IND vs AFG Test: भारत का नंबर 3 हुआ फिक्स, जानिए किस खिलाड़ी का कटेगा पत्ता, खुद गौतम गंभीर ने किया कंफर्म
IND vs AFG Test : भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट मैच 6 जून से न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाने वाला है. इस मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने मीडिया से बात करते हुए कुछ अहम मुद्दों पर बात की है, जिसमें टीम इंडिया के लिए इस मुकाबले में नंबर 3 पर बल्लेबाजी कौन करेगा.
इसके बारे में भी बताया गया है. गभीर ने उस खिलाड़ी का नाम बता दिया है, जो भारतीय क्रिकेट टीम में नंबर 3 पर खेलेगा. इसके साथ ही उन्होंने उस खिलाड़ी का नाम भी इशारों में बता दिया है, जो भारतीय क्रिकेट टीम की अफगानिस्तान के खिलाफ प्लेइंग-11 से बाहर हो जाएगा.
गौतम गंभीर ने बताया कौन करेगा नंबर 3 पर बैटिंग
गौतम गंभीर ने मुलनपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा से कहा, 'साई सुदर्शन को सही मौका नहीं मिला है. वह ज्यादातर इंग्लैंड में खेले और मेरा मानना है कि उन्हें सही मौका मिलना चाहिए'.
इसके साथ ही गंभीर ने इशारों-इशारों में कह दिया कि, देवदत्त पडिक्कल के ऊपर साई सुदर्शन को तरजीह दी जाएगी. ऐसे में साफ है कि पडिक्कल का पत्ता भारत की प्लेइंग-11 से कट सकता है.
STORY | Sai Sudharsan to bat at No. 3, India to prepare four spinners for Sri Lanka tour: Gambhir
— Press Trust of India (@PTI_News) June 5, 2026
India head coach Gautam Gambhir on Friday said Sai Sudharsan has not got a fair run at the No. 3 slot and indicated that the left-hander will be preferred over Devdutt Padikkal in… pic.twitter.com/xhFXJGGJnC
सुदर्शन और पडिक्कल का टेस्ट करियर
देवदत्त पडिक्कल भी नंबर 3 के लिए एक उचित विकल्प थे. लेकिन उसने पहले शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर साई सुदर्शन पर दांव लगा रहे हैं. पडिक्कल ने भारत के लिए अब तक 2 टेस्ट मैचों की 3 पारियों में 1 अर्धशतक के साथ 90 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 1 छक्का निकला है. वहीं सुदर्शन ने 6 मैचों की 11 पारियों में 2 अर्धशतकों के साथ 302 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 38 चौके भी निकले हैं.
Lights ????
— BCCI (@BCCI) June 4, 2026
Camera ????
Ready and Excited for Test match action! ????#TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/5VHZwAYx6g
भारत की संभावित प्लेइंग-11
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव,मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
The red ball grind ????
— BCCI (@BCCI) June 4, 2026
???? Snapshots from #TeamIndia's solid training session ahead of the #INDvAFG Test ????@IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/FAoqPshT8K
भारत और अफगानिस्तान का स्क्वाड
इंडिया टीम: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, देवदत्त पडिक्कल, मानव सुथार.
अफगानिस्तान टीम: अब्दुल मलिक, रहमानुल्लाह गुरबाज़, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, अफ़सर ज़ज़ई (विकेट कीपर), शराफ़ुद्दीन अशरफ़, जियाउर रहमान शरीफी, कैस अहमद, बिलाल सामी, मोहम्मद सलीम सफ़ी, नांगेयालिया खरोटे, रहमानुल्लाह, सेदिकुल्लाह अटल, इकराम अलीखिल.
ये भी पढ़ें : रोहित शर्मा-विराट कोहली के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने पर सबा करीम का बड़ा बयान, नए टी20 कप्तान को लेकर बोली ये बात
अमेरिका-ईरान तनाव का समाधान युद्ध से नहीं, सिर्फ कूटनीति से संभव: डॉ. मोहम्मद फतहली
नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। भारत में इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फतहली ने आईएएनएस को दिए एक साक्षात्कार में अमेरिका-ईरान तनाव और बार-बार टूटते संघर्षविराम पर चर्चा की। उन्होंने क्षेत्रीय हालात, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और शांति को लेकर ईरान का पक्ष रखते हुए कहा कि उनका देश शांति, संवाद और कूटनीति में विश्वास रखता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Samacharnama














.jpg)







