A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

भास्कर अपडेट्स:दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर अपने फ्लैट में मृत मिलीं, हत्या की आशंका; घर बाहर से बंद था

दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर देवोस्मिता पॉल (49) का शव गुरुवार को पूर्वी दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव स्थित उनके फ्लैट में मिला। वह फ्लैट में अकेली रहती थीं। उनकी बहन ने बताया कि सुबह से उनका फोन नहीं लग रहा था। फ्लैट बाहर से बंद मिलने पर उन्होंने ताला तोड़ा और अंदर जाकर देखा तो देवोस्मिता मृत अवस्था में पड़ी थीं। सूचना मिलने पर पुलिस, क्राइम टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं। मामले की जांच जारी है। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली मेयर के ईमेल पर बम धमाके की धमकी, पुलिस जांच में कुछ संदिग्ध नहीं मिला दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर की आधिकारिक ईमेल आईडी पर गुरुवार को धमकी भरा मैसेज आया। ईमेल में दिल्ली और आसपास के कुछ इलाकों में विस्फोट होने का दावा किया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने मेयर ऑफिस सहित पूरी इमारत, कॉमन एरिया और पार्किंग की तलाशी ली। हालांकि, जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस की तकनीकी टीम ईमेल भेजने वाले की पहचान करने और उसके स्रोत का पता लगाने में जुटी है। शुरुआती जांच में इसे अफवाह फैलाने की कोशिश माना जा रहा है। बंगाल के पूर्व मंत्री अरूप विश्वास के भाई स्वरूप विश्वास गिरफ्तार, मेसी इवेंट विवाद से जुड़ा मामला पश्चिम बंगाल के पूर्व खेल मंत्री अरूप विश्वास के भाई स्वरूप विश्वास को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सिमरन पाल नामक व्यक्ति की शिकायत पर न्यू अलीपुर थाने में दर्ज मामले में उनका नाम सामने आया था। पुलिस ने उन्हें साहापुर कॉलोनी इलाके से गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। यह गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है जब लियोनेल मेसी के 'GOAT इंडिया टूर-कोलकाता एडिशन' के मुख्य आयोजक सतद्रु दत्ता ने पूर्व खेल मंत्री अरूप विश्वास के खिलाफ भी FIR दर्ज कराई है। दत्ता ने आरोप लगाया है कि दिसंबर 2025 में कोलकाता में आयोजित मेसी के कार्यक्रम के दौरान उनसे बड़ी संख्या में कॉम्प्लिमेंट्री टिकट, एक्रेडिटेशन कार्ड और वीआईपी पास देने का दबाव बनाया गया था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Continue reading on the app

महिला ने डेरामुखी के ड्राइवर की ऑडियो जारी की:बोली- डेरे में औरतों पर रोज नई सब्जी की सीख दी जाती; चंडीगढ़ पुलिस बोली- ये मामला पंजाब का

बठिंडा के मशहूर डेरे के प्रमुख के ड्राइवर पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने नए खुलासे किए हैं। महिला का दावा है कि ड्राइवर लड़कियों का शौकीन है। डेरे में रहने वाली माइयों (महिलाओं) पर उसकी गंदी नजर रहती है। वह सोशल मीडिया के जरिए भी लड़कियों को फंसाता है। उसने ऐसे ही फर्जी प्रोफाइल बनाकर ड्राइवर से चैटिंग कर सारे सबूत जुटाए हैं। महिला का दावा है कि डेरे के अंदर रहने वाली महिलाओं का शोषण होता है। कोई शिकायत करता है तो उन्हें रोज अलग-अलग सब्जी खाने की सीख दी जाती है। महिला ने एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सुनाई, जिसमें आरोपी ड्राइवर संबंध बनाने को लेकर कहता है कि यह तो होता रहता है, इसमें कौन सी बड़ी बात है। वहीं इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने कार्रवाई से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि यह पूरा मामला पंजाब का है। इस वजह से कार्रवाई भी वहीं होगी, इस बारे में महिला को भी बताया जा चुका है। ड्राइवर की असलियत कैसे सामने लाई महिला, पढ़िए:- ऑडियो रिकार्डिंग में क्या क्या कहा, सिलसिलेवार जानिए… महिला का दावा- डेरे में रहने वाली औरतों शोषण हो रहा अधिकार क्षेत्र के फेर में उलझा इंसाफ चंडीगढ़ के सेक्टर 56 की पुलिस चौकी के इंचार्ज कुलदीप कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि उनके पास शिकायत आई थी। शिकायत की जांच करने पर पता चला कि यह मामला चंडीगढ़ का नहीं है बल्कि पंजाब का है। उनका कहना है कि इस संबंध में शिकायतकर्ता महिला को बता दिया है। ----------- इस मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… महिला बोली- पंजाब के डेरामुखी के ड्राइवर ने रेप किया:चंडीगढ़ में शराब पीकर संबंध बनाता पंजाब के एक बेहद रसूखदार डेरे के डेरामुखी के ड्राइवर ने लाचार व विधवा औरत के साथ हमदर्दी दिखाकर रेप कर दिया। महिला का आरोप है कि बेटे व पति की मौत के बाद वह अकेली थी। डेरामुखी के ड्राइवर ने उसके अकेलेपन का फायदा उठाकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए (पढ़ें पूरी खबर)

Continue reading on the app

  Sports

ऋषभ पंत को गौतम गंभीर की दो टूक! उपकप्तानी छिनी, अब बदलना होगा खेल का तरीका

Rishabh Pant IND vs AFG: आक्रामक भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अब जब अगली बार टेस्ट मैच में बड़े शॉट लगाने जाएंगे तो उनके दिमाग में गौतम गंभीर की कही बात जरूर घूमते रहेगी. हेड कोच गौतम गंभीर का कहना है कि ऋषभ पंत को खेल की स्थिति को बेहतर ढंग से समझने की जरूरत है. Fri, 5 Jun 2026 13:15:17 +0530

  Videos
See all

UP Fire Incident: नोएडा में हाईराइज सोसाइटी में लगी भीषण आग | Noida News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T07:45:56+00:00

Bihar News: अमोनिया गैस रिसाव से दहशत, सिलेंडर फटा, कई लोग बीमार | Chhapra #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T07:38:36+00:00

Khora में तैनात भारी सुरक्षा बल | Surya Murder Case | Ghaziabad News | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T07:42:12+00:00

Indore Showroom Fire Accident: इंदौर में शोरूम में भीषण आग | Massive Fire In Indore Market #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T07:44:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once