Responsive Scrollable Menu

मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों के बाद खुली MCD की नींद, 82 अवैध निर्माण ध्वस्त, 43 संपत्तियां सील

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद नगर निगम दिल्ली (MCD) हरकत में आ गया है. राजधानी में अवैध निर्माण, भवन उपविधियों के उल्लंघन और नियमों के विपरीत संचालित हो रही व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ एमसीडी ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू कर दी है. निगम ने 1 जून से अब तक 82 अवैध संपत्तियों को ध्वस्त किया है, जबकि 43 संपत्तियों को सील किया गया है.

एमसीडी अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर चलाया जा रहा है. दिल्ली पुलिस के सहयोग से सभी जोनों में संयुक्त कार्रवाई की गई, जिसमें अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया गया और भवन नियमों का उल्लंघन करने वाली संपत्तियों को सील किया गया.

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन ने विशेष रूप से उन क्षेत्रों पर फोकस किया है जहां आवासीय भवनों का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है या बिना अनुमति के गेस्ट हाउस, पीजी और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं. जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कई इमारतों में अग्नि सुरक्षा मानकों और भवन उपविधियों का गंभीर उल्लंघन किया जा रहा था.

कार्रवाई के दौरान दक्षिणी जोन सबसे अधिक निशाने पर रहा। यहां 12 अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया और 14 संपत्तियों को सील किया गया. इसके अलावा सिविल लाइंस जोन में 7 और नरेला जोन में 8 अवैध निर्माणों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई.

एमसीडी ने दक्षिणी दिल्ली के हौज रानी, सैदुलाजाब और खिड़की एक्सटेंशन क्षेत्रों में विशेष सर्वेक्षण भी किया. इस दौरान बड़ी संख्या में ऐसी संपत्तियां चिन्हित की गईं जो भवन उपविधियों और मास्टर प्लान के नियमों का उल्लंघन कर रही थीं. हौज रानी में 12 से अधिक ऐसे बेड एंड ब्रेकफास्ट (बी एंड बी) गेस्ट हाउस मिले जो निर्धारित नियमों के विपरीत संचालित हो रहे थे.

शुक्रवार को चलाए गए विशेष अभियान में हौज रानी स्थित ग्रीन रेजिडेंसी, स्काई इन, फ्लोरिश इन, वेन्यू इन और मिकासा इन नामक पांच गेस्ट हाउसों को सील कर दिया गया. वहीं खिड़की एक्सटेंशन में एक संपत्ति को ध्वस्त करने के बाद सील किया गया, जबकि सैदुलाजाब क्षेत्र में आठ संपत्तियों के खिलाफ सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई.

एमसीडी ने संकेत दिए हैं कि यह अभियान अभी और तेज होगा. निगम के अनुसार, सैदुलाजाब की 32 और खिड़की एक्सटेंशन की 9 अन्य संपत्तियों के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा सवित्री नगर, सैनिक फार्म, खानपुर और गौतम नगर क्षेत्रों में भी नियमों के उल्लंघन के मामलों में कार्रवाई की गई है.

नगर निगम ने बताया कि राजधानी भर में अब तक 150 से अधिक नोटिस, सीलिंग नोटिस और ध्वस्तीकरण आदेश जारी किए जा चुके हैं. एमसीडी का कहना है कि मालवीय नगर जैसी त्रासदियों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अवैध निर्माणों, भवन नियमों के उल्लंघन और अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा.

 

Continue reading on the app

आ गई डिस्प्ले वाली 'जादुई' अंगूठी, हेल्थ पर रखेगी पैनी नजर, इशारे से चला सकेंगे फोन

Rogbid ने सबसे यूनिक स्मार्ट रिंग लॉन्च कर दी है। कंपनी डिस्प्ले वाली SR15 Ultra स्मार्ट रिंग लेकर आई है। यूजर हेल्थ डेटा और अन्य सारी डिटेल इस डिस्प्ले पर देख सकेंगे। यह पानी के अंदर भी काम करेगी। देखें कीमत और खासियत

Continue reading on the app

  Sports

BCL 2026: ‘यूनिवर्सल बॉस’ क्रिस गेल की वापसी पर फिरा पानी, यूपी ब्रिज स्टार्स ने नॉर्दर्न चैलेंजर्स को 24 रनों से हराया

Big Cricket League Season 2: बिग क्रिकेट लीग (BCL) सीजन-2 के चौथे मुकाबले में 'यूनिवर्सल बॉस' के नाम से मशहूर दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक क्रिस गेल मैदान पर उतरे. लेकिन उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा. Fri, 05 Jun 2026 20:43:50 +0530

  Videos
See all

Health News: दिल्लीवालों की खराब मेडिकल रिपोर्ट ! #shorts #healthnews #lifestyle #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T16:40:49+00:00

एक सेकंड की लापरवाही और बड़ा हादसा #firozabadnews #caraccident #shortsviral #bikeaccident #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T16:33:23+00:00

Arnab Goswami ने कहा- 'देश में यूनिफॉर्म सिविल कोर्ट आने वाला है' Poochta Hai Bharat With Arnab #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T16:33:09+00:00

Arnab Goswami बोले- 'मैं चाहता हूं पाकिस्तान पर अटैक हो' Poochta Hai Bharat With Arnab #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T16:34:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers