति दूसरे नंबर पर मौजूद गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज से दोगुनी से भी ज्यादा है। इस लिस्ट में लैरी पेज के बाद तीसरे स्थान पर ओरेकल के फाउंडर लैरी एलिसन का कब्जा है। -------------- ये खबर भी पढ़ें… 85% इथेनॉल मिक्स वाला फ्लेक्स फ्यूल लॉन्च: दिल्ली में पहला पंप खुला; पेट्रोल से 20 रुपए सस्ता मिलेगा, कीमत ₹82.12 प्रति लीटर 85% एथेनॉल मिक्स वाला E85 फ्यूल दिल्ली में आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो गया है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इंडियन ऑयल (IOC) के पूसा रोड आउटलेट पर दिल्ली के पहले E85 फ्यूल डिस्पेंसिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। खास बात ये है कि यह पेट्रोल से ₹20 प्रति लीटर सस्ता है। इससे न सिर्फ आम लोगों का गाड़ी चलाने का खर्च कम होगा, बल्कि कच्चे तेल के आयात पर देश की निर्भरता भी घटेगी। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

37 साल बाद दोहराया जाएगा इतिहास...तब सचिन तेंदुलकर के साथ भाई अजीत थे, अब वैभव के साथ जाएंगे उनके मम्मी-पापा

BCCI to send Vaibhav Sooryavanshi parents on Ireland, England tour: साल 1989 में सचिन तेंदुलकर के साथ उनके भाई का होना एक सहारा था, आज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए बीसीसीआई ने संवेदनशीलता की नई मिसाल पेश की है. आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले अंतरराष्ट्रीय दौरे पर वैभव के माता-पिता उनके साथ होंगे, जिसका खर्च बोर्ड उठाएगा. आईपीएल में 237 के स्ट्राइक रेट से तहलका मचाने वाले इस किशोर खिलाड़ी की सुरक्षा और मानसिक सुकून के लिए उठाया गया यह कदम भारतीय क्रिकेट के बदलते दौर को दर्शाता है. Sat, 6 Jun 2026 22:24:40 +0530

  Videos
See all

BCCI का अब तक का सबसे बड़ा फैसला! | Vaibhav Suryavanshi | Shorts | Team India | BCCI | Shreyas Iyer #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T17:33:43+00:00

Bharat की टी20 टीम में वैभव, घर पर बधाइयों का तांता | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T17:32:29+00:00

Sabse Badi Bahas: रंग में भंग डालने वालों को CM Yogi की सख्त चेतावनी पर क्या बोली जनता? | UP Crime #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T17:45:06+00:00

Rescue Viral VIdeo | आग के बीच बच्चों को बचाया गया, VIDEO वायरल | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-06T17:33:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers